By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: राष्ट्रपति ने 11 बहादुर बच्चों को नवाजा 
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
India

राष्ट्रपति ने 11 बहादुर बच्चों को नवाजा 

Last updated: मार्च 9, 2023 9:54 पूर्वाह्न
By itspixeldot 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE
large 40fa5131 cd26 45d0 871f d4d96b3213081674582195 - The Fourth

thefourth 24 Jan 2023 India

राष्ट्रपति ने 11 बहादुर बच्चों को नवाजा 

सोमवार को विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक समारोह में 11 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया है। हर साल केंद्र सरकार बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए यह पुरस्कार देती है। यह पुरस्कार 5 से 18 साल के बच्चों को 6 अलग कैटेगरी पर उनकी उत्कृष्टता के लिए दिए जाते हैं। यह कैटेगारी कला और संस्कृति, बहादुरी, नवाचार, शैक्षिक, सामाजिक सेवा और खेल है, जो की राष्ट्रीय मान्यता के पात्र हैं। सभी पुरस्कार विजेताओं को एक मेडल के साथ 1 लाख रुपए नगद और सर्टिफिकेट दिए जाते हैं। यह पुरस्कार विजेता हर साल गणतंत्र दिवस की परेड में भी शामिल होते हैं। 

इस साल चुने गए देशभर के इन 11 बच्चों में छह लड़के और पांच लड़कियां शामिल हैं, दिए गए पुरुस्कार में से चार पुरस्कार कला और संस्कृति क्षेत्र में है, एक बहादुरी के लिए है, दो नवाचार के लिए है, साथ ही एक सामाजिक सेवा और तीन खेल के लिए हैं। पुरुस्कार सम्मानित बच्चें हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में भी हिस्सा लेते हैं। 

बच्चों को पुरुस्कार से सम्मानित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि “बच्चे देश की अमूल्य संपत्ति हैं। उनके भविष्य के निर्माण के लिए की गई हर कोशिश हमारे समाज और देश के भविष्य को आकार देगी। हमें उनके सुरक्षित और खुशहाल बचपन व उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। बच्चों को पुरस्कार देकर हम राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को प्रोत्साहित और सम्मानित कर रहे हैं”। साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ पुरस्कार विजेताओं ने इतनी कम उम्र में ही साहस और पराक्रम दिखाया है, जो की अन्य बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणादायी हैं”। राष्ट्रपति ने कहा “देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हमने कड़े संघर्ष के बाद आजादी हासिल की है। नई पीढ़ी से उम्मीद की जाती है कि वे सभी इस आजादी के मूल्य को पहचानें और इसकी रक्षा करें”।

पुरस्कृत किए गए बच्चों में कला और संस्कृति में आदित्य सुरेश, गौरवी रेड्डी, श्रेया भट्टाचार्य और संभव मिश्रा को पुरस्कार मिला। बहादुरी के लिए रोहन रामचंद्र बीर और नवाचार श्रेणी में आदित्य प्रताप सिंह चौहान, ऋषि शिव प्रसन्न को पुरस्कृत किया गया। समाज सेना के लिए अनुष्का जौली और खेल के लिए मार्शल आर्ट चैम्पीयन हनाया निसार, कोलगटला अलन मीनाक्षी, शौर्यजीत रणवी कुमार खैरे को पुरस्कार मिला है।

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

स्वदेशी हेलिकॉप्टर PRACHAND में उड़ान भरने वाली पहली राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू

PM MODI ने बनाया नया इतिहास: Instagram पर 100 Million Followers वाले प्रथम विश्व नेताडिजिटल दुनिया में अद्भुत उपलब्धि

Madhepura Station पर मां की लाश संग आठ घंटे बैठी रहीं मासूम बेटियां

Kerala हुआ “Keralam” तो बंगाल ने भी की नाम बदलने की मांग

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2024 04 18 at 6.02.21 PM - The Fourth
India

जैसा अनुमान था वैसा ही हुआ! एक बार फिर राम नवमीं पर हमला, शोभायात्रा पर हुआ पथराव

2 वर्ष पहले

असल मायनों में डॉक्टर के रूप भगवान ही हैं डॉ. तपन कुमार लाहिड़ी!

आतंकी पन्नू का वीडियो आया बाहर, दिल्ली बनेगा खालिस्तान के नारे के साथ पार्लियामेंट उड़ाने की धमकी दी

मधेपुरा DM की गाड़ी से हुआ हादसा, तीन की मौत, एक घायल

अमेरिका की सीरिया पर बमबारी जारी: एक और आतंकी ढेर!

You Might Also Like

अश्लील कंटेंट पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 5 OTT प्लेटफॉर्म भारत में बैन
Entertainment

अश्लील कंटेंट पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 5 OTT प्लेटफॉर्म भारत में बैन

1 सप्ताह पहले
जिंदगी बचाने निकली AIR AMBULANCE बनी हादसे का शिकार
India

जिंदगी बचाने निकली AIR AMBULANCE बनी हादसे का शिकार

2 सप्ताह पहले
Rashmika ने की शादी की पुष्टि, पर आखिर कौन है ‘विरोश'
India

Rashmika ने की शादी की पुष्टि, पर आखिर कौन है ‘विरोश’

2 सप्ताह पहले
ये हैं भारत का ‘Epstein’… 33 मासूमों की ज़िंदगी से खेलकर कमाई का घिनौना धंधा
India

ये हैं भारत का ‘Epstein’… 33 मासूमों की ज़िंदगी से खेलकर कमाई का घिनौना धंधा

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?