By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: 800 : असाधारण व्यक्तित्व का एक साधारण निचोड़
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
murali 1 - The Fourth
Entertainment

800 : असाधारण व्यक्तित्व का एक साधारण निचोड़

यह तब था जब तमिलनाडु से बंधुआ मजदूरों को श्रीलंका भेजा गया था।

Last updated: अक्टूबर 14, 2023 5:02 अपराह्न
By Rajneesh 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

क्रिकेट वर्ल्ड कप मैचों के बीच मुथैया मुरलीधरन की बायोपिक रिलीज की गयी है जो लीजेंड्री क्रिकेटर की जिंदगी दिखाने के लिए एकदम सही मौका है लेकिन क्रिकेट के मैदान पर जो रोमांच नजर आता है वो मुरली की बायोपिक में गायब है। फिल्म मे काफी बिखराव नजर आता है।

इस फिल्म की शुरुआत 1945 के श्रीलंका से होती है, मुरलीधरन के जन्म से लगभग तीन दशक पहले। यह तब था जब तमिलनाडु से बंधुआ मजदूरों को श्रीलंका भेजा गया था। 800 हमें श्रीलंका के मैदानों में ले जाती है, जहां मुरलीधरन का परिवार अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहा है, जबकि युवा मुरली गेंद पकड़ता है। एक हास्टल में, जहाँ उसे एक युवा लड़के के रूप में भर्ती कराया गया था। संघर्ष बहुत था लेकिन मुरली को बस एक गेंद चाहिए थी जिससे वह सिर्फ गेंदबाजी करना चाहता है ।

मैदान में गेंदबाजी को लेकर उनके एक्‍शन पर कई बार सवाल उठे। लेकिन इसके अलावा उनकी नागरिकता भी उनके पहचान के आड़े आती थी। दरअसल, मुरली के पूर्वज भारत से जाकर श्रीलंका बस गए थे। उन्‍हें वहां की नागरिकता मिलने में बहुत समय लगा था।

एक जगह पर, मुरलीधरन का दावा है कि यह इस बारे में नहीं है कि वह श्रीलंकाई या तमिल हैं, बल्कि यह कि वह एक क्रिकेटर हैं। जिस पर, उनके पिता जवाब देते हैं, “अगर हम अपनी पहचान खुद तय कर सकें, तो यहां कोई समस्या नहीं होगी।” फिल्म मुरलीधरन के आंतरिक संघर्षों को टटोलती है। उदाहरण के लिए, जब वह श्रीलंका के एक तमिल व्यक्ति को ऑटोग्राफ देता है, तो वह व्यक्ति व्यंग्यपूर्वक पूछता है कि क्या वह कभी तमिल बोलते है।

फिल्म के कुछ शानदार पहलू भी हैं जैसे फिल्‍म में मुथैया मुरलीधरन की भूमिका निभाने वाले मधुर मित्तल किरदार के लिए सटीक कास्टिंग हैं। उन्‍होंने मुथैया की जिंदगी को बहुत शिद्दत के साथ पर्दे पर उतारा है।

श्रीलंकाई क्रिकेटर अर्जुन रणतुंगा के साथ उनके संबंधों को बेहद खूबसूरत से दर्शाया गया है, लेकिन टीम के बाकी खिलाडि़यों के साथ उनके संबंधों पर कोई बातचीत नहीं है। ये एक अच्छा angle हो सकता था जिसपे बात होनी चाहिए थी।

अधिकांश स्पोर्ट्स बायोपिक्स के निर्माताओं के पास नायक के जीवन के अहम पहलुओं को चुनने और उसे बड़े पर्दे पर एक संग्रह के रूप में प्रस्तुत करने का कठिन काम होता है। 800 के निदेशक एम एस श्रीपति के लिए भी यही समस्या रही, जिन्होंने मुरलीधरन के जीवन पर रिसर्च करने में बहुत अच्छा काम किया है, कयी एंगल से मुरली पहचान की तलाश, जुनून की तलाश और उनकी क्रिकेट यात्रा में आयी बाधाओं को निचोड़ने की कोशिश तो अच्छी-खासी की गई है लेकिन फिर करके, श्रीपति की फिल्म में एक खास फोकस की कमी लगी, फिल्म बिखरी बिखरी सी नजर आयी।

You Might Also Like

अश्लील कंटेंट पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 5 OTT प्लेटफॉर्म भारत में बैन

World Cup के Super 8 की तस्वीर साफ, भारत को सता रही एक बड़ी चिंता

बारिश ने Australia के World Cup पर पानी फेर दिया!

भारत तो छोड़िए…Ishan Kishan से ही हार गया पाकिस्तान

राज संग शादी कर सामंथा ने सबको चौंकाया

TAGGED: biopic, cricket, cricketer, legendary cricketer, Murali, Muttiah Muralitharan, Sri Lanka, World Cup
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

Marcus Stoinis 1 768x432 1 - The Fourth
Sports

Stoinis के निर्णय से क्रिकेट जगत में हैरानी, ऑस्ट्रेलिया के लिए बढ़ी मुश्किलें!

1 वर्ष पहले

Amazon Plane Crash: Brazil में हुए Plane Crash में 12 लोगों की मौत

साहित्य के ‘नोबेल’ से सम्मानित होने वाली ‘हान’ की ख़ास बातें!

मंडी, शिमला, सोलन में बादल फटे, 11 मौत, आगरा मे रिकार्डतोड़ बारिश

इंदौर से धार परीक्षा देने गई MA की छात्रा का अपहरण !

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 12 01 at 4.08.27 PM - The Fourth
Sports

कोहली का कमाल: 52वें शतक से टूटा तेंदुलकर का रिकॉर्ड

3 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 10 30 at 1.48.35 PM - The Fourth
Sports

आगरा में क्रिकेटर को अनूठा सम्मान, दीप्ती शर्मा के नाम पर सडक़

4 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 10 27 at 2.10.14 PM - The Fourth
Cities

इंदौर में रिकार्ड बनाने वाली आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर किंग की जडें भारत में

4 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 10 14 at 1.09.08 PM - The Fourth
Cities

एक दिन 10 हजार रु महंगी हुई चांदी, 2 लाख रु किलो होने के करीब!

5 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?