By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: 87 पूर्व सिविल सेवकों को चुनाव को लेकर हुई चिंता, EC को लिखा पत्र
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2024 04 12 at 6.54.54 PM - The Fourth
Politics

87 पूर्व सिविल सेवकों को चुनाव को लेकर हुई चिंता, EC को लिखा पत्र

पत्र में सभी ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की मांग की है।

Last updated: अप्रैल 12, 2024 6:59 अपराह्न
By Urva Richhariya 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

देश में इस बार चुनाव शुरू होने से पहले ही बवाल मचना शुरू हो गया था। देश में हर जगह हलचल मची हुई है। विपक्षी नेता अपना चुनावी अभियान छोड़ अपने आपको CBI और ED के छापों से बचाने में ज्यादा लगे हुए हैं। जिस हिसाब से नेता जेल जाते नजर आ रहे हैं, उसे देख यह चुनावी मौसम कम और विपक्षी नेताओं की धुलाई का मौसम ज्यादा नजर आ रहा है। देश में हो रही इसी हलचल को देखते हुए देश के “87 पूर्व सिविल सेवकों” ने अपनी चिंता दिखाते हुए चुनाव आयोग (EC) को एक पत्र लिखा है।

इन सभी सिविल सेवकों ने अपने समय में राज्य और केंद्र दोनों ही सरकारों में अपना भरपूर योगदान दिया है। पत्र में सभी ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार की मशीनरी पर नियंत्रण रखने की मांग की है। सेवकों ने किसी भी पार्टी से अपना संबंध न बताते हुए, दिल्ली शराब घाटले मामले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के समय पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि, घोटाले से संबंधित लोगों की गिरफ्तारी में कोई बात नहीं है, लेकिन जिस समय उनकी गिरफ्तारी हो रही है उससे इन ED और CBI जैसी एजेंसियों की मंशा पर सवाल उठता है। उनके हिसाब से केजरीवाल की गिरफ्तारी आम चुनाव के समय विपक्ष को उत्पीड़न और परेशान करने का तरीका है। ED इस मामले में कार्यवाही 4 जून यानी चुनाव खत्म होने के बाद भी कर सकती थी।

पत्र में उन्होंने कांग्रेस पर हुई आयकर विभाग (IT) की पुनर्मूल्यांकन कार्यवाही पर भी सवाल किए है। आखिर ऐसी क्या जरूरत थी कि, चुनाव के ही ठीक पहले IT को कांग्रेस के साथ-साथ अन्य विपक्षी दलों के पुराने आंकलन को फिर से खोलना पड़ा। लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार महुआ मोइत्रा के परिसरों की तलाशी लेना और अन्य विपक्षी उम्मीदवारों को नोटिस जारी करना स्पष्टीकरण की अवहेलना करना है।

पत्र में उन्होंने EC के प्रति अपना असंतोष भी जताया है। वे इन मामले में तत्काल कार्यवाही करने में “EC की विफलता” से बहुत परेशान है। यह जाहिर है कि, सरकार विपक्षी दलों को चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने की स्वतंत्रता से वंचित करने के लिए ही यह सब कर रही है और इसमें EC ने भी अपनी चुप्पी बनाई रखी है। 2019 के लोकसभा चुनावों में उन्होंने अपने पत्र में ऐसे कई उदाहरण बताए थे, लेकिन तब भी मामूली कार्यवाही के अलावा EC बार-बार उल्लंघन करने वालों पर अपना आदेश लागू करने में विफल रही थी। मौजूदा चुनाव में भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है, लेकिन अभी तक EC ने इस पर कोई कार्यवाही नहीं की है।

देखा जाए तो इनकी बात सही भी है। ED अगर चाहती तो चुनाव खत्म होने के बाद भी इन नेताओं पर कार्यवाही कर सकती थी। वैसे भी नेताओं द्वारा घोटाला करना कोई नई बात नहीं है। हमारे देश में नेताओं पर घोटालों का दाग होना एक परंपरा सी बन गई है, तो इसमें सवाल यह उठता हैं कि चुनाव के समय ही ED को उन घोटाले की याद क्यों आई? या तो वह इन मामलों को पहले ही सुलझा लेते या फिर थोड़ा और समय ले लेते सुलझाने में।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: central governments, civil servants, election commission of India, Enforcement Directorate, state governments, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

Adani Bribery Indictment 86639 - The Fourth
World

फिर फंसे गौतम अदाणी, अमेरिका में रिश्वत का आरोप!

1 वर्ष पहले

Aditya-L1 ने पृथ्वी को अलविदा कहा, सूर्य के और करीब पहुंचा

लॉन्ग रन मे बने रहने के लिए ‘शॉर्ट्स’ ला रहा नए फीचर्स

IIT जोधपुर ने बनाई ‘Code’ डिवाइस,घर में फैले प्रदूषण को करदेगी 99%कम

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: पहली बार अंतरिक्ष यात्री भी करेंगे योग !

You Might Also Like

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

7 दिन पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

7 दिन पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

7 दिन पहले
Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत
World

Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?