By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: 10 सालों तक बीवी का करवाया यौन शोषण, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सज़ा
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2024 12 20 at 4.27.46 PM - The Fourth
World

10 सालों तक बीवी का करवाया यौन शोषण, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सज़ा

फ्रांसीसी महिला के साथ पति सहित अन्य 70 लोगों ने किया यौन शोषण।

Last updated: दिसम्बर 20, 2024 4:45 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
5 Min Read
SHARE

फ्रांस में कई वर्षों तक चले सामूहिक बलात्कार का एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां 72 वर्षीय एक फ्रांसीसी महिला के साथ न केवल उसके पति ने बलात्कार किया है। बल्‍कि पति ने अन्य 70 से अधिक मर्दों से भी सैकड़ों बार बलात्कार करवाया है। यह मामला 2020 में सामने आया था लेकिन आरोपियों को 4 साल बाद सज़ा सुनाई गई है। फैसला पीड़िता और उनके तीन बच्चों की उपस्थिति में सुनाया गया है। डोमिनिक पेलिकॉट से जुड़ा मामला फ्रांस की न्याय प्रणाली में एक महत्वपूर्ण उदाहरण है, जहां पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए वर्षों तक संघर्ष किया गया और पीड़िता को न्याय और आरोपियों को सज़ा दिलाई। इस मामले में आज कोर्ट में आखरी सुनवाई थी जिसमें आरोपी पति को 20 की सज़ा सुनाई गई है।

क्या था यह पूरा मामला?

दरअसल, फ्रांस के 72 साल के डोमिनिक ने 1973 में जीजेल नामक महिला से शादी की और उनके तीन बच्चे थे। 2011 में उन्होंने जीजेल के खाने-पीने में नशीले पदार्थ मिलाने शुरू कर दिया, जिससे जीजेल को लंबे समय तक बेहोशी और याददाश्त की समस्या होने लगी थी। फिर साल 2013 से डोमिनिक ने जीजेल को नशीला पदार्थ देकर अजनबियों को उनके साथ दुष्कर्म के लिए बुलाना शुरू किया, जिससे उसने पैसे कमाने शुरू कर दिए। जीजेल के साथ एक बार नहीं बल्कि हजारों बार यौन शोषण किया गया। इस के 72 आरोपी पुरुषों में से 50 की पहचान की गई और उनमें से कई को 5 से 13 साल की सजा दी है, तो कई आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताते हुए दावा यह किया कि, वे जीजेल की इस स्थिति से अनजान थे। आरोपी पति डोमिनिक ने यह स्वीकार किया कि, उसने सालों अपनी पत्नी को नशीली दवा खिलाकर उसका रेप किया और उसका वीडियो भी बनाया। यहीं नहीं उसने ऑनलाइन लोगों से डील करके उन्हें अपनी पत्नी के साथ बलात्कार करने के लिए भी बुलाया। यह सिलसिला सालों तक चलता रहा।

नशीले पदार्थ देता था पति

72 वर्षीय जीजेल ने अपनी पहली गवाही में बताया कि, उसका पति वर्षों तक उसे बेहोश कर देने वाले नशीले पदार्थ दिया करता था और अनजान लोगों से कहा करता था कि, वे चाहें तो उसके साथ बेझिझक बलात्कार कर सकते हैं। जीजेल के बयानों के अनुसार उसे अपने साथ हो रहे अपराधों के बारे में केवल चार साल पहले तब पता चला, जब उसका पति किसी दूसरे कारण से पुलिस और न्याय प्रणाली का निशाना बना। दरअसल पुलिस ने आरोपी को सितंबर 2020 में पकड़ा था। वह एक शॉपिंग सेंटर में महिलाओं का गुप्त रूप से वीडियो बना रहा था। पुलिस ने उसके कम्प्यूटर की जांच की तो उसे उसकी पत्नी के सैकड़ों वीडियो मिले जिनमें वह बेहोश नजर आ रही थी। वीडियो में अलग-अलग लोग थे। पुलिस को कम्प्यूटर पर एक वेबसाइट पर चैट भी मिली जिसमें वह अजनबियों को अपने घर बुलाता था। हालांकि, पुलिस ने इस वेबसाइट को बंद करा दिया है। इस मामले की जांच के दौरान, अधिकारियों को उसके घर से ऐसे सबूत मिले वे हैरान रह गए।

दुष्कर्म करने वालों में बैंक कर्मी और पत्रकार भी शामिल

महिला से रेप करने वाले आरोपियों में फायरमैन, लॉरी ड्राइवर, नगर निगम पार्षद, बैंक कर्मी, जेल गार्ड, नर्स और पत्रकार शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक इनमें से कई ने महिला के साथ एक बार नहीं बल्कि कईयों बार दुष्कर्म किया। इन आरोपियों की उम्र 26 से 73 साल के बीच है।

आधुनिक और लोकतांत्रिक देश की पहचान रखने वाले फ्रांस में इस मामले के बाद लोगों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बहस छिड़ गई है। मामला सामने आने के बाद फ्रांस के अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन भी हुए थे। शुक्रवार यानी आज सुनवाई के दौरान भी कोर्ट रूम के बाहर कई प्रदर्शनकारी पहुंचे थे। तीन महीने से अधिक समय तक चले इस मुकदमें में लोगों की यौन हिंसा के खिलाफ लड़ाई को मजबूती दी। फ्रांस में फिलहाल बलात्कार जैसी बुराइयों को जड़ से खत्म करने के लिए कड़े कदम उठाने का आह्वान किया जा रहा है।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: 72-year-old woman, abuse by husband, court decision, Dominique Pelicot, Exploitation, france, French court case, long-term abuse, rape, Sexual Abuse, thefourth, thefourthindia, victim justice
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 02 13 at 12.14.26 PM - The Fourth
Sports

गिल के शतक से सीरीज का शुभ समापन!

2 वर्ष पहले

बेंगलुरु में भारत का पहेला 3D प्रिंटेड पोस्ट ऑफिस बना

खंडवा में अवैध रूप से बने गैस गोदाम में लगी आग, एक एक कर 40 सिलेंडर हुए ब्लास्ट

अडिय़ल शासक Putin की डॉक्टर-कलाकार बेटियां…!

भारत सूरज के और करीब पहुंचा !

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?