By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: अच्छे खिलाड़ी लेकिन बड़बोले और अनुशासनहीन हैं मैग्नस कार्लसन!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
- The Fourth
World

अच्छे खिलाड़ी लेकिन बड़बोले और अनुशासनहीन हैं मैग्नस कार्लसन!

वर्ल्ड चैम्पियन कार्लसन का नाम लगातार ऐसी चर्चा में जुड़ रहा है, जो उनके कद को बिल्कुल शोभा नहीं देता।

Last updated: दिसम्बर 28, 2024 5:14 अपराह्न
By Rajneesh 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

सभी खेलों के इतिहास में कई ऐसे खिलाड़ी हुए हैं जिनका खेल में तो कोई मुकाबला नहीं है लेकिन खुद उनका व्यक्तित्व ही उन्हें महान से महानतम बनने में रोड़ा बनता रहा। फ़िलहाल ऐसा ही कुछ पांच बार के विश्व चैंपियन और एक दशक से अधिक समय से विश्व के नंबर एक खिलाड़ी रहे मैग्नस कार्लसन के साथ भी देखने मिल रहा है। उनका नाम लगातार ऐसी चर्चा में जुड़ रहा है जो उनके कद को बिल्कुल शोभा नहीं देता।

हाल ही में कार्लसन पर FIDE के ड्रेस कोड का उल्लंघन करके जींस पहनकर आने के बाद उन पर जुर्माना लगाया गया और बाद में उन्हें विश्व रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज से बाहर भी कर दिया गया। कार्लसन पर जींस पहनने के कारण 200 डॉलर का जुर्माना लगाया गया। टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार जींस पहनना मना होता है। उन्होंने तुरंत कपड़े बदलकर आने का अनुरोध मानने से इनकार कर दिया तो उन्हें डिसक्वालीफाई कर दिया गया।

कार्लसन ने इसका जवाब देते हुए कहा कि वह ब्लिट्ज में भाग नहीं लेंगे क्योंकि FIDE की ड्रेस कोड नीति से वह तंग आ चुके हैं। उन्होंने नॉर्वे के मीडिया से कहा, वे सभी से माफी मांगना चाहते हैं। यह बेहद हास्यास्पद नियम है। वो कल कपड़े बदल सकते थे लेकिन FIDE सुनने को ही तैयार नहीं है।

हाल ही में जब भारतीय ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश ने सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन बनकर इतिहास की किताबों में अपना नाम दर्ज कराया तब भी कार्लसन ने गुकेश की जीत को कमतर आंका था।

गुकेश और कालर्सन अगले साल नॉर्वे चैंपियनशिप में 26 मई से 6 जून 2025 के बीच पहली बार एक-दूसरे के सामने होंगे। जब भास्कर ने गुकेश से पूछा तो उन्होंने कहा कि कार्लसन सर्वश्रेष्ठ हैं, मौका मिला तो उनके सामने बिसात पर खुद को परख लूंगा।

ऐसा ही एक और विवाद सामने आया था जब कार्लसन और ग्रैंडमास्टर हेंस नीमैन ने एक दूसरे पर धोखेबाजी के आरोप लगाये थे। कार्लसन ने साथ ही कहा कि वह ऐसे किसी प्रतिद्वंद्वी के विरुद्ध नहीं खेलेंगे जो इस तरह के गलत काम में लिप्त हो।

चाहे किसी बड़ी ऑर्गनाइजेशन के खिलाफ़ अभद्र टिप्पणी करना हो या फिर साथी खिलाडियों की प्रतिभा पर सवाल उठाना कार्लसन का बड़बोलापन कई बार उन्हें मुश्किल में फंसा चुका है। इसके अलावा उनकी इन्हीं हरकतों की वजह से लोग उनका उतना सम्मान नहीं करते जितना होना चाहिए।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: blitz chess, Chess, chess controversy, chess rules, discipline, FIDE, gukesh, magnus carlsen, sports controversy, thefourth, thefourthindia, world chess champion
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 10 15 at 1.52.28 PM - The Fourth
Cities

इंंदौर में लोकायुक्त छापा : 75 लाख रु नकद और सोना-चांदी के जेवर मिले

11 महीना पहले

महाकुंभ का समापन: एक भव्य समागम की झलक!

आतंकी साजिश के मामले में NIA ने 7 राज्यों में मारा छापा !

देश को आर्थिक तरक्की पर ले जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री का निधन

तमिलनाडु के त्रिची-रामेश्वरम में हुआ भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, 19 लोग घायल

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?