By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: अहमदाबाद में रनों का संग्राम, पंजाब जीती
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
punjab kings 250134968 - The Fourth
Sports

अहमदाबाद में रनों का संग्राम, पंजाब जीती

रनों के लिहाज़ से गुजरात के गेंदबाज़ बहुत महंगे साबित हुए

Last updated: मार्च 26, 2025 11:27 पूर्वाह्न
By Mihir Dhekane 1 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

मंगलवार को अहमदाबाद में रनों की बारिश देखने को मिली। मुकाबला था पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच, जहां पंजाब ने गुजरात को 11 रनों से हराया। ढेर सारे चौकों-छक्कों से भरा ये मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था।

श्रेयस-शशांक की जोड़ी ने मचाया धमाल

गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया जो उल्टा ही पड़ गया। अपना पहला मैच खेल रहे प्रियांश आर्य (47) ने पंजाब को तेज़ शुरुआत दी। हालांकि टीम ने बीच में Glenn Maxwell (0), Marcus Stonis (20) और Azmatullah Omarzai (13) के विकेट जल्दी खो दिए थे। Maxwell 19वीं बार 0 पर आउट हो गए जो एक नया रिकॉर्ड हैं। लेकिन इसके बाद जो भी हुआ वो देखने लायक था। इसी साल पंजाब में आए और कप्तानी कर रहे श्रेयस अय्यर (97) ने अपने इरादे पहले ही मैच में साफ कर दिए। शुरु से ही आक्रामक अंदाज़ में खेल रहे अय्यर ने चौकों-छक्कों की झड़ी ही लगा दी। इसमें उन्हें एक और बल्लेबाज़ का भरपूर साथ मिला जिनका नाम हैं शशांक सिंह (44)। दोनों ने मिलकर ऐसा शानदार खेल दिखाया जो फैंस को काफी वक़्त तक याद रहेगा। अय्यर सिर्फ तीन रन से अपना पहला IPL शतक चुक गए मगर उनकी ये पारी लंबे वक़्त तक लोगों के ज़हन में बनी रहेगी। पिछले साल अय्यर कोलकाता को IPL खिताब जिता चुके हैं। इस तरह का प्रदर्शन यदि आगे भी रहा तो पंजाब भी इस बार खिताब का दावेदार हो सकता हैं। दोनों ने मिलकर आखिरी के पांच overs में 81 रन जड़ दिए। शशांक ने अकेले ही आखिरी over में 23 रन ठोक दिए और अय्यर दूसरे छोर पर ही खड़े रहे। पंजाब ने 243 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया।

गुजरात की महंगी गेंदबाज़ी

रनों के लिहाज़ से गुजरात के गेंदबाज़ बहुत महंगे साबित हुए। साई किशोर को 3 विकेट मिले वहीं राशिद खान और Kagiso Rabada को 1-1 विकेट मिला।

बड़ा लक्ष्य और सुदर्शन का संघर्ष

244 जैसे बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात के बल्लेबाज़ों ने भी शुरु से ही ग़ज़ब का खेल दिखाया। साई सुदर्शन (74) और कप्तान शुभमन गिल (33) ने पहले विकेट के लिए 5.5 overs में ही 61 रन बना दिए थे। बाद में Jos Buttler (54) और इंपैक्ट प्लेयर Sherfane Rutherford (46) ने भी कमाल कर दिया। एक वक्त लग रहा था कि इतना बड़ा स्कोर भी chase हो सकता हैं मगर इन दोनों के आउट होने के बाद ये मैच गुजरात के हाथों से छिटक गया। गुजरात 232 रन बनाकर भी 11 रनों से मैच हार गई।

पंजाब की गेंदबाज़ी

इस मैच में पंजाब के गेंदबाज़ भी पिट गए। अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट झटके वहीं Glenn Maxwell और Marco Jansen को एक-एक विकेट मिला।

You Might Also Like

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

शाहरुख खान की KKR को मिला अपना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

IPL सट्टे ने ली इंदाैर में एक और जान, कर्ज के चक्कर में जहर खाया

Vaibhav Suryavanshi को मिला टीम इंडिया का टिकट, रजत पाटीदार फिर बाहर

पेट्रोल पंप कर्मचारी बांटता था IPL पास, अधिकारी भी

TAGGED: cricket, Gujarat titans, ipl, ipl 2025, Punjab Kings
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

China launches worlds fastest internet with 1.2 terabit per second link - The Fourth
World

चीन ने दुनिया का सबसे तेज इंटरनेट लॉन्च किया, 1 सेकेंड में 150 मूवीज डाउनलोड होंगी

3 वर्ष पहले

Akshay Tritiya 2026: क्यों है यह साल का सबसे शुभ दिन, जानिए महत्व और परंपरा

इंदौर में अवैध रेत मंडी की शिफ्टिंग शुरू !

पश्चिम बंगाल के बर्धमान के रेलवे स्टेशन पर पानी की टंकी ढही, मौके पर ही तीन की मौत

बृजभूषण पहुंचे दिल्ली हाई कोर्ट, उलझनों मे फंसी बीजेपी। 

You Might Also Like

IMG 20260512 WA00171 - The Fourth
India

Vinesh ने कहा ‘लड़ूंगी नहीं तो आइने में शक्ल नहीं देख पाऊंगी’

2 महीना पहले
20260428 133327 - The Fourth
Cities

Madhya Pradesh की बेटियां कर रहीं हाॅकी में कमाल

3 महीना पहले
World Cup के Super 8 की तस्वीर साफ, भारत को सता रही एक बड़ी चिंता
Sports

World Cup के Super 8 की तस्वीर साफ, भारत को सता रही एक बड़ी चिंता

5 महीना पहले
बारिश ने Australia के World Cup पर पानी फेर दिया!
Sports

बारिश ने Australia के World Cup पर पानी फेर दिया!

5 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?