By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: कोलकाता की जीत में वेंकटेश और वैभव चमके!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 04 04 at 11.34.29 AM - The Fourth
Sports

कोलकाता की जीत में वेंकटेश और वैभव चमके!

ये कोलकाता की हैदराबाद के खिलाफ लगातार पांचवीं जीत थी

Last updated: अप्रैल 4, 2025 11:38 पूर्वाह्न
By Mihir Dhekane 1 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

Iconic ईडन गार्डन्स में कल एक यादगार मुकाबला खेला गया, जिसे fans लंबे समय तक नहीं भूलेंगे। कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 80 रनों से मात देकर अपनी दबदबा कायम रखा। ये कोलकाता की हैदराबाद के खिलाफ लगातार पांचवीं जीत थी, जिसमें टीम ने सभी departments में अच्छा प्रदर्शन किया।

कोलकाता की खराब शुरुआत, मगर दमदार वापसी

टॉस जीतकर हैदराबाद ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया, जो बिल्कुल सही साबित हुआ। कोलकाता को शुरुआती झटके लगे, जब दोनों ओपनर्स Sunil Narine (7) और Quinton de Kock (1) बिना कुछ करे pavilion लौट गए। सिर्फ 16 के स्कोर पर ही 2 विकेट गिर चुके थे। लेकिन कोलकाता ने मुश्किल वक्त से उबरते हुए शानदार वापसी की। युवा अंगकृष रघुवंशी (50) और अजिंक्य रहाणे (38) ने balanced बल्लेबाज़ी करते कोलकाता को संभाल लिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए बेहद अहम 81 रन जोड़े।

वेंकटेश और रिंकु का आक्रमण

लेकिन यहां जिस खिलाड़ी का खासतौर पर ज़िक्र होना चाहिए, वो थे वेंकटेश अय्यर (60)। इंदौर के इस उभरते हुए सितारे ने आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए सभी को प्रभावित किया। वेंकटेश ने रिंकु सिंह (32*) के साथ मिलकर अंतिम overs में ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की। कोलकाता ने अंतिम 4 overs में 64 रन जड़ दिए, जिससे टीम का स्कोर 200 रन तक जा पहुंचा।

हैदराबाद की गेंदबाज़ी पड़ी फीकी

हैदराबाद के गेंदबाज़ों ने शुरुआती विकेट ज़रूर लिए, मगर वे इस लय को बरकरार नहीं रख पाए। हैदराबाद की ओर से मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, ज़ीशान अंसारी, Kamindu Mendis और Pat Cummins को एक-एक विकेट मिला।

हैदराबाद की बल्लेबाज़ी बिखरी

201 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद शुरू से ही लड़खड़ाती हुई नज़र आई। खतरनाक ओपनर्स Travis Head (4) और अभिषेक शर्मा (2) बहुत जल्दी चलते बने। पहले मैच के शतकवीर ईशान किशन भी 2 रन ही बना सके। इन शुरुआती झटकों के बाद नीतीश कुमार रेड्डी (19) से उम्मीद थी मगर वो भी बड़ा स्कोर नहीं बना पाए।

Middle-order का संघर्ष

Middle-order में Kamindu Mendis (27) और Heinrich Klassen (33) ने कुछ वक्त तक ज़रूर संघर्ष किया, मगर इनके जाने के बाद लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे। टीम के Lower-order बल्लेबाज़ भी कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए और हैदराबाद 120 के स्कोर पर ही ढेर हो गई।

कोलकाता की घातक गेंदबाज़ी

इस मैच में कोलकाता की गेंदबाज़ी ने टीम को जीत दिलाने में अहम रोल अदा किया। वरुण चक्रवर्ती ने कमाल की गेंदबाज़ी कर 3 विकेट लिए, वहीं Andre Russell को भी 2 विकेट मिले। इनके अलावा हर्षित राणा और Sunil Narine को एक-एक विकेट मिला।

वैभव बने Man of the Match

हालांकि सबसे ज़्यादा प्रभावित किया वैभव अरोड़ा ने, जिन्होंने 4 overs में 29 रन देकर 3 विकेट झटके जिसमें Travis, Klassen और किशन जैसे बड़े विकेट थे। उन्हें अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए Man of the Match का खिताब मिला।

निष्कर्ष

इस शानदार जीत से कोलकाता टीम का self-confidence तो बढ़ा ही होगा, साथ ही रनरेट में काफी सुधार हुआ जिससे points table में वो पांचवे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं हैदराबाद 10वें और आखिरी स्थान पर खिसक गया हैं। यदि ऐसा ही चलता रहा तो “Orange Army” के लिए आगे की राह और भी मुश्किल हो जाएगी।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: cricket, crikcey, ipl 2025, kolkata knight riders, Sunrisers Hyderabad, thefourth, thefourthindia, venkatesh iyer
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

manipur violence - The Fourth
India

हिंसा के बीच मणिपुर में कारोबारियों से हो रही हफ्ता वसूली

3 वर्ष पहले

पटवारी को कुचल कर मार डाला खनन माफियाओं ने !

केजरीवाल के NRI समर्थकों ने भी दिया “मास-फास्ट” में योगदान

बेटे के सुसाइड के बाद माता-पिता ने भी लगाई फांसी !

ये हैं भारत का ‘Epstein’… 33 मासूमों की ज़िंदगी से खेलकर कमाई का घिनौना धंधा

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?