By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: “Local Boy” राहुल ने दिल्ली को दिलाई यादगार जीत
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 04 11 at 10.54.53 AM - The Fourth
Sports

“Local Boy” राहुल ने दिल्ली को दिलाई यादगार जीत

केएल राहुल ने दिल्ली को 6 विकेट से एक यादगार जीत दिलाई

Last updated: अप्रैल 11, 2025 11:01 पूर्वाह्न
By Mihir Dhekane 1 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

IPL 2025 का रोमांच अपने चरम पर हैं। हर मैच में नई कहानी सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक मुकाबला देखने को मिला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच जहां बेंगलुरु के पूर्व खिलाड़ी और “Local Boy” केएल राहुल ने दिल्ली को 6 विकेट से एक यादगार जीत दिलाई। ये मुकाबला M. Chinnaswamy Stadium में खेला गया था।

बेंगलुरु की लड़खड़ाती बल्लेबाज़ी

दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। ये फैसला गलत साबित होता हुआ दिखा जब Phil Salt (37) और विराट कोहली (22) ने टीम को धुंआधार शुरुआत दिलाई। Salt ने Mitchell Starc के एक over में 30 रन जड़ दिए थे। 4 overs खत्म होने से पहले ही बेंगलुरु 61 तक पहुंच चुकी थी। एक वक्त ऐसा लग रहा था कि टीम बड़े आराम से 200 पार कर जायेगी। लेकिन दिल्ली ने वापसी करते हुए दोनों को pavilion का रास्ता दिखाया। इसके बाद उनकी बल्लेबाज़ी में उतार चढ़ाव देखने को मिले। देवदत्त पडिकल (1), Liam Livingstone (4) और जितेश शर्मा (3) पर ही चलते बने। कप्तान रजत पाटीदार ने 25 रन का योगदान दिया और क्रुणाल पंड्या ने 18 रन बनाए। अंत में Tim David (37*) ने फिर एक बार अपनी टीम को अच्छा finish दिया। इस तरह बेंगलुरु 163 के ठीक ठाक स्कोर तक पहुंच सकी।

दिल्ली के स्पिनर्स ने पलटा गेम

दिल्ली की ओर से स्पिनर्स का जलवा देखने को मिला। विप्रज निगम और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट चटकाए। वहीं मोहित शर्मा और मुकेश कुमार को एक-एक सफलता मिली।

दिल्ली की खराब शुरुआत, राहुल ने किया कमाल

164 के औसत लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही। Faf du Plesis (2) और Jake Fraser-McGurk (7) पर ही pavilion लौट गए। तेज़ बल्लेबाज़ी करने वाले अभिषेक पोरेल भी 7 रन पर आऊट हो गए। 58 के स्कोर पर 4 विकेट गिर चुके थे। एक वक्त लग रहा था कि मैच बेंगलुरु की झोली में चले गया मगर केएल राहुल (93) के इरादे कुछ और ही थे। शुरु में धीमा खेलते हुए उन्होंने पारी को आगे बढ़ाया और अंत में तेज़ खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाकर नाबाद लौटे। उन्हें Tristan Stubbs का अच्छा साथ मिला जिन्होंने 38 रन बनाए। कप्तान अक्षर पटेल ने 15 रन बनाए।

बेंगलुरु की गेंदबाज़ी रही साधारण

बेंगलुरु की ओर से भुवनेश्वर कुमार सबसे सफल और किफायती रहे जिन्होंने 2 विकेट लिए। इसके अलावा सुयश शर्मा और यश दयाल को एक-एक विकेट मिला। अन्य कोई गेंदबाज़ विकेट हासिल नहीं कर पाया। केएल राहुल को अपनी इस शानदार पारी के लिए Man of the Match का खिताब मिला।

दिल्ली की अजेय रफ्तार जारी

दिल्ली एकमात्र ऐसी टीम हैं जिन्होंने अब तक एक भी मुकाबला नहीं हरा। चाहे बल्लेबाज़ी हो या गेंदबाज़ी ये टीम काफी संतुलित नज़र आती हैं। वहीं बेंगलुरु ने भी इस कम स्कोर तक दिल्ली को आसानी से पहुंचने नहीं दिया। इस तरह के प्रदर्शन को देखते हुए लग रहा हैं कि इस बार IPL को नया विजेता मिल सकता हैं।

बेंगलुरु के लिए खतरे की घंटी

वहीं बेंगलुरु के लिए चिंता की बात यह है कि टीम अपने ही घर में खेले जा रहे मुकाबले लगातार हार रही है। घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने के बजाय उल्टा ही नतीजा देखने को मिल रहा हैं। बेंगलुरु को जल्द ही अपनी इस कमज़ोरी पर काम करना होगा।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: axar patel, cricket, Delhi Capitals, ipl 2025, KL Rahul, Royal Challengers Bengaluru, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

IMG 20260319 WA0001 1 - The Fourth
Entertainment

Sara Ali Khan की चारधाम यात्रा पर रोक? नए नियम से उठा बड़ा विवाद

4 महीना पहले

मध्यप्रदेश में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का आज तीसरा दिन

आज की तारीख – 17: भारतीय सिनेमा के अहम ‘घटक’ का जन्म…सिनेमा से खुद को अमर कर गए ‘ऋत्विक’!

कोटा में 24 घंटे के अंदर ही 2 छात्रों ने की आत्महत्या

LIC बना दुनिया का सबसे मजबूत इंश्योरेंस ब्रांड !

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?