By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: सीधी पेशाब-कांड : आदिवासी को डर… मुझे अगवा कर पीट सकते हैं दबंग
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Cities

सीधी पेशाब-कांड : आदिवासी को डर… मुझे अगवा कर पीट सकते हैं दबंग

अभी तो नेता भी आ रहे हैं, पुलिस भी घर पर खड़ी है, लेकिन कुछ दिन बाद क्या होगा

Last updated: जुलाई 22, 2023 7:23 अपराह्न
By Parikshit 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

सीधी। सालभर पहले हुए पेशाब-कांड को तो आदिवासी दसमत भुला चुका था, लेकिन बीते चार दिन से जारी तमाशे ने दसमत की नींद हराम कर दी है। वो डरा हुआ है कि अगर उसे अगवा कर पीटा गया, तो कौन जिम्मेदार होगा। बोला कि अभी तो नेता भी आ रहे हैं, पुलिस भी घर पर खड़ी है, लेकिन कुछ दिन बाद क्या होगा। दशमत ने बताया कि जब वो सब हुआ था, तब मैंने पत्नी तक को नहीं बताया था। खुद भी यह सोच कर भूल गया था कि चलो, कोई बात नहीं। ब्राह्मण आदमी है, जो कर दिया, सो कर दिया। मैंने तो शिकायत तक नहीं की थी। ना तो मेरा प्रवेश से कोई झगड़ा था और ना ही कोई पुरानी रंजिश। उसने तो बस नशे में कर दिया।

प्रवेश के साथी ने बनाया था वीडियो

उस दिन उसके साथ आदर्श शुक्ला और दीप नारायण साहू भी थे। साहू ने वीडियो बनाया था। पिछले दस दिन से वह हमारे इलाके में सबके मोबाइल में चल रहा था। मुझे भी दिखाया गया। मैं तो सबसे कह रहा था कि ये मैं हूं ही नहीं, लेकिन गांववाले पहचान गए थे। वो मुझे रोज कहते थे कि तू ही है। प्रवेश कुबरी में रहता है और मैं करौंदी में। यहां पास में एक बाजार है, जहां सब आते-जाते हैं। कई बार उससे मेरा सामना हुआ, लेकिन न कभी उसने कुछ कहा और न मैंने। दशमत घर आ गया है, लेकिन वो और परिवार डरे हुए हैं। चाहते हैं कि सब भीड़ चली जाए। पुलिस जरूर ध्यान रखे, क्योंकि आसपास के गांवों में ऊंची जात वाले रहते हैं। उधर, प्रवेश के पिता का कहना है कि मेरा घर क्यों तोड़ा गया। इसे तो पत्नी के परिवारवालों ने बनवाया था।

ब्राह्मण समाज नाराज , कोर्ट पहुंचे

सीधी मे यहां हुए पेशाब-कांड के बाद हुई बुलडोजर कार्रवाई पर ब्राह्मण समाज गुस्सा है। मध्यप्रदेश सरकार के खिलाफ बोल रहे हैं। दलील है कि प्रवेश शुक्ला ने गलती की, तो उसकी सजा पूरे परिवार को क्यों दी गई। हम भी उसकी हरकत को गलत मानते हैं, लेकिन परिवार का क्या कसूर। पिता और चाचा की बनाई संपत्ति क्यों ढहाई गई। म.प्र. ब्राह्मण समाज के लोगों ने चंदा कर शुक्ला परिवार की मदद की है। सीधी के जिलाध्यक्ष राकेश दुबे ने पूरी टीम के साथ जाकर 51 हजार रुपए प्रवेश के परिवार को दिए। मकान तोड़े जाने के खिलाफ हाइकोर्ट में याचिका भी लगा दी है। प्रदेश अध्यक्ष पं. पुष्पेंद्र मिश्र के दस्तखत वाला लेटर आम हो रहा है। इसी पर 51 हजार रुपए और कोर्ट में याचिका लगाने की बात लिखी गई है।

You Might Also Like

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

IIT Indore की 8 तकनीकों को मिला उद्योगों का भरोसा

Narsinghpur में जल क्रांति की नई मिसाल

Indore में बना 68 वां ग्रीन करिडोर

TAGGED: #bjp, #Congress, #dashmat, #justice, #madhyapradesh, #pravesh, #shivrajsinghchouhan, #sidhi, #sidhicase, #sidhicaseupdate
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

govt kZZB 621x414@LiveMint 1587373312669 - The Fourth
India

Indore: लोकसभा चुनाव के चलते सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक!

2 वर्ष पहले

‘’मणिपुर की महिलाओं को सोचो…फ्लाइंग किस का विरोध करने वालों’’

फुटबॉल के जश्न में मणिपुर का झंडा पहना, बवाल

इंदौर पहुंची टीम इंडिया… सूर्या ने महाकाल से की पंत के लिए दुआ! 

चुनावी खर्च में तुलसी अव्वल, रमेश मेंदोला कंजूस!

You Might Also Like

madhya-pradesh-police-me-9662-padon-ko-manjuri
Cities

Madhya Pradesh पुलिस में 9,662 पदों को मंजूरी

1 महीना पहले
raja-raghuvanshi-hatyakand-me-nyay-ki-nai-ummeed
Cities

Raja Raghuvanshi हत्याकांड में न्याय की नई उम्मीद

1 महीना पहले
madhya-pradesh-ke-naye-mukhya-sachiv-bane-ashok-barnwal
Cities

Madhya Pradesh के नए मुख्य सचिव बने अशोक बर्णवाल

1 महीना पहले
bhopal-me-25-july-se-shuru-hogi-electric-bus-seva
Cities

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

2 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?