By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: इंदौर के MYH में छात्र की मौत में अस्पताल के कैम्पस में सजाई चिता
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Cities

इंदौर के MYH में छात्र की मौत में अस्पताल के कैम्पस में सजाई चिता

MY अस्पताल में कान के ऑपरेशन से 16 साल के बच्चे की मौत हो गई।

Last updated: अगस्त 25, 2023 6:10 अपराह्न
By Anushka 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

इंदौर के MY अस्पताल में कान के ऑपरेशन से 16 साल के बच्चे की मौत हो जाने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा करते हुए पूरे ही मामले में डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप लगाए है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। नाराज परिजन पोस्टमार्टम के बाद अस्पताल कैम्पस में ही अंतिम संस्कार पर अड़ गए और अस्पताल के कैंपस में चिता सजा दिए। मौके पर पुलिस पहुंची और परिवार को समझा कर रवाना किया। अब मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार कर रहे हैं। परिजन का आरोप है कि कान की सर्जरी के बाद बच्चा बिल्कुल ठीक था।

नर्स की लापरवाही से हुई बच्चे की मौत

WhatsApp Image 2023 08 25 at 4.51.57 PM 1 - The Fourth

बच्चा पढ़ने में होशियार था और 10वीं में अच्छे अंकों से पास हुआ था। कान में फुंसी होने के कारण एमवाय अस्पताल में एडमिट किया था। ऑपरेशन के लिए गुरुवार को ऑपरेशन थिएटर में ले गए थे। ऑपरेशन के 2 घंटे बाद तक ठीक था। परिजनों ने बताया हमसे बातचीत की और जूस भी पिया। परिजन का आरोप है कि गुरुवार को ऑपरेशन के कुछ देर बाद एक नर्स ने इंजेक्शन लगाया। इसके बाद से ही प्रेम की हालत बिगड़ते चली गई। 10 मिनट बाद एक तरफ का अंग काम करना बंद कर दिया। मौके पर मौजूद कुछ डॉक्टरों से नर्स बातचीत कर रही थी। सभी काफी घबराए हुए नजर आ रहे थे। प्रेम की तबीयत के बारे में पूछने पर कोई कुछ बताने को तैयार नहीं था। सभी जल्द ठीक होने का दावा कर रहे थे, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। हमें वहीं के स्टाफ ने बताया कि उसे गलत इंजेक्शन से रिएक्शन हो गया था। संयोगितागंज थाना टीआई विजय तिवारी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। जो भी जिम्मेदार होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों से नहीं मिला एमवाय प्रशासन

परिजन काफी देर तक MY प्रशासन से मिलने का इंतजार कर रहे थे लेकिन किसी ने मुलाकात नहीं की, हॉस्पिटल चौकी में मर्ग कायम कर जब पोस्टमॉर्टम के लिए शव को ले जाने लगे तो परिजनों इनकार कर दिया। उनका आरोप था कि यहां की टीम पर हमें भरोसा नहीं कर सकते है। लेकिन पुलिस की समझाइश के बाद पोस्टमॉर्टम एमवाय अस्पताल में कराने पर सहमति बनी।

MY अस्पताल में ऐसे कई हादसे होते हैं

इंदौर के MY अस्पताल में लापरवाहियों का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है एक के बाद एक यहां पर इलाज के दौरान लापरवाही के कारण कई लोगों की मौत पहले भी हो चुकी है। कुछ महीने पहले ही 24 घंटो के अंदर 2 नवजात बच्चों की मौत हुई थी। मृतक के परिजनों ने दावा किया कि अस्पताल में सात दिनों के भीतर 18 नवजात शिशुओं की मौत की सूचना मिली है और उन्होंने घटनाओं की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। इस बीच, इंदौर जिला प्रशासन और अस्पताल के अधिकारियों ने आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि 24 घंटे में केवल 2 शिशुओं की मौत हुई है। मृत नवजात शिशुओं में से एक के माता-पिता ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन द्वारा दिया गया दूध पीने से उनके बच्चे की मौत हो गई।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

TAGGED: indore, madhya pradesh, MY Hospital, MYH administration, Negligence
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

baudha dharm - The Fourth
India

मध्यप्रदेश में 40 परिवारों ने बौद्ध धर्म अपनाया, सनातन छोड़ा !

3 वर्ष पहले

मंत्री विजयवर्गीय के लिए झटका है… भाजपा का संगठन विस्तार!

दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष से बदसलूकी, नशेड़ी ने घसीटा !

फिल्म adaptation पर महारत, विशाल ने बनाया है अपना genre

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकता में सजे अलग-अलग थीम पर माँ दुर्गा के पंडाल

You Might Also Like

khajuraho-ke-matangeshwar-mandir-ka-rahasya-har-saal-badhta-shivling
Fourth Special

Khajuraho के मतंगेश्वर मंदिर का रहस्य, हर साल बढ़ता शिवलिंग

3 सप्ताह पहले
iit-indore-ne-oral-cancer-ki-janch-me-khoji-nai-rah
Health

IIT Indore ने ओरल कैंसर की जांच में खोजी नई राह

3 सप्ताह पहले
nagchandreshwar-darshan-ke-liye-online-booking-shuru
Fourth Special

Nagchandreshwar Darshan के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू

3 सप्ताह पहले
indore-me-20-lakh-ka-robot-aasan-karega-insani-kaam
Tech

इंदौर में 20 लाख का Robot, आसान करेगा इंसानी काम

4 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?