By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: Aditya-L1 ने पृथ्वी को अलविदा कहा, सूर्य के और करीब पहुंचा
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
main qimg fa7d5b796e5be051190651b93ea04376 lq 1 - The Fourth
India

Aditya-L1 ने पृथ्वी को अलविदा कहा, सूर्य के और करीब पहुंचा

Aditya-L1 को अभी लगभग 15 लाख किलोमीटर की दूरी तय करनी है।

Last updated: सितम्बर 19, 2023 3:54 अपराह्न
By Anushka 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (ISRO) द्वारा सूर्य पर रिसर्च के लिए भेजा गया आदित्य एल-1 (ISRO Aditya-L1 Mission) ने पृथ्वी को अलविदा कह दिया है। इसके बाद वह पृथ्वी के कक्ष से बाहर निकल कर अपनी यात्रा के अंतिम पड़ाव के लिए निकल चुका है। Aditya-L1 को अभी लगभग 15 लाख किलोमीटर की दूरी तय करनी है। सोमवार-मंगलवार की मध्य रात्रि में करीब 2 बजे तय प्रक्रिया के तहत ISRO का Aditya-L1 धरती के गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव से आगे निकल गया है।

ISRO ने दी ट्विटर पर जानकारी

अब Aditya-L1 ने पृथ्वी सूर्य प्रणाली में लैग्रेंज प्वाइंट 1 पर पहुंचने ने के लिए अपनी चार महीने की यात्रा शुरू कर दी है। ISRO ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी है। बताया जा रहा है कि यह प्वाइंट पृथ्वी से करीब 15 लाख किलोमीटर की दूरी पर है। अंतरिक्ष यान Aditya-L1 ने पृथ्वी की ओर जाने वाली चार गतिविधियों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। एक बार जब Aditya-L1 लैग्रेंज प्वाइंट पर पहुंच जाएगा, तो यह एक प्रभामंडल कक्षा में प्रवेश करेगा और अपने मिशन की अवधि के दौरान वहीं रहेगा। इसका नाम लैग्रेंज बिंदु है जो प्रसिद्ध इतालवी – फ्रांसीसी गणितज्ञ जोसेफ लुई लैग्रेंज के नाम पर रखा गया है।

Aditya-L1 सूर्य के अब और पास

बता दें कि बीते 16 दिन के दौरान आदित्य एल1 ने पांच बार अपनी कक्षा में परिवर्तन किया है। यह पूरी प्रक्रिया उसी तरह से थी जैसे कि चंद्रयान- 3 को चांद की सतह के लिए रवाना किया गया था। इसरो ने कहा कि TL1 मैनोवर को सफलतापूर्वक पर्फोर्म किया गया है। अब स्पेसक्राफ्ट एल-1 पॉइंट की ओर जा रहा है। 110 दिनों के बाद यह एल1 की ऑर्बिट में प्रवेश करेगा।

सोमवार को इसरो ने सूर्ययान के बारे में बड़ी जानकारी दी थी। इसरो ने कहा था कि सूर्ययान के पेलोड ने काम करने शुरू कर दिया है और वह आंकड़े जुटा रहा है। इस पेलोड का नाम स्टेप्स है। जो कि पृथ्वी के 50 हजार किलोमीटर दूर का डेटा कलेक्ट कर रहा था। बीते 2 सितंबर को इसरो ने पीएसएलवी-सी57 रॉकेट के जरिए आदित्य एल 1 की लॉन्चिंग की थी, जिसे पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर लैग्रेंजियन बिंदु-1 पर प्रभामंडल कक्षा में स्थापित किया जाएगा।

सोमवार को ISRO ने ट्वीट कर जानकारी दी कि, ‘आदित्य में लगे उपकरण सुप्रा थर्मल एनर्जेटिक पार्टिकल स्पेक्ट्रोमीटर (SPACE) के सेंसर ने सुपर-थर्मल और ऊर्जावान आयनों और इलेक्ट्रानों को मापना शुरू कर दिया है। इसे 10 सितंबर को पृथ्वी से 50 हजार किलोमीटर से अधिक दूरी पर सक्रिय किया गया था।’

You Might Also Like

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

पहली बार दो Robots ने गॉलब्लैडर सर्जरी की

Mahoba : आल्हा गायन बचाने निकली बुंदेलखंड के युवाओं की टीम

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

बहन का कंकाल ले जाने वाले Jitu Munda को मिले 1.50 लाख

TAGGED: Aditya L1, India mission to Sun, ISRO, Mission sun
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

Copy of article 20260323 141927 0000 - The Fourth
Entertainment

‘धुरंधर 2’ के तूफान में भी डटी ‘Ustad Bhagat Singh’, 4 दिन में करोड़ों की कमाई

6 महीना पहले

Kishore Kumar Death Anniversary: जानिए हरफनमौला कलाकार से जुड़ी रोचक बातें

भारत-पाकिस्तान तनाव…पाकिस्तान ने UN से लगाई गुहार, अमेरीका ने भी की संकट टालने की पहल!

Akshay Tritiya 2026: क्यों है यह साल का सबसे शुभ दिन, जानिए महत्व और परंपरा

कनाडा में भारतीय मूल जोड़े और नाबालिग बेटी की हुई आग लगने से मौत

You Might Also Like

IMG 20260514 WA0014 - The Fourth
India

Chhattisgarh: अब टाइगर को मारने की सुपारी, पानी में जहर

4 महीना पहले
IMG 20260514 WA0013 - The Fourth
India

UP में तूफान, 94 की जान गई, भारी तबाही

4 महीना पहले
IMG 20260513 WA0017 - The Fourth
Education

NEET कांड में बच्चों के करोड़ो रु डूबे, 5000 रु वाले वाटसप ग्रुप का खुलासा

4 महीना पहले
IMG 20260512 WA00171 - The Fourth
India

Vinesh ने कहा ‘लड़ूंगी नहीं तो आइने में शक्ल नहीं देख पाऊंगी’

4 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?