By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: चुनाव ड्यूटी से गायब रहे हजार कर्मचारियों की छुट्टी !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
- The Fourth
India

चुनाव ड्यूटी से गायब रहे हजार कर्मचारियों की छुट्टी !

इतना ही नहीं इनकी ओर से पेश किसी प्रकार की कोई सफाई भी नहीं सुनी जाएगी।

Last updated: नवम्बर 28, 2023 7:38 अपराह्न
By Parikshit 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

भोपाल। चुनाव ड्यूटी से नदारद रहने वाले करीब एक हजार अधिकारी-कर्मचारियों की अब खैर नहीं। भोपाल कलेक्टर ने इन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का मन बना लिया है। इन सभी पर अब निलंबन की तलवार लटक रही है। इतना ही नहीं इनकी ओर से पेश किसी प्रकार की कोई सफाई भी नहीं सुनी जाएगी। ये सभी वे अधिकारी-कर्मचारी हैं, जिनकी ड्यूटी चुनाव में लगाई गई थी, लेकिन इन्होंने न ट्रेनिंग की न चुनाव में ड्यूटी। ये सभी अपनी ड्यूटी से गैरहाजिर रहे। ऐसे में इनके खिलाफ निलंबन जैसी कड़ी कार्रवाई होना तय माना जा रहा है। बता दें, भोपाल जिले में सात विधानसभा सीटें हैं। इस बार भोपाल जिला प्रशासन ने करीब 18 हजार कर्मचारियों-अधिकारियों की ड्यूटी चुनाव में विभिन्न कामों में लगाई थी। इधर, प्रशासन ने ऐसे सभी अधिकारी-कर्मचारियों की सूची तैयार कर ली है, जिन्होंने चुनाव में अपने दायित्व का निर्वहन नहीं किया। जानकारी के मुताबिक ऐसे करीब एक हजार लोगों को चिन्ह्नित किया गया है। इनमें अधिकारी और कर्मचारी दोनों शामिल हैं। इन्होंने न तो अपनी अनुपस्थिति का कारण बताया और न ही गैरहाजिर रहने के लिए किसी प्रकार की कोई अनुमति ली। जानकारी के मुताबिक अब तक सौ से अधिक बीएलओ पर जिला प्रशासन पहले ही कार्रवाई कर चुका है। इनमें अनुपस्थित रहने वाले और काम में लापरवाही करने वाले बीएलओ शामिल हैं। बीएलओ पर मतदान पर्ची, मतदाता तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य रहता है। इसके साथ ही मतदान वाले दिन भी इनकी अहम भूमिका होती है।

पूर्व मंत्री का बिगड़े बोल

कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे पीसी शर्मा अपने बयान से एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने कहा कि वे मंत्री कमल पटेल के क्षेत्र में गए थे, वहां उन्होंने जब जनता से पूछा बीजेपी में कुछ मिला था क्या, तो जनता बोली मिला सब कुछ लेकिन वोट कांग्रेस को ही करेंगे। शर्मा अपने बयानों से हमेशा चर्चा में बने रहते हैं, इसके पहले भी उन्होंने हाल ही बयान दिया था कि भारतीय टीम ईडी के छापे के डर से विश्वकप में हार गई थी। शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा में ये दावा किया कि कांग्रेस 114 नहीं 174 सीट जीत रही है। कांग्रेस की लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी बहुमत से सरकार बनाने की बात कहती थी पर अब नहीं कह रही है। शर्मा ने कहा कि बीजेपी के सर्वे भी बता रहे हैं कि कांग्रेस की सरकार बन रही है। बीजेपी जान गई है कि अब कांग्रेस की सरकार बन रही है। कांग्रेस के प्रशिक्षण में कमलनाथ के वर्चुअली संबोधन पर पीसी शर्मा ने कहा कि ये वक्त बदलाव का है। विधानसभा चुनाव के परिणाम पर पीसी शर्मा ने कहा कि बीजेपी के कई मंत्री इस बार हारेंगे। वहीं बुधनी विधानसभा को लेकर उन्होंने कहा कि हनुमान जी की लीला है और हनुमान जी कुछ भी कर सकते हैं। शर्मा खुद भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। बीजेपी ने उनके सामने भगवानदास सबनानी को उतारा है। पिछले चुनाव में शर्मा ने इसी सीट से बीजेपी के पूर्व मंत्री उमा शंकर गुप्ता को पटकनी दी थी।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

पांच नेता ही चला सकें Indore से आष्टा तक साइकिल

Indore से भोपाल तक कांग्रेस की साइकिल यात्रा

MP के शहरों में जुलाई से दौड़ेंगी पीएम-ई बसें, इंदौर से होगी शुरुआत

Mahoba : आल्हा गायन बचाने निकली बुंदेलखंड के युवाओं की टीम

TAGGED: bhopal, Collector, election duty, suspension
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

board class 10 12 exams 2024 - The Fourth
Education

CBSE ने किए बड़े बदलाव, अब 10वीं, 12वीं में नहीं मिलेगी डिस्टिंक्शन और डिवीजन

3 वर्ष पहले

‘अमेरिका, इजरायल की मौत, यहूदियों को शाप और इस्लाम की जीत’, नारे के साथ यमन भी कूदा मैदान मे

Hyderabad की Dr. Suri Srimathi ने करवाई 2 लाख बच्चों की डिलीवरी

Nihon Hidankyo: दर्द भरी शुरुआत से लेकर शांति के ‘नोबेल’ तक

इजरायल और हमास में फिर हवाई हमले, 175 फिलिस्तीनी मारे गए

You Might Also Like

IMG 20260601 WA0004 - The Fourth
India

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

2 महीना पहले
IMG 20260514 WA0015 - The Fourth
India

बहन का कंकाल ले जाने वाले Jitu Munda को मिले 1.50 लाख

2 महीना पहले
IMG 20260514 WA0014 - The Fourth
India

Chhattisgarh: अब टाइगर को मारने की सुपारी, पानी में जहर

2 महीना पहले
IMG 20260514 WA0013 - The Fourth
India

UP में तूफान, 94 की जान गई, भारी तबाही

2 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?