By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 8, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: चुनावी रिजल्ट से पहले उमा ने मादी को सराहा…शिवराज को घेरा !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Uma Bharti PTI - The Fourth
Politics

चुनावी रिजल्ट से पहले उमा ने मादी को सराहा…शिवराज को घेरा !

उमा भारती अब शिवराज के प्रति खेमेबंदी करने जुट गई हैं।

Last updated: दिसम्बर 2, 2023 6:06 अपराह्न
By Parikshit 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

भोपाल: मध्य प्रदेश की भूतपूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने अपनी सरकार बनने से पहले ही घेराव शुरू कर दिया है। प्रेस वार्ता में उन्होंने जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की, वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा। पूर्व सीएम ने उनका नाम लिए बगैर प्रदेश में अवैध खनन का मुद्दा उठा लिया। ऐसे में राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उमा भारती इस बात को समझ रही हैं कि अगर मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार बनी तो शिवराज सिंह चौहान फिर सीएम बन सकते हैं। ऐसे में उमा भारती अब शिवराज के प्रति खेमेबंदी करने जुट गई हैं।

अवैध खनन पर निशाना

मध्य प्रदेश के आसपास होशंगाबाद और सीहोर जिले में नर्मदा नदी में होने वाला अवैध खनन किसी से छुपा नहीं है। इसी मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अपनी ही सरकार को जमकर घेरा। उमा ने कहा कि क्या सत्ता पॉवर, शराब और खनन माफिया के सामने बिल्कुल असहाय हो चुकी है। उमा ने कहा कि वे पहले ही शराब के मुद्दे को उठा चुकी हैं, लेकिन अब वे अवैध खनन के खिलाफ संघर्ष करेंगी। उमा ने कहा कि सवाल तो ये है कि हमारी सरकार के मुखिया के जिले में उनकी छाती पर खनन होता रहा और वो उसको रोक नहीं सके। उमा भारती ने कहा कि अब वह अवैध रेत उत्खनन को लेकर ख़ुद मैदान में उतरेंगी और ख़िलाफ़ में अभियान चलाएंगी।

कई दिनों से सुना रही

उमा भारती पिछले कुछ वर्षों में शिवराज सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी करने में पीछे नहीं रही हैं। उन्होंने शराब के अहाते बंद करवाने के लिए कई जगह विरोध प्रदर्शन किया था। शराब की दुकानों पर पत्थर चलाए थे। उमा ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि मेरे निकाले जाने की डिजाइन मेरे मुख्यमंत्री बनने से पहले ही बन चुकी था। उस समय मेरे अलावा कोई सरकार नहीं बना सकता था, इसलिए मुझे मुख्यमंत्री बनाया गया था। विधानसभा चुनाव परिणाम आने के कुछ ही घंटों पहले पूर्व सीएम उमा भारती का इस तरह प्रेस कॉन्फ्रेंस करना कई सवाल खड़े कर रहा है। इसके साथ ही अवैध खनन का मामला उठाकर सीएम शिवराज को घेरने पर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज है। कहा जा रहा है कि कहीं सीएम शिवराज को उनकी गद्दी से हटाने की तैयारी तो नहीं। अपने वीडियो में उमा भारती ने खुद के सीएम पद छोडऩे की और घेराव की बात की है। इससे राजनीतिक गलियारों में माहौल गरमाया हुआ है। सीएम शिवराज के पद छोडऩे की खबरें लगातार उठती रही है।

You Might Also Like

Congress की 24 को भोपाल में किसान महा पंचायत – Rahul Gandhi और Kharge भी आएंगे भोपाल

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री AJIT PAWAR विमान हादसे में मृत, बारामती में शोक की लहर

BMC चुनाव : 41 साल बाद BJP का राज, चौंकाने वाली जीत और हैरान करने वाली हार

‘जो 500 करोड़ देगा.., वही मुख्यमंत्री बनेगा’ सिद्धू की पत्नी बोलीं

MP में विधानसभा सत्र… कई विधायक शादी में!

TAGGED: chunavi, modi, Shivraj Singh Chouhan, Uma Bharti
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

abdul kalam hd sweet smile gpzukbj5cz929aar - The Fourth
Fourth Special

A. P. J. Abdul Kalam का अखबार बेचने से लेकर राष्ट्रपति बनने तक का सफर

1 वर्ष पहले

माओवादी लिंक में डीयू प्रोफेसर साईबाबा सहित 4 लोग हुए बरी

एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल के अनुसार, इंदौर एयरपोर्ट पहले स्थान पर

Indore: जल संकट के लिए शहर में शुरू हुआ “वंदे जलम अभियान”

मुंबई में तूफ़ान से तबाही, बिलबोर्ड गिरने से 14 लोगों की मौत

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 11 26 at 7.05.05 PM - The Fourth
Cities

कौन हैं रीना, जिन्हें कांग्रेस ने सौंप दी MP की कमान

4 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 11 18 at 3.20.17 PM 1 - The Fourth
Politics

ये हैं लालू यादव का घर फोड़ने वाली 5 “मंथरा”… तेजस्वी के दोस्त

4 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 10 28 at 1.17.54 PM - The Fourth
India

प्रशांत किशोर की गड़बड़ पकड़ाई …फर्जी वोट की बात करते हैं,खुद का वोट दो जगह

4 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 10 25 at 12.09.28 PM - The Fourth
Politics

परिवारवाद में सपा सबसे आगे…कांग्रेस- जदयू भी पीछे नहीं

4 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?