By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 8, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: Corona के आए 111 नए मरीज, मध्य प्रदेश में जारी हुई गाइड लाइन !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Covid 19 0 1672396195149 1702314541981 - The Fourth
Health

Corona के आए 111 नए मरीज, मध्य प्रदेश में जारी हुई गाइड लाइन !

एक बार फिर दी कोरोना ने दस्तक।

Last updated: दिसम्बर 19, 2023 3:56 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
5 Min Read
SHARE

देश मे एक बार फिर कोरोना वायरस अपने पैर पसार रहा है। सिंगापूर, अमेरिका और चीन समेत कई देशों में अपना कहर बरपने के बाद अब नए वैरिएंट JN.1 ने भारत में दस्तक दे दी है। केरल में पिछले कुछ दिनों में Covid-19 का सब वैरिएंट JN.1 मिला है। केन्द्रीय स्वस्थ मंत्रालय के मुताबिक केरल में एक ही दिन में 111 नए कोविड मामले दर्ज किये गए। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि, केरल में Covid-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लेकिन सरकार ने अभी तक इस पर कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट है कि देश में 1,800 से अधिक मामलों में से 1,600 से अधिक मामले केरल के सामने आए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा कि, इन ममलों मे अभी तक चार लोगों की मौतें हो चुकी है।

JN.1 पर मध्य प्रदेश में नई गाइड लाइन लागू

कुछ राज्यों में तेजी से बढ़ रहे Covid मामलों को देखते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि, उनकी सरकार ने Covid-19 के एक नए वैरिएंट JN.1 के बारे में केंद्र द्वारा जारी दिशानिर्देशों को लागू किया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार रात भोपाल में राज्य सरकार के सबसे बड़े अस्पताल हमीदिया अस्पताल का दौरा कर वाह की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। यादव ने अस्पताल कि सुविधा का दौरा करने के बाद संवाददाताओं से कहा “स्वास्थ्य विभाग Covid-19 सब वैरिएंट JN.1 के साथ-साथ अन्य सभी बीमारियों से निपटने के लिए पूरी ईमानदारी के साथ काम कर रहा है।”

केरल और तमिलनाडु मे मिले ज्यादा मामले

हाल में केरल जैसे कुछ राज्यों में Covid-19 के मामलों की संख्या बड़ी है। भारत में Covid-19 के JN.1 वैरिएंट का पहला मामला 8 दिसंबर को केरल में सामने आया था। इतना ही नहीं बल्कि तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले से एक यात्री सिंगापुर में JN.1 वैरिएंट से संक्रमित पाया गया था। जिसके बाद से लगातार मामले बढ़ते जा रहे है। केरल में कोरोना के मामलों को देखते हुए राज्य सरकार भी अब अलर्ट हो गई है। उन्होंने लोगों से ना घबराने की सलाह देने के साथ ही कहा है कि कोरोना वायरस को लेकर सतर्क रहें। साथ ही अब फिर से हर जगह पर हो रहे सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का इस्तेमाल करने कि सलाह दी है।

बुधवार को मंडाविया करेंगे बैठक

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने 20 दिसंबर को एक अहम बैठक करने की घोषणा की है। इसमें वे स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों के बारे में जानकारी लेंगे और कुछ राज्यों में सांस संबंधी बीमारियों के बढ़ते मामलों पर चर्चा करेंगे। इतना ही नहीं बल्कि इस बैठक में सभी राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्री और मुख्य सचिव मौजूद होंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य मामलों से जुड़े मंत्रालयों और विभागों के अधिकारी भी इस मीटिंग का हिस्सा होंगे।

क्या हैं JN.1 और इसके के लक्षण

अब अगर बात करे Covid-19 के सब वैरिएंट JN.1 की तो क्या यह वैरिएंट भी उतना ही खतरनाक है? तो इसी बात की जानकारी देते हुए, दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में चेस्ट मेडिसिन के वरिष्ठ सलाहकार, डॉ. उज्ज्वल प्रकाश ने बताया कि JN.1, को विश्व स्तर पर देखे गए अन्य वैरिएंट के समान, एक हल्का वैरिएंट है। हालांकि यह कोई घबराने वाली बात नहीं है। इस वैरिएंट के लक्षणों की बात करे तो इसमें बुखार, नाक बहना, गले में खराश, सिरदर्द और कुछ मामलों में हल्के गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल लक्षण शामिल हैं। इसके अलावा, डॉक्टर ने इस बात पर कहा की यह वैरिएंट आमतौर पर चार से पांच दिनों में ठीक हो जाते हैं।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: chief minister, corona, covid-19, JN.1, madhya pradesh, Mohan Yadav, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

109462568 - The Fourth
Religion

रामनवमी के 6 दिन बाद ही क्यों मनाया जाता है हनुमान जयंती का उत्सव?

2 वर्ष पहले

राम नवमी : धर्म, सत्य और मर्यादा की प्रेरणा का पर्व

कर्नाटक से छुड़ाए गए शिवपुरी के 60 मजदूर, पैरों में बांध देते थे जंजीर !

तनाव से परेशान एक डॉक्टर ने किया अपने ही परिवार का कत्ल। 

तमिलनाडु में बन रहे चक्रवाती तूफान जैसे हालात, कई जिलों में जारी किया Orange Alert

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

1 सप्ताह पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?