By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: IMMAF Asian Championship में इंदौर की बेटी ने जीता सिल्वर मेडल
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
ANI 20231219065123 - The Fourth
Cities

IMMAF Asian Championship में इंदौर की बेटी ने जीता सिल्वर मेडल

सुरभि प्रदेश की पहली महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक हासिल किया है।

Last updated: दिसम्बर 19, 2023 7:18 अपराह्न
By Anushka 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

इंटरनेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फेडरेशन (IMMAF) की एशियन चैंपियनशिप बहरीन में आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में भारत की टीम ने ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया हैं। प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर की पहली सीनियर महिला खिलाड़ी सुरभि सांखला ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए सेमी फाइनल के कड़े मुकाबले में पाकिस्तानी खिलाड़ी काशनी मारवा को हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया।

इस मुकाबले में पाकिस्तान की खिलाड़ी कद में सुरभि से अधिक होने के कारण काफी पंच और किक से सटीक प्रहार कर पहले दो राउंड में अंकों के आधार पर काफी आगे हो गई थी। लेकिन तीसरे और अंतिम मुकाबले से पहले केवल एक मिनट के ब्रेक के दौरान सुरभि ने कोच विकास शर्मा के साथ रणनीति बनाई। कोच ने बताया कि सुरभि के पास केवल एक ही मौका है जिससे वह इस मुकाबले को जीत सके। इसके लिए सुरभि को निर्धारित समय से पहले अपने प्रतिद्वंदी को धराशायी करना होगा तभी वह इस मुकाबले को जीत सकती है और सुरभि ने ऐसा ही किया।

सुरभि को मिला सिल्वर मेडल

उन्होंने अंतिम फाइनल राउंड में जोरदार वापसी के साथ पाकिस्तान की प्रतिद्वंदी को ज़मीन पर धराशायी कर लगातार सटीक पंच मारकर समय से पहले फाइट खत्म कर मुकाबला जीत लिया और फाइनल में प्रवेश कर पदक सुनिश्चित किया। फाइनल में उनका मुकाबला कैटेगरी की पूर्व चैंपियन कजाकिस्तान की खिलाड़ी के साथ हुआ जिसे जीतने में वह सफल नहीं हो सकीं और सुरभि को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

खेल के क्षेत्र में भी पहचान बना रहा इंदौर

सुरभि प्रदेश की पहली महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक हासिल किया है। सुरभि अपने कोच विकास शर्मा के साथ 18 दिसंबर शाम इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगी, जहां सभी खेल प्रेमी और साथी खिलाड़ी उनका स्वागत करेंगे। देश में स्वच्छता में लगातार नंबर-1 आ रहे इंदौर शहर की पहचान खेल के क्षेत्र में भी बनती जा रही है। क्रिकेट सहित अलग-अलग खेल के खिलाड़ी शहर से ताल्लुक रखते हैं जिनका प्रदर्शन देश हित में अच्छा होता है। मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स जैसे चैलेंजिंग गेम में भी इंदौर की सुरभि ने देश का नाम रोशन किया है।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: bahrain, IMMAF Asian championship, indore, madhya pradesh, pakistan, sliver medal, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

mahakali-me-akshay-khanna-ka-rodra-rup-dekh-machi-halchal
Entertainment

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

7 दिन पहले

चेन्नई में अमोनिया गैस लीक होने से हड़कंप, 25 लोगों की हालत गंभीर

सफाई के सातवें आसमान पर इंदौर…सूरत भी साथ !

भारत तो छोड़िए…Ishan Kishan से ही हार गया पाकिस्तान

वही दिन, वही दास्तां : जर्नलिस्ट डैनियल पर्ल की हत्या…नहीं बदली स्थिति, पत्रकार आज भी कहीं सुरक्षित नहीं!

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?