By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: क्यों मनाई जाती है ‘मकर संक्रांति’, जानिए इसकी पौराणिक कथा !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
5 1024x576 1 - The Fourth
Religion

क्यों मनाई जाती है ‘मकर संक्रांति’, जानिए इसकी पौराणिक कथा !

2024 में मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी।

Last updated: जनवरी 13, 2024 3:38 अपराह्न
By Divya 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

मकर संक्रांति हिन्दुओं का प्रमुख पर्व होता है। वैसे तो सालभर में 12 संक्रांति होती हैं, लेकिन पौष मास में जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है, तब ये पर्व मनाया जाता है। 2024 में मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन स्नान और दान-पुण्य जैसे कार्यों का विशेष महत्व माना जाता है। मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी बनाने और खाने का खास महत्व होता है। इसी कारण इस पर्व को कई जगहों पर खिचड़ी का पर्व भी कहा जाता है।

मकर संक्रांति का महत्व

सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही खरमास खत्म् हो जाता है और विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। इस दिन के बाद से सूर्य उत्तनरायण होने लगते हैं और धीरे-धीरे दिन बड़ा और रात छोटी होने लगती है। उत्तनरायण को शास्त्रों में शुभ माना गया है. कहा जाता है कि महाभारतकाल में भीष्मय पितामह ने अपने प्राणों को त्याछगने के लिए सूर्य के उत्तकरायण होने का इंतजार किया था। इस दिन तिल, गुड़, खिचड़ी, कंबल, गरम वस्त्र, घी आदि का दान शुभ माना गया है।

मकर संक्रांति की पौराणिक कथा

हिन्दू पौराणिक कथाओं के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य अपने पुत्र भगवान शनि के पास जाते हैं। उस वक्त भगवान शनि मकर राशि का प्रतिनिधित्व कर रहे होते हैं। भगवान शनि, मकर राशि के देवता है। इसी कारण इस दिन को मकर संक्रांति के रूप में मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस खास दिन पर अगर कोई पिता अपने बेटे से मिलने जाता है तो उसके सारे दुख और तकलीफ दूर हो जाते हैं। मकर संक्रांति से जुड़ी एक और पौराणिक कथा है जिसका वर्णन महाभारत में किया गया है।

मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी क्यों बनाई जाती है

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,मकर संक्रांति की खिचड़ी में इस्तेमाल होने वाले चावल, काली दाल, हल्दी, मटर और हरी सब्जियों का विशेष महत्व है। ये सभी अलग-अलग ग्रहों से जुड़े हैं। मान्यताओं के मुताबिक, खिचड़ी के चावल से चंद्रमा और शुक्र की शांति का महत्व है। काली दाल शनि, राहू और केतू से जुड़ी है।

जबकि, हल्दी से बृहस्पति और हरी सब्जियों से बुध का संबंध है। वहीं जब खिचड़ी पकती है तो उसकी गर्माहट का संबंध मंगल और सूर्य देव से है। इस तरह से खिचड़ी का संबंध लगभग सभी ग्रहों से है। इसलिए मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खाने और दान का महत्व अधिक माना गया है।

मकर संक्रांति के दिन करें ये खास उपाय

  1. मकर संक्रांति के दिन स्नान करने के पानी में काले तिल डालें। तिल के पानी से स्नान करना बेहद ही शुभ माना जाता है। साथ ही ऐसा करने वाले व्यक्ति को रोग से मुक्ति मिलती है।
  2. मकर संक्रांति के दिन स्नान के बाद सूर्य देव को जल चढ़ाए और सूर्य देव को चढ़ाए जाने वाले जल में तिल डालें।
  3. इस दिन कंबल, गर्म कपड़े, घी, दाल चावल की खिचड़ी और तिल का दान करने से गलती से भी हुए पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख समृद्धि आती है।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: festival, kites, makar sankranti, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

download 2 1 - The Fourth
Politics

स्वाति मालीवाल के मामले उठ रहें चिंताजनक सवाल !

2 वर्ष पहले

मध्यप्रदेश मे जन्मे ‘डिनो’ पहुंचे रोलिंग स्टोन के कवर पर

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम घोषित, घोषणा के बाद किन बातों पर हो रही चर्चा?

इजराइल – फ़िलीस्तीन युद्ध मे दक्षिण एशियाई देश भी बंटे

सियासी संकट मे मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज!

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?