By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: जबलपुर में 5 निजी अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन रद्द !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Khargone hospital - The Fourth
India

जबलपुर में 5 निजी अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन रद्द !

अस्पतालों में फायर सेफ्टी रूल्स का सही ढंग से पालन नहीं किया गया।

Last updated: अप्रैल 3, 2024 3:15 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में 5 निजी अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिए गए हैं। इन अस्पतालों में फायर सेफ्टी रूल्स का सही ढंग से पालन नहीं किया गया इसलिए इन अस्पतालों को बंद किया जा रहा है। बेहतर होगा की शहर और आस पास के मरीज इन अस्पतालों में इलाज कराने ना जाएं। बता दें कि जबलपुर में 2 साल पहले एक निजी अस्पताल में आग लग जाने के बाद कई मरीज और उनके परिजनों की जान चली गई थी। इसलिए प्रशासन ने यह कड़ी कार्रवाई की है।

5 निजी अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन कैंसिल

जबलपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने 5 प्राइवेट अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन कैंसिल कर दिया है। इन अस्पतालों में आदित्य अस्पताल, आकांक्षा अस्पताल, ग्रोवर अस्पताल, श्री रावतपुरा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल और स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल शामिल हैं। इस कार्रवाई के बाद यह सभी 5 अस्पताल ब्लैक लिस्ट हो गए हैं।

नए मरीज भर्ती नहीं किए जा सकते

इन निजी अस्पतालों के खिलाफ यह कार्रवाई मध्यप्रदेश रूजोपचार्य गृह तथा रूजोपचार संबंधी स्थापनाएं अधिनियम 1973 और नियम 1997 की धारा 6 (2) के तहत रजिस्ट्रेशन समाप्त किया जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद यह 5 अस्पताल ब्लैक लिस्ट हो गए हैं और अब इनमें नए मरीज भर्ती नहीं किए जा सकते हैं। जो मरीज पहले से भर्ती हैं उनका इलाज करवाकर उन्हें डिस्चार्ज किया जाएगा। नए मरीज भर्ती करने पर इन अस्पतालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी अस्पतालों का पंजीयन रद्द करने का एक महत्वपूर्ण कारण फायर सेफ्टी है।

आग लगने से 5 लोगों की हुई थी मौत

जबलपुर में न्यू लाइफ हॉस्पिटल में 2 साल पहले आग लग गई थी। इस घटना में 5 लोगों की जान चली गई थी। इस घटना के बाद से ही जबलपुर में सभी अस्पतालों को फायर सेफ्टी के नियमों का पालन करने के आदेश दिए गए थे। इसके तहत हर अस्पताल में आने और जाने के लिए बड़े-बड़े रास्ते होने चाहिए और इनकी संख्या एक से अधिक होनी चाहिए वहीं फायर सेफ्टी के नियमों के तहत किसी भी आपात स्थिति को रोकने के आधुनिक यंत्र लगे होने चाहिए। लगातार नोटिस के बाद भी कई अस्पतालों ने फायर सेफ्टी रूल्स को पूरा नहीं किया। इसलिए इन अस्पतालों को बंद करने का आदेश दिया गया है।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: Black List, fire accident, Fire Safety, Hospital Registration Cancelled, jabalpur, madhya pradesh, Private Hospital Registration, Safety Rules, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

IMG 20260323 WA0012 - The Fourth
World

Iran के हमले की चपेट में आया ‘Little India’

6 महीना पहले

अरुणाचल प्रदेश: पहली बार हॉस्टल वार्डन को मिली POCSO Act के तहत मौत की सजा

नीदरलैंड की रिकॉर्ड जीत, चिली को हरा पहुंची क्वार्टर फाइनल मे

KUNO में खुशखबरी: गामिनी ने दिए तीन नए शावक

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में घर के अंदर मिले एक ही परिवार के 5 लोगों के कंकाल !

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?