By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: इंदौर, उज्जैन समेत भोपाल में भी मसालों की हो रही है जांच
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
109598819 - The Fourth
Cities

इंदौर, उज्जैन समेत भोपाल में भी मसालों की हो रही है जांच

हाल ही में हॉन्ग कॉन्ग ने MDH और Everest के कई मसालों पर प्रतिबंध लगाया है।

Last updated: मई 3, 2024 6:40 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

हॉन्ग कॉन्ग और सिंगापुर में भारतीय मसाला कंपनी MDH और Everest के मसालों की बिक्री पर प्रतिबंध लगने के बाद इंदौर में भी इसके खिलाफ अभियान शुरू हो चुका है। इन मसालों पर रोक लगने के बाद भारत सरकार ने भी इन मसालों की गुणवत्ता पर जांच के आदेश दिए थे। जिसके बाद से ही इंदौर में खाद्य विभाग की टीम मसालों की जांच में लगी हुई है। अभी तक 40 से अधिक मसालों को जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भोपाल भिजवा चुके हैं।

केमिकल मिले होने की आशंका के बीच इंदौर के अलावा उज्जैन और भोपाल में भी मसालों की सैंपलिंग की जा रही है। इंदौर में मसालों की जांच के लिए तीन दल बनाए गए हैं, जिसने पहले ही दिन 20 सैंपल लिए और कल तक 40 से ज्यादा सैंपल लिए जा चुके हैं। इन सैंपल को भोपाल तो भेज दिया है, लेकिन भोपाल से इन्हें जांच के लिए किस लैब में भेजा जाएगा, यह अभी निश्चित नहीं हो पाया है।

देखा जाए तो इंदौर में ब्रांडेड मसाले का निर्माण करने वाली लगभग 45 कंपनीयां हैं। वहीं खाद्य व औषधि विभाग से लाइसेंस लेकर मसाले की री-पैकिंग करने वाले लगभग 200 पिसाई केंद्र हैं। मसालों के सैंपल में कीटनाशक सहित अन्य रसायनों का पता लगाने के लिए भेजी जाएगी। यदि इन मसालों में मिलावट पाई जाती है तो इनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। विशेषज्ञों का कहना है कि, कीटनाशक सेहत के लिए हानिकारक होता है। इससे गंभीर बीमारियां होने का खतरा अधिक बना रहता है।

हाल ही में हॉन्ग कॉन्ग ने MDH और Everest के कई मसालों पर प्रतिबंध लगाया है। हॉन्ग कॉन्ग सरकार के खाद्य सुरक्षा केंद्र (CFS) के अधिकारियों ने यह निर्णय मसाला मिश्रण में कैंसर पैदा करने वाले कीटनाशक “ethylene oxide” पाए जाने के बाद लिया है। जिसमें बैन मसालों में MDH का मद्रास करी पाउडर, सांभर मसाला, करी पाउडर और Everest का फिश करी मसाला शामिल है। MDH और Everest वो दो मसालों के ब्रांड हैं, जो भारत के हर घर में सालो से इस्तेमाल हो रहे हैं।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: bhopal, everest, Indian Spice Company, indore, MDH, spices, thefourth, thefourthindia, Ujjain
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

730cdecf3e00c92ca30f258298ff6626 - The Fourth
India

वाराणसी को मिली क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, भगवान शिव की थीम पर बनेगा

2 वर्ष पहले

Nifty और Sensex में ऐतिहासिक गिरावट, आखिर किन वजहों से शेयर बाजार हुआ Crash?

क्या अब अपराधी चलाएंगे हमारा देश?

भारत का सबसे लंबा रोपवे, सिर्फ 15 मिनिट में पहुंचेंगे देहरादून से मसूरी

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

1 सप्ताह पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?