By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 8, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: रूस-यूक्रेन मानव तस्करी मामले में CBI ने 4 को किया गिरफ्तार !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
CBI 3 2 - The Fourth
World

रूस-यूक्रेन मानव तस्करी मामले में CBI ने 4 को किया गिरफ्तार !

आरोपी नाइजल जोबी और एंथोनी माइकल एलंगोवन को 24 अप्रैल को गिरफ्तार किया था।

Last updated: मई 8, 2024 3:46 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

भारतीयों को धोखे से रूस-यूक्रेन जंग में भेजने के मामले में CBI ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन लोग भारत के हैं, जबकि एक रूस के रक्षा मंत्रालय में काम करने वाला ट्रांसलेटर है। मंगलवार को केरल के तिरुवनंतपुरम से रूस भेजने के लिए भर्ती करने वाले अरुण और येसुदास जूनियर उर्फ ​​प्रियन को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी नाइजल जोबी बेन्सम और मुंबई निवासी एंथोनी माइकल एलंगोवन को 24 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए लोगों में अरुण और येसूदास तिरुअनंतपुरम के रहने वाले हैं।

हाई सैलरी का दिया गया था झांसा

CBI ने 6 मार्च को कई राज्यों और अन्य देशों में फैले मानव तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया था। विदेश में आकर्षक नौकरियों का वादा कर के भोले-भाले युवाओं को निशाना बनाया जाता था। CBI ने बताया है कि, यह तस्कर एक संगठित नेटवर्क के रूप में काम कर रहे थे और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया चैनलों और अपने स्थानीय कई एजेंट की मदद से भारतीय नागरिकों को रूस में उच्च वेतन वाली नौकरियों के लिए लुभाते थे।

दुबई से रूस तक फैला हुआ है नेटवर्क

आरोपी नाइजल की भारतीय नागरिकों को रूसी सेना में भर्ती करने में एक अहम भूमिका थी। एंथोनी माइकल एलंगोवन ने दुबई में रहने वाले फैसल बाबा और रूस में रहने वाले अन्य लोगों को चेन्नई में वीजा की प्रक्रिया और हवाई यात्रा की व्यवस्था करने में मदद की थी। फैसल बाबा भी इस केस में सह-आरोपी है। अरुण और येसुदास जूनियर रूसी सेना के लिए केरल और तमिलनाडु से भारतीय युवाओं की भर्ती करते थे।

लालच देकर युवाओं को रूस ले जाया गया ‌

अधिकारियों ने बताया कि, CBI की चार्जशीट में पूरे भारत में फैली 17 वीजा परामर्श कंपनियों, उनके मालिकों और एजेंट को नामजद किया गया है। CBI ने उन पर आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और मानव तस्करी से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। CBI को ऐसे 35 मामले मिले हैं, जिनमें सोशल मीडिया मंचों एवं स्थानीय संपर्कों और एजेंट के माध्यम से उच्च वेतन वाली नौकरियों के झूठे वादे का लालच देकर युवाओं को रूस ले जाया गया था।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: arrest, CBI, human trafficking, Russia, thefourth, thefourthindia, ukraine
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

ggg46dn4 polling generic afp 625x300 13 February 22 - The Fourth
Politics

बाहरी राज्यों के अफसर संभालेंगे इंदौर का चुनाव

2 वर्ष पहले

जब अजय देवगन घिरे पब्लिक में

शास्त्री जी का मशहूर नारा बना ‘उपकार’ फिल्म की प्रेरणा

अक्षय तृतीया: समृद्धि और शुभ कर्मों का पर्व

रामायण फिल्म में हनुमान का किरदार निभा सकते है Sunny Deol

You Might Also Like

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत
World

Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?