By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 6, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: Indore: MGM कॉलेज के ENT विभाग पर लगे मानसिक और कार्यस्थल उत्पीड़न के आरोप
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
12 - The Fourth
Cities

Indore: MGM कॉलेज के ENT विभाग पर लगे मानसिक और कार्यस्थल उत्पीड़न के आरोप

डीन से ENT विभाग की फैकल्टी के खिलाफ मानसिक उत्पीड़न की शिकायत की है।

Last updated: मई 11, 2024 5:56 अपराह्न
By Urva Richhariya 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

इंदौर का महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) मेडिकल कॉलेज एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। पहले छात्रों द्वारा कॉलेज पर कम अंक देने के आरोप लगे थे, अब उन्होंने मानसिक उत्पीड़न करने के आरोप लगाए हैं। कॉलेज के जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) ने गंभीर आरोप लगाते हुए अपने डीन से ENT विभाग की फैकल्टी के खिलाफ मानसिक उत्पीड़न की शिकायत की है। JDA ने आरोप लगाया है कि, सलाहकारों के बीच विभाग से जुड़े झगड़े का उनके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है और इसी के कारण उन्हें कार्यस्थल पर भी गंभीर उत्पीड़ना का सामना करना पड़ रहा है।

JDA ने अपनी शिकायत में कहा है कि, राज्य के शीर्ष शिक्षण अस्पताल होने के बावजूद मरीजों की कम भर्ती के कारण उन्हें सर्जिकल और शैक्षणिक अनुभव की कमी हैं। इससे उनके रेसिडेंसी प्रशिक्षण में भी समझौता हो रहा है। JDA ने इसके लिए ENT विभाग के फैकल्टी सदस्यों के बीच चल रही अनबन को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि, इसके अलावा सलाहकारों के बीच हो रहे विभागीय झगड़े के कारण भी उनके मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है।

JDA ने शिकायत में यह भी कहा है कि, अभी तक वह सभी चुप थे, क्योंकि उन्हें डर था कि फैकल्टी के सदस्य थीसिस जमा करने की प्रक्रिया को प्रभावित करते और परीक्षा में उनके खिलाफ अपनी खुन्नस निकालते। वहीं ENT की विभागाध्यक्ष डॉ. यामिनी गुप्ता ने विभाग में हो रहे किसी भी विवाद से इंकार कर दिया है और उसे गलतफहमी का नाम दे दिया है। उनका कहना है कि , MGM मेडिकल कॉलेज में ENT विभाग में सात PG सीटें हैं और सभी में छात्र नामांकित हैं।

JDA की शिकायत पर कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित ने कार्यवाई शुरू कर दी है। संजय दीक्षित ने कार्यवाई करते हुए तीन सदस्यों की जांच पैनल गठित की है। इस पैनल को उन्होंने जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने का आदेश भी दिया है। रिपोर्ट आते ही वह समिति के खिलाफ कार्रवाई शुरू करेंगी।

You Might Also Like

Brown में दिखा करिश्मा कपूर का सबसे अलग अवतार

World Environment Day 2026 क्यों पूरी दुनिया के लिए अहम है

Indore में मासूम की माैत, परिवार ने गलत इलाज का आरोप लगाया

Indore में पानी चारी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा रहे

मध्यप्रदेश में मंदिरों के लिए ‘Temple-Bond’

TAGGED: ENT, indore, mental harassment, MGM, MGM College, thefourth, thefourthindia, work place harassment
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 03 03 at 9.50.43 AM - The Fourth
Sports

Chakravarthy के चक्रव्यूह में कीवी, सेमी-फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से टक्कर!

1 वर्ष पहले

Nifty और Sensex में ऐतिहासिक गिरावट, आखिर किन वजहों से शेयर बाजार हुआ Crash?

ट्रंप के फंडिंग वाले दावे में नया खुलासा!

Indore Municipal Corporation Budget 2025: आय कम, Budget बड़ा तो क्यों उठे सवाल

महिला विश्वकप…भारतीय क्रिकेट टीम में ‘लेडी विरेंद्र सेहवाग’ की वापसी, घोष भी घायल

You Might Also Like

uttarakhand-me-fir-khila-valley-of-flowers-ka-saundarya
Fourth Special

उत्तराखंड में फिर खिला Valley of Flowers का सौंदर्य

3 दिन पहले
IIT-baba-adikarta-narayan-shoshan-ke-case-me-giraftar
National

IIT बाबा आदिकर्ता नारायण शोषण केस में गिरफ्तार

3 दिन पहले
IMG 20260601 WA0006 - The Fourth
Cities

Indore में चाय पोहा महंगा, 44 रु महंगी हुई कमर्शियल गैस

5 दिन पहले
IMG 20260601 WA0004 - The Fourth
India

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

5 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?