By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: मध्यप्रदेश में हर दिन 28 महिलाएं और 3 बच्चियां हो रही लापता
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Madhya Pradesh 2 - The Fourth
India

मध्यप्रदेश में हर दिन 28 महिलाएं और 3 बच्चियां हो रही लापता

आधी आबादी को लेकर सामने आया यह आंकड़ा हैरान करता है।

Last updated: जुलाई 3, 2024 7:00 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

मध्यप्रदेश में लापता महिलाओं और लड़कियों को लेकर एक चौंकाने वाला डेटा सामने आया है, जिसके मुताबिक मध्यप्रदेश में हर दिन 28 महिलाएं और 3 बच्चियां लापता हो रही हैं। 1 जुलाई 2021 से 31 मई 2024 के बीच प्रदेश में आधी आबादी से 31,801 गुमशुदा हो गईं हैं, जिसमें 28,857 महिलाएं और 2,944 लड़कियां हैं।

मध्यप्रदेश में आधी आबादी को लेकर सामने आया यह आंकड़ा हैरान करता है, क्योंकि उक्त आंकड़े रजिस्टर्ड हैं, जबकि महिलाओं की गुमशुदगी के केवल 724 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जो कुल मामलों का केवल 3 फीसदी ही है।

उज्जैन जिले में चौंकाने वाले आंकड़े

सबसे चौंकाने वाला मामला उज्जैन जिले का है, जहां पिछले 34 महीनों में एक भी गुमशुदगी का प्रकरण दर्ज नहीं किया गया, जबकि इसी अवधि में 676 महिलाएं गायब हुई हैं। मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक और धार्मिक नगरी के रूप में उज्जैन को जाना जाता हैं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री के गृह जिले उज्जैन में पिछले 5 माह में 422 महिलाएं गुम हुईं, जिसमें से 250 बरामद हुईं, लेकिन 172 अब भी गायब हैं। 127 बच्चियां गायब हुईं, इसमें से 88 बरामद हुईं और 39 अब भी लापता हैं।

इंदौर में सबसे ज्यादा गुम हुईं बच्चियां

विधानसभा में दी गई जानकारी के मुताबिक बच्चियों और महिलाओं के गुम होने की इंदौर में सबसे ज्यादा घटनाएं हुई हैं। पिछले 5 माह यानी 1 जनवरी 2024 से 31 मई 2024 तक गायब होने के आंकड़े चौंकाने वाले हैं।

इंदौर शहर

इस साल पिछले पांच माह में इंदौर में 1015 महिलाएं गुम हुईं। जिसमें से 527 बरामद हुईं, लेकिन 479 अब भी गुमशुदा हैं। बच्चियां उस दौरान 268 गायब हुईं, जिसमें से 189 बरामद हुईं, जबकि 72 अब भी गुमशुदा हैं।

ग्वालियर शहर

ग्वालियर में 468 महिलाएं गुम हुईं, जिसमें से 187 बरामद हुईं 214 अब भी लापता हैं। जबकि 129 बच्चियां गुम हुईं, जिसमें से 85 बरामद हुईं और 25 अब भी लापता हैं।

जबलपुर शहर

पांच माह के दौरान 697 महिलाएं गायब हुईं, जिसमें से 318 बरामद हुईं, लेकिन 379 अब भी गायब हैं। इसी तरह 199 गुम हुईं बच्चियों में से 134 बरामद हुईं, लेकिन 65 अब भी लापता हैं।

भोपाल शहर

भोपाल में पिछले 5 माह के दौरान 626 गायब हुईं महिलाओं में से 401 बरामद की गईं. 225 अब भी लापता हैं। इसी तरह 184 गुम बच्चियों में से 136 बरामद हुईं और 48 अब भी गायब हैं।

महिलाओं के मामलों में दर्ज नहीं हो रहे प्रकरण

कांग्रेस MLA और पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा जो जानकारी दी गई है, उससे पता चलता है कि सरकार बच्चियों के गुम होने के मामले में तो प्रकरण पंजीबद्ध कर रही है, लेकिन महिलाओं के गुम होने के मामले में प्रकरण ही दर्ज नहीं कर रही। ग्वालियर में 214 महिलाएं पिछले एक माह से ज्यादा समय से लापता हैं, लेकिन इसके बाद पुलिस ने सिर्फ 3 प्रकरण ही पंजीबद्ध किए हैं।

महिलाओं और लड़कियों की गुमशुदगी के बारे में सीएम डॉ मोहन यादव ने ये तो साफ कर दिया की सरकार को पता है, लेकिन क्या सरकार ध्यान नहीं दे रही है? कौन लेगा इसकी जिम्मेदारी? सरकार क्यू ध्यान नहीं दे रही है? क्या महिलाओं और लड़कियों के घर वाले ही नहीं चाहते है केस दर्ज कराना या फिर पुलिस वाले उनके परिवार की मदद नहीं कर रहे हैं।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: bhopal, girls, Gwalior, indore, jabalpur, madhya pradesh, missing, thefourth, thefourthindia, women
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

टैंकर हादसा में जा सकती थी कई लोगों की जान

1 महीना पहले

आर्य समाज: स्वामी दयानंद की अनमोल विरासत

DGCA ने Air India पर लगाया, 10 लाख का जुर्माना

बिहार चुनाव में स्टार पॉवर, नज़र आ सकते हैं पवन, मैथिली, अक्षरा, खेसारी…कौन – किस पार्टी से उतर सकता है?

IAF: पाकिस्तान-चीन सीमा पर वायुसेना करेगी युद्ध अभ्यास

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?