By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
October 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: नौकरी न मिलने से परेशान, इंदौर IIT कैंपस को दे डाली धमकी!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2024 08 03 at 3.08.59 PM - The Fourth
Cities

नौकरी न मिलने से परेशान, इंदौर IIT कैंपस को दे डाली धमकी!

आरोपी कंप्यूटर एप्लीकेशन का पोस्ट ग्रेजुएट है।

Last updated: अगस्त 5, 2024 4:58 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

सिस्टम से परेशान आम शख्स किस हद तक जा सकता है, ये इंदौर में देखने को मिला है। नौकरी नहीं मिलने से नाराज एक युवक ने IIT कैंपस स्थित केंद्रीय विद्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देकर पूरे सिस्टम को हिला दिया था। 2 हफ्ते का समय लगा, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी कंप्यूटर एप्लीकेशन का पोस्ट ग्रेजुएट है। आरोपी का नाम चेतन सोनी है, वह बड़नगर का रहने वाला हैं। चेतन ने DAVV के 2015 बैच से MCA किया है। वह लगातार नौकरी की तलाश कर रहा था, लेकिन हर जगह पहुंच और जैक वालों को ही नौकरी मिलने की वजह से वह परेशान हो गया था। पिछले महीने वह इंदौर के IIT कैंपस के कंप्यूटर लैब टेक्नीशियन की जॉब के लिए इंटरव्यू देने गया था।

चेतन इंटरव्यू के लिए बैठा, उसका 12वां नंबर था। उसके आगे एक लड़की का नंबर था। वह चेतन जितनी पढ़ी लिखी भी नहीं थी, लेकिन इंटरव्यू लेने वाला पैनल उससे हंस हंसकर बाते कर रहा था। इंटरव्यू रूम के बाहर बैठे चौकीदार ने उससे कहा कि, इसका सिलेक्शन हो गया। इसके बाद ही उसकी खोपड़ी खिसक गई और उसने सिस्टम को सबक सिखाने की खतरनाक योजना बना डाली।

20 जुलाई को इंदौर के IIT कैंपस के प्रिंसिपल को 15 अगस्त को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई मेल मिला था। इसमें पाकिस्तान और वहां की खुफिया एजेंसी ISI का भी जिक्र किया गया था। इसकी जानकारी प्रिंसिपल ने फौरन IIT प्रबंधन के साथ ही सिमरोल पुलिस को दी। पाकिस्तान और ISI का नाम आने के बाद पुलिस भी अलर्ट हो गई। मुख्यालय से पुलिस फोर्स के साथ फौरन बॉम्ब डिस्पोजल और डॉग स्क्वाड की टीम को भेजा गया। पूरे कैंपस की जांच की गई, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने धमकी देने वाले की तलाश शुरू की। लगभग 2 हफ्ते की मेहनत के बाद टेक्निकल आधार पर पुलिस आरोपी चेतन सोनी तक पहुंच गई। पूछताछ में उसने धमकी भरा ई मेल भेजने की बात कबूल कर ली।

सिस्टम से परेशान होकर बम ब्लास्ट की धमकी देने के इस मामले से ‘A Wednesday’ फिल्म की याद आ गई। उसमे भी आतंकवादियों को सजा नहीं मिलने से परेशान एक आम आदमी ने कोरी धमकियों से पूरे सिस्टम को हिला दिया था। फिल्म के अंत में आरोपी पुलिस को चकमा देकर निकल जाता है, लेकिन हकीकत की दुनिया में आरोपी कानून के लंबे हाथों से नहीं बच सकते हैं।

You Might Also Like

Indore में नर्मदा की मेन लाइन फूटी तो 15 फीट उछला पानी

Hema Malini ने 77 की उम्र में निभाया माता पार्वती का किरदार

Navratri 2026 की शुरुआत आज से जानें खास बातें

Nana Patekar के निधन से सिनेमा में छाया गहरा सन्नाटा

Vidisha का भक्तिग्राम, आधुनिक सुविधाओं से दूर जीवन

TAGGED: bomb blast, Chetan Soni, iit, IIT campus, IIT Indore, indore, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

TELEMMGLPICT000340398576 16875349523100 trans NvBQzQNjv4BqdpvMzvDPwt8NESGVrk78CiHdwd6gEG5fHxicqFjMGPU - The Fourth
Books

बुकर की शॉर्टलिस्टेड किताबों की लिस्ट मे भारतीय मूल की लेखिका का उपन्यास भी

3 वर्ष पहले

बिहार चुनाव से पीछे क्यों हटी हेमंत सोरेन की JMM?

सामुहिक बलात्कार, ब्लैकमेल, धर्म परिवर्तन का दबाव…भोपाल में कई लड़कियां बनी शातिर लड़कों का शिकार!

‘Call Me Bae 2’ से Ananya Panday की वापसी, प्राइम वीडियो ने नए सीजन का किया बड़ा ऐलान

दिल्ली में प्रदूषण का कहर, वायु गुणवत्ता में आई भारी गिरावट

You Might Also Like

nehru-patel-jahan-thehre-the-us-200-saal-purani-residency-kothi-me-badlav-ki-yojana
Cities

नेहरू-पटेल जहां ठहरे थे, उस 200 साल पुरानी Residency Kothi में बदलाव की योजना

3 सप्ताह पहले
mppsc-aur-group-2-pariksha-ek-din-hone-se-badhi-mushkil
Education

MPPSC और ग्रुप-2 परीक्षा एक दिन होने से बढ़ी मुश्किल

3 सप्ताह पहले
IMG 20261002 WA0003 - The Fourth
Cities

Indore : भागीरथपुरा की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

3 सप्ताह पहले
cm-mohan-yadav-ke-naye-jet-ki-kaman-videshi-pilot-sambhalenge
Cities

सीएम Mohan Yadav के नए जेट की कमान विदेशी पायलट संभालेंगे

4 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?