By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 8, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: आज की तारीख – 25: हैफोंग नरसंहार…इतिहास का रक्तरंजित अध्याय!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Japanese Special Naval Landing Forces in Battle of Shanghai 1937 - The Fourth
Fourth Special

आज की तारीख – 25: हैफोंग नरसंहार…इतिहास का रक्तरंजित अध्याय!

हैफोंग का नरसंहार यह दिखाता है कि साम्राज्यवादी शक्तियों ने किस तरह हमेशा निर्दोष लोगों की जिंदगियों को ताक पर रखकर अपनी सत्ता को प्राथमिकता दी।

Last updated: नवम्बर 23, 2024 6:00 अपराह्न
By Rajneesh 1 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

1946 का वर्ष…द्वितीय विश्व युद्ध की राख से उभरती दुनिया, परंतु कहीं शांति के बीज अंकुरित हो रहे थे, तो कहीं साम्राज्यवादी शक्तियाँ अपनी सत्ता बनाए रखने के लिए निर्दोषों का खून बहा रही थीं। यह वही समय था जब फ्रांस ने वियतनाम में अपनी साम्राज्यवादी पकड़ को मजबूत करने के लिए एक ऐसा कदम उठाया, जिसने हजारों मासूम जिंदगियों को खत्म कर दिया।

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद फ्रांस, जिसने वियतनाम पर लंबे समय तक राज किया था, को जापानी कब्जे के कारण अपना नियंत्रण छोड़ना पड़ा था। युद्ध के बाद, वियतनामी लोगों ने स्वतंत्रता की ओर कदम बढ़ाए।

2 सितंबर 1945 को, ‘हो. ची. मिन्ह’ ने स्वतंत्रता की घोषणा की और वियतनाम लोकतांत्रिक गणराज्य की स्थापना की। लेकिन फ्रांस ने इसे स्वीकार नहीं किया और वियतनाम को फिर से अपने अधीन करने की कोशिशें शुरू कर दीं।

हैफोंग, वियतनाम का प्रमुख बंदरगाह, इस साम्राज्यवादी संघर्ष का केंद्र बन गया। हैफोंग में स्थानीय वियतनामी और फ्रांसीसी सैनिकों के बीच संघर्ष बढ़ता गया। अक्टूबर 1946 तक स्थिति इतनी खराब हो गई कि दोनों पक्षों के बीच झगडे आम हो गई थे।

23 नवंबर 1946 को फ्रांसीसी नौसेना ने हैफोंग पर भीषण बमबारी शुरू कर दी। एक मामूली सीमा विवाद को बहाना बनाकर फ्रांसीसी सैनिकों ने शहर पर हमला कर दिया। फ्रांस ने दावा किया कि वियतनामी पक्ष ने उनके सैनिकों पर हमला किया था, लेकिन सच्चाई यह थी कि यह फ्रांसीसी साम्राज्यवाद की एक रणनीति थी।

फ्रांसीसी नौसेना ने अपनी तोपों से पूरे शहर को निशाना बनाया। वियतनामी नागरिक, जिनमें महिलाएँ, बच्चे और बुजुर्ग शामिल थे, इस बर्बरता का शिकार हुए। अनुमानित 6,000 निर्दोष नागरिकों को मार डाला गया। हजारों घर जलकर राख हो गए, बाजार खाक हो गए, और बंदरगाह लाशों से भर गया।

इस हिंसा के पीछे के कई कारण थे जैसे – फ्रांस अपने पुराने उपनिवेशों पर नियंत्रण वापस पाना चाहता था। लेकिन वियतनाम में बढ़ती स्वतंत्रता की आवाजें फ्रांसीसी हितों के लिए खतरा बन रही थीं। हैफोंग वियतनाम का सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक बंदरगाह था। इस बंदरगाह पर कब्जा फ्रांसीसी साम्राज्य के लिए आर्थिक लाभ सुनिश्चित कर सकता था। इसीलिए फ्रांस ने इस हमले से अन्य उपनिवेशों को यह संदेश दिया कि स्वतंत्रता के सभी प्रयासों को वो कुचल देगा।

हैफोंग नरसंहार वियतनामी इतिहास का सबसे काला अध्याय बन गया। इसने पूरे वियतनाम में आक्रोश पैदा किया। वियतनामी लोगों ने महसूस किया कि फ्रांस के साथ कोई समझौता संभव नहीं है। यह घटना प्रथम इंडोचाइना युद्ध (1946-1954) की शुरुआत का कारण भी बनी।

हैफोंग का नरसंहार यह दिखाता है कि साम्राज्यवादी शक्तियों ने किस तरह हमेशा निर्दोष लोगों की जिंदगियों को ताक पर रखकर अपनी सत्ता को प्राथमिकता दी। यह घटना केवल वियतनाम ही नहीं, बल्कि हर उस देश के लिए एक चेतावनी है जो शोषण और उपनिवेशवाद का शिकार रहा है।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: 1946 events, french colonialism, french vietnam conflict, haiphong 1946, haiphong massacre, history of violence, ho chi minh, thefourth, thefourthindia, vietnam independence, vietnam war
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

g 1695775234559 1695775258675 - The Fourth
World

जियो Google! Door To Curiosity के 25 साल पूरे

2 वर्ष पहले

क्यों हुए पुराने ज़ख्म फिर हरे? अक्कू यादव केस आया फिरसे ट्रेंड में

छोटी सी उम्र में पहाड़ चढ़ गई काम्या कार्तिकेयन !

36 साल पहले हुए रूपकंवर सती कांड पर कोर्ट ने सुनाया फैसला

मौत का MTH: बच्चों का कब्रगाह बना इंदौर का अस्पताल !

You Might Also Like

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत
World

Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?