By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: आज की तारीख – 2: चाँद को पहली बार छुने वाला ‘लुना 2’ हुआ था लॉन्च, आजतक कोई मानव नहीं भेज पाया रूस!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
m - The Fourth
Fourth Special

आज की तारीख – 2: चाँद को पहली बार छुने वाला ‘लुना 2’ हुआ था लॉन्च, आजतक कोई मानव नहीं भेज पाया रूस!

12 सितंबर 1959 यानी आज की तारीख़, 'लूना 2' को लॉन्च किया गया था।

Last updated: सितम्बर 12, 2024 4:31 अपराह्न
By Rajneesh 1 वर्ष पहले
Share
5 Min Read
MOSCOW, USSR. October 1, 1967. The Luna-2 automatic station is displayed at the Kosmos (Space) pavilion of the VDNKh Exhibition of Achievements of National Economy. Valentin Cheredintsev/TASS ———–. ÃÓÒÍ‚‡. 1 ÓÍÚˇ·ˇ 1967 „. ¿‚ÚÓχÚ˘ÂÒ͇ˇ ÒÚ‡ÌˆËˇ "ÀÛ̇-2". ◊Â‰Ë̈‚ ¬‡ÎÂÌÚËÌ/‘ÓÚÓıÓÌË͇ “¿——
SHARE

हाल ही मे आई एक ख़बर ने मुझे दो दफ़ा हैरान कर दिया! ख़बर थी कि रूस चंद्रमा में न्यूक्लियर पावर प्लांट बनाने जा रहा है। खास बात यह है कि इस परियोजना पर भारत भी रूस के साथ हाथ मिलाने को तैयार है। पहली बार मुझे आश्चर्य यही सोच कर हुआ कि क्या यह सम्भव हो पायेगा? इससे भी ज्यादा हैरानी की बात ये है कि इस काम में धरती के दो दुश्मन यानी चीन और भारत भी हाथ मिलाने वाले हैं।

यूरेशियन टाइम्स की एक हालिया रिपोर्ट ने रूस की सरकारी स्वामित्व वाली समाचार एजेंसी टैस का जिक्र करते हुए दावा किया है कि रूस और चीन, भारत के साथ मिलकर चांद पर न्यूक्लियर पावर प्लांट लगा सकते हैं। रूसी समाचार एजेंसी टैस ने ये जानकारी दी है।

रोसाटॉम रूस की सरकारी परमाणु ऊर्जा कंपनी है। जिसके भारत के साथ भी संबंध हैं। इस प्रोजेक्ट में भारत की रुचि 2040 तक चांद पर मानवयुक्त मिशन की योजना बनाने और एक बेस स्थापित करने की योजना के संदर्भ में महत्वपूर्ण है। हालांकि अभी ये सब सिर्फ संभावनाओं की बात है। लेकिन इतनी संभावनाओं की ख़बर के बीच मुझे उस संभावना के हिस्से का एक क्षण याद आ रहा है जब पहली बार चांद पर पहुंचने की बहस पर विराम लगा होगा!

12 सितंबर 1959 यानी आज की तारीख़, ‘लूना 2’ को लॉन्च किया गया था। ये वो पहली मैन मेड स्पेसक्राफ्ट थी जिसने चाँद की सतह को छुआ हो। सोवियत संघ द्वारा लॉन्च किया गया ये मिशन स्पेस की दुनिया में एक मील का पत्थर साबित हुआ। उस समय, दुनिया की नज़रें आसमान की ओर उठी हुई थीं। चाँद की इस पहली विजय ने विज्ञान की दिशा और दशा दोनों को ही बदल दिया। उस दौर में जब तकनीक अपनी शुरुआत कर रही थी, लूना 2 ने असंभव को संभव कर दिखाया।

लूना 2 का मिशन बिल्कुल आसान नहीं था। उसे चाँद तक पहुँचने के लिए बहुत सी तकनीकी और वैज्ञानिक बाधाओं को पार करना पड़ा। उस दौर में स्पेस रेस अपने चरम पर थी। सोवियत संघ और अमेरिका के बीच टेक्निकल डोमिनेंस की होड़ लगी हुई थी। लूना 2 की सफलता ने सोवियत संघ को इस रेस में बढ़त दिला दी।

अब आप मे से कुछ जानकर कहेंगे कि लुना 2 चांद की सतह से टकरा कर क्रैश हो गया था तो भला ये कैसी सफलताए हुयी? सवाल वाजिब है लेकिन इस मिशन से पहले किसी स्पेसक्राफ्ट ने चांद की सतह को भी नहीं छुआ था इसलिए ये भी एक बड़ी उपलब्धि थी। उस समय की तकनीक आज के मुकाबले बहुत पिछड़ी हुई थी। कंप्यूटर सिस्टम्स बेसिक थे, रॉकेट साइंस इनफैंट स्टेज में थी, और प्रत्येक मिशन एक बड़ा गैमबल हुआ करता था। चंद्रमा पर पहला मानवयुक्त मिशन अमेरिका का अपोलो-11 था जिसे 16 जुलाई 1969 को लॉन्च किया गया था।  हालांकि कितने दुर्भाग्य की बात है कि रूस ने अंतरिक्ष की दौड़ शुरू की, लेकिन वह अब तक एक भी मानवयुक्त मिशन भेजने में कामयाब नहीं हो सका।

बहरहाल, तब की तुलना में आज की दुनिया बिल्कुल बदल चुकी है। लूना 2 के समय तकनीक और संसाधनों की कमी थी, और उस समय के वैज्ञानिक प्रयोग महज़ परीक्षण और संभावनाओं पर आधारित होते थे। आज, हमने चाँद की सतह पर इंसान उतारा है, मंगल ग्रह पर रोवर भेजे हैं, और स्पेस में टेलिस्कोप्स के माध्यम से अरबों प्रकाश वर्ष दूर की चीज़ों को देख सकते हैं। अब स्पेस मिशन न केवल राष्ट्रों के गर्व का प्रतीक हैं, बल्कि कॉर्पोरेट्स और निजी कंपनियाँ भी इसमें हिस्सा ले रही हैं। स्पेस X, ब्लू ओरिजिन जैसी कंपनियाँ स्पेस को कमर्शियलाइज करने के प्रयास में लगी हैं। अंतरिक्ष अब एक नए आर्थिक क्षेत्र की तरह देखा जा रहा है।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: exploration, history, luna2, lunarprobe, moonlanding, moonmission, NASA, Russia, spaceanniversary, spaceexploration, spacefacts, spaceflight, spacehistory, spacejourney, thefourth, thefourthindia, todayinhistory
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

एलोन मस्क बनाम स्कॉट गैलोवे

3 वर्ष पहले

रांची में बर्ड फ्लू का फिर से मंडराया खतरा, मारे गए 2000 से अधिक पक्षी

भाजपा प्रत्याशी पर आरोप : कभी रावण की पूजा तो…कभी हुक्का पीते वीडियो

ब्राज़ील में भारी बारिश और बाढ़ से लोगों की बढी मुश्किलें

भारत की शानदार जीत में गिल, अय्यर और पटेल छाए!

You Might Also Like

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

7 दिन पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

7 दिन पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

7 दिन पहले
Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत
World

Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?