By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: अब मध्यप्रदेश में भी “बजरंग बली” की एंट्री, विधायक ने आदिवासी बताया !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Politics

अब मध्यप्रदेश में भी “बजरंग बली” की एंट्री, विधायक ने आदिवासी बताया !

Last updated: जून 16, 2023 5:14 अपराह्न
By Parikshit 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

भोपाल। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत- हार का फैसला करने के बाद अब बजरंगबली की एंट्री मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भी हो चुकी है। कर्नाटक में बजरंगबली का नाम लेने की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। मध्यप्रदेश में ये शुरुआत कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री उमंग सिंघार ने की है। उमंग में अपनी ही विधानसभा के एक कार्यक्रम में कहा कि बजरंगबली तो आदिवासी थे। भगवान राम को लंका तक पहुंचाने वाले ज्यादातर लोग आदिवासी ही थे। मैं तो कहता हूं हनुमान जी भी आदिवासी थे। गर्व से कहो कि हम आदिवासी है ।

बिरसा मुंडा, टंट्या भील को हनुमान का वंशज बताया

सिंघार ने कहा कि कहानीकारों ने हमें भ्रमित किया है। हमारे समाज के टंट्या भील और बिरसा मुंडा हनुमान जी के वंशज हैं। बयान पर बवाल होने के बाद भी सिंघार अपनी बात पर कायम है। ट्विटर पर लिखा कि आखिर मैंने ऐसा क्या गलत कह दिया ? क्या मैंने हनुमान जी को आदिवासी कहा तो उनका अपमान हो गया है। क्या हम आदिवासियों को देवी देवताओं के वर्णन की इजाजत नहीं है। मैं जानता हूं मेरे खिलाफ भाजपा सरकार के लोग ही जहर घोल रहे हैं। मैं इनके खिलाफ लड़ता हूं तो इन्हें खटक रहा हूं क्योंकि मैं आदिवासी हूं। जेल में नहीं डाल पा रहे हैं तो केस लाद रहे हैं। मैं वोटरों से गुजारिश करता हूं कि इन भाजपाइयों को गांव में मत घुसने देना वरना आप लोगों का भविष्य खराब हो जाएगा।

लाड़ली बहना योजना बस चार महीने की

सिंघार ने अपने भाषण में भाजपा पर भी निशाना साधा। शिवराज सरकार की लाडली बहना योजना पर कहा की ये योजना 4 महीने से ज्यादा नहीं चलेगी। सरकार के पास पैसा ही नहीं है। दूसरी योजनाओं का पैसा काट कर महिलाओं को लुभाने में इस्तेमाल कर रहे हैं। 4 महीने बाद आचार संहिता लग जाएगी और यह पैसा बंद हो जाएगा। अब प्रदेश की महिलाओं को फैसला करना है कि उन्हें इस प्रलोभन में आना है या नहीं। भाजपा सरकार का सारा पैसा तो प्रचार – प्रसार और विकास यात्रा में खर्च हो रहा है। आम आदमी के लिए इनके पास सिर्फ झूठे वादे और जुमले ही हैं।

आदिवासी एक्ट पर बोले

सिंघार ने कहा कि आदिवासी एक्ट नाम का कानून बनाया गया था। लेकिन सच यह है कि यह सिर्फ कागज पर बना। कहीं भी अमल में नहीं आया है। क्या किसी पंचायत को अधिकार दिए गए हैं ? क्या ए फायर की जांच की जा रही है ? ऐसे कई सवाल इस सरकार से पूछे जाने चाहिए। जो भी सवाल पूछता है उसे या तो कानूनी पचड़े में फंसा देते हैं या जेल में डाल देते हैं।

You Might Also Like

Congress की 24 को भोपाल में किसान महा पंचायत – Rahul Gandhi और Kharge भी आएंगे भोपाल

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री AJIT PAWAR विमान हादसे में मृत, बारामती में शोक की लहर

BMC चुनाव : 41 साल बाद BJP का राज, चौंकाने वाली जीत और हैरान करने वाली हार

‘जो 500 करोड़ देगा.., वही मुख्यमंत्री बनेगा’ सिद्धू की पत्नी बोलीं

MP में विधानसभा सत्र… कई विधायक शादी में!

TAGGED: #bajrangbali, #hanumanji, #lordram, #madhyapradesh, #ramayana, #tribe
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 03 25 at 3.32.36 PM - The Fourth
World

UN में भारत ने पाकिस्तान को फिर दिखाया आईना!

12 महीना पहले

रतलाम में मां के हाथ से छूट पानी में गिरे जुड़वा बच्चे…दोनों की मौत!

गेंदबाजी से ज्यादा विवादों के लिये जाने जाते है श्रीसंत

रियल लाइफ हीरो सोनू सूद ने बचाई युवक की जान 

‘शायद वो सुने’ : ए मेलोडिक लव लेटर बाय किंग

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 11 26 at 7.05.05 PM - The Fourth
Cities

कौन हैं रीना, जिन्हें कांग्रेस ने सौंप दी MP की कमान

4 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 11 18 at 3.20.17 PM 1 - The Fourth
Politics

ये हैं लालू यादव का घर फोड़ने वाली 5 “मंथरा”… तेजस्वी के दोस्त

4 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 10 28 at 1.17.54 PM - The Fourth
India

प्रशांत किशोर की गड़बड़ पकड़ाई …फर्जी वोट की बात करते हैं,खुद का वोट दो जगह

4 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 10 25 at 12.09.28 PM - The Fourth
Politics

परिवारवाद में सपा सबसे आगे…कांग्रेस- जदयू भी पीछे नहीं

4 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?