By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: अडानी ग्रुप की 6 कंपनियों को SEBI का नोटिस
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
adani group 2 - The Fourth
India

अडानी ग्रुप की 6 कंपनियों को SEBI का नोटिस

SEBI ने कंपनियों को कारण बताओ नोटिस थमा दिया।

Last updated: मई 3, 2024 6:35 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

हिंडनबर्ग की छाया से अभी अडानी ग्रुप मुक्त हुआ ही था कि, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने इसकी 6 कंपनियों को कारण बताओ नोटिस थमा दिया। इन कंपनियों पर रिलेटिव पार्टी ट्रांजैक्शन के उल्लंघन, लिस्टिंग नियमों का अनुपालन न करने और अतीत में ऑडिटर सर्टिफिकेट्स की वैधता के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड से कारण बताओ नोटिस मिला है। ग्रुप की कंपनियों ने स्टॉक एक्सचेंजों को अपनी नियामक फाइलिंग में यह जानकारी दी है।

समूह की प्रमुख कंपनियों के नाम अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, अडानी पावर, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस, अडानी टोटल गैस और अडानी विल्मर ने अपने-अपने जनवरी-मार्च तिमाही और वित्त वर्ष 2023-24 के वित्तीय परिणामों में SEBI के नोटिस की जानकारी का खुलासा किया।

कंपनियों ने कहा कि, लागू कानूनों और विनियमों का कोई भौतिक गैर-अनुपालन नहीं हुआ है और इसका कोई भी भौतिक परिणाम प्रभाव नहीं है। हालांकि, अडानी टोटल गैस और अडानी विल्मर के अलावा शेष कम्पनियों ने वित्तीय विवरणों पर एक पत्र जारी किया, जिसका तात्पर्य यह है कि SEBI की जांच के परिणाम का भविष्य में वित्तीय विवरणों पर असर पड़ सकता है।

अडानी ग्रीन एनर्जी ने अभी तक अपनी आय की घोषणा नहीं की है। ACC और अंबुजा सीमेंट ने कहा कि, उन्हें इस मामले पर SEBI से कोई नोटिस नहीं मिला है। उनके संबंध में कोई खुला मामला नहीं है और लागू नियमों का कोई गैर-अनुपालन नहीं हुआ है।

इन 6 कंपनियों को SEBI का नोटिस उस जांच का हिस्सा है, जो शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा 24 जनवरी 2023 में अडानी समूह के खिलाफ कॉर्पोरेट धोखाधड़ी और शेयर मूल्य हेरफेर के गंभीर आरोप लगाने के बाद की गई थी।

अडानी समूह ने सभी आरोपों और किसी भी गलत काम से इनकार किया है। रिपोर्ट के कारण शेयर बाजार में उसकी कंपनियों के शेयर में भारी गिरावट आई और समूह का बाजार मूल्य अपने सबसे निचले स्तर पर करीब 150 अरब अमेरिकी डॉलर तक गिर गया था। हालांकि, बाद में समूह की कंपनियों के शेयरों ने बाजार में वापसी ले ली थी।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: Adani group, Hindenburg, notice, Related Party Transactions, SEBI, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2024 02 27 at 6.12.59 PM - The Fourth
India

बैतूल समेत कई जिलों में बेमौसम बारिश से फसले हुई बर्बाद !

2 वर्ष पहले

महादेव ऐप घोटाले के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर पर UAE ने कसा शिकंजा !

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ ने ली कई जानें

वही दिन वही दास्तां : मोहब्बत के दिन जन्मी ‘मधुबाला’… लेकिन नसीब में नहीं थी मोहब्बत

मोदी के नौ और शिवराज के उन्नीस साल के दम पर भाजपा !

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

7 दिन पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

7 दिन पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

7 दिन पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?