By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: आगरा में क्रिकेटर को अनूठा सम्मान, दीप्ती शर्मा के नाम पर सडक़
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 10 30 at 1.48.35 PM - The Fourth
Sports

आगरा में क्रिकेटर को अनूठा सम्मान, दीप्ती शर्मा के नाम पर सडक़

शाहगंज की अवधपुरी कॉलोनी में ‘अर्जुन अवार्डी क्रिकेटर दीप्ति शर्मा’ मार्ग है।

Last updated: अक्टूबर 30, 2025 2:02 अपराह्न
By Parikshit 4 महीना पहले
Share
2 Min Read
SHARE

आगरा। ताजमहल से नौ किलोमीटर दूर वो रास्ता है, जिसका नाम दुनिया भर के क्रिकेट-दीवानों की जुबान पर है। शाहगंज की अवधपुरी कॉलोनी में ‘अर्जुन अवार्डी क्रिकेटर दीप्ति शर्मा’ मार्ग है। यह नामकरण तब हुआ, जब इस इलाके की बेटी दीप्ति शर्मा ने विश्व क्रिकेट में कमाल कर दिया। दीप्ति के भाई सुमित शर्मा बता रहे हैं कि इन्हीं गलियों में हम खेले, बड़े हुए। नामकरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आए थे। उन्होंने कहा कि आसपास की सभी सडक़ दुरुस्त करो… दीप्ति के नाम का मामला है। अब कॉलोनी का नाम भी दीप्ति के नाम पर करने की तैयारी है।

WhatsApp Image 2025 10 30 at 1.47.26 PM - The Fourth

थ्रो से हुई क्रिकेट सफर की शुरुआत

दीप्ति के क्रिकेट-सफर की शुरुआत एक थ्रो से हुई। मैं प्रैक्टिस करने जाता था और वो बाहर बैठती थी। एक रोज उसके पैर में गेंद लग गई। उसने गुस्से में बॉल उठा कर मैदान में फेंकी। करीब 80 मीटर दूरी से फेंके गए उस थ्रो ने स्टंप उखाड़ दिया। वहीं मौजूद क्रिकेटर हेमलता काला की नजर पड़ी। उन्होंने दीप्ति से मुलाकात की और खेलने के लिए मना लिया। रेलवे से रिटायर हुए पिता भगवान शर्मा बताते हैं कि आसपास वाले कहते थे, लडक़ी को कहां भेज रहे हो… डॉक्टर, इंजीनियर बनाओ। धूप में रंग काला हो जाएगा, तो कौन शादी करेगा। हमने किसी की नहीं सुनी।

गेट पर ताला लगा देती थी मां

मां शालीनी शर्मा को दीप्ति के क्रिकेट से ऐतराज था। वो कई बार मेन गेट पर ताला लगा देती थीं, लेकिन दीप्ति निकल जाती थी। जब घरेलू क्रिकेट में नाम चल गया, तो मां भी मान गईं। अर्जुन अवार्ड से नवाजे जाने पर पूरा परिवार गर्व से कह रहा था कि हम दीप्ति के घर के लोग हैं। मां सुशीला शर्मा कह रही हैं कि आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दीप्ति की सबसे बड़ी परीक्षा है। सेमीफाइनल में कमाल कर गई, तो 140 करोड़ लोगों की नायक बन जाएगी।

You Might Also Like

World Cup के Super 8 की तस्वीर साफ, भारत को सता रही एक बड़ी चिंता

बारिश ने Australia के World Cup पर पानी फेर दिया!

भारत तो छोड़िए…Ishan Kishan से ही हार गया पाकिस्तान

गरीबी में फंसी Pakistan Hockey Team, होटल बुकिंग रद्द होने पर खिलाड़ियों ने सड़क पर बिताए घंटे

वाह रे आशिक…Girlfriend के लिए करोड़ों की चोरी, पुलिस भी हैरान

TAGGED: agra, arjuna awardee, cricket, deepti sharma, indian women cricketer, shahganj awadhpuri colony, women in sports
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

Hinduja Family - The Fourth
World

हिंदुजा परिवार के 4 सदस्यो को जेल, नौकरों के शोषण मामले में कोर्ट ने माना दोषी

2 वर्ष पहले

चुनावी खर्च में तुलसी अव्वल, रमेश मेंदोला कंजूस!

श्रीनिवासन मर्डर केस में मिली, 15 PFI कार्यकर्ताओं को मौत की सजा

ऑटिस्टिक व्यक्तियों की देखभाल परिवार और समाज दोनों की ज़िम्मेदारी!

कप्तान-कोच बॉन्ड की दो तस्वीरें, आज कोच के लिए भावुक हुए रोहित, कभी विराट की वजह से हटाना पड़ा था कोच

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 12 10 at 2.32.18 PM - The Fourth
Sports

IPL मे मोल नही… टीम इंडिया में पहुंची ग्वालियर की वैष्णवी!

3 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 12 01 at 4.34.03 PM - The Fourth
Sports

Russell ने कहा IPL को टाटा, पर छोड़ गए ईमानदारी का सुपरहिट शो

3 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 12 01 at 4.08.27 PM - The Fourth
Sports

कोहली का कमाल: 52वें शतक से टूटा तेंदुलकर का रिकॉर्ड

3 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 11 18 at 4.44.58 PM - The Fourth
Sports

केएल राहुल ने IPLकप्तानी छोड़ने पर अपनी बात रखी

4 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?