कन्नौद। इंदौर-बुधनी रेल लाइन का विरोध कर रहे किसानों की आवाज दिल्ली पहुंच गई है। दो दिन पहले प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आए थे। उन्होंने राहुल गांधी से बात की। कल सत्यनारायण पटेल ने प्रियंका गांधी को कहानी बताई। 10 नवंबर के आसपास राहुल गांधी किसानों से मिलने आ सकते हैं। राहुल या तो कन्नौद जाएंगे या भोपाल में किसानों की टीम से मिलेंगे।
कलवार गांव में धरना जारी
कन्नौद के कलवार गांव में धरना जारी है। प्रियंका गांधी को भी बुलाया है, लेकिन अभी राहुल आ रहे हैं। प्रियंका बिहार चुनाव में व्यस्त हैं। अनशन से बेपरवाह कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया है।
पेदल मार्च की तैयारी
बुधनी से इंदौर तक पैदल-मार्च की भी तैयारी है, जिसमें किसानों के साथ प्रदेश भर के कांग्रेसी भी रहेंगे। इंदौर में किसान नेता हंसराज मंडलोई ने कहा कि मैं और मेरी टीम सोशल मीडिया के जरिये प्रदेश भर के किसानों को एकजुट कर रही है। जैसा आंदोलन दिल्ली में हुआ था, वैसा ही अब मध्यप्रदेश में होगा।
