By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 8, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: असम से 100 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की गई
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
106681341 - The Fourth
India

असम से 100 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की गई

ड्रग्स जब्त कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

Last updated: जनवरी 10, 2024 7:12 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

करीमगंज। असम के करीमगंज जिले से 9 जनवरी को 100 करोड़ रुपये के ड्रग्स जब्त कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इसे मिजोरम से लाया जा रहा था ताकि अलग-अलग हिस्सों में तस्करी की जा सके। पुलिस के जानकारी के मुताबिक यह अब तक पकड़ी गई सबसे बड़ी खेप में से एक है। यह कारनामा असम पुलिस के विशेष कार्यबल (STF) ने किया है। इसे पुलिस की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी पुलिस की सराहना की है।

100 करोड़ से अधिक का ड्रग्स

पुलिस के उप महानिरीक्षक (DIG) पार्थसारथी महंत ने बताया कि, असम पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) और करीमगंज जिला पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान ड्रग्स जब्त किया गया। महंत ने बताया कि, “हमें मिजोरम से ड्रग्स की तस्करी के बारे में सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद इनपुट के अनुसार ड्रग्स की जब्ती के लिए एक अभियान शुरू किया गया। सूचना के अनुसार, हमने करीब सवा दो बजे नीलम बाजार पुलिस स्टेशन के सुप्राकांडी में एक संदिग्ध कार को रोका।”

क्या-क्या बरामद हुआ

DIG ने बताया कि, जिस कार को रोका गया उस पर मिजोरम का पंजीकरण नंबर लगा हुआ था। पुख़्ता सूचना होने की वजह से वाहन की तलाशी लेने पर सुरक्षाकर्मियों ने उसके अंदर छिपाकर रखे गए 5.1 किलोग्राम हेरोइन, 64,000 याबा टैबलेट की गोलियां और विदेशी सिगरेट के चार पैकेट बरामद किए। पकड़े गए लोगों में से एक करीमगंज का है, जबकि तीन अन्य मिजोरम के थेनजोल के रहने वाले हैं।

असम के CM ने सराहा

सफल ऑपरेशन के लिए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से भी पुलिस वालों को सराहना मिली है। अपने X पोस्ट में पुलिस अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए, असम के CM ने लिखा कि, “अब तक की सबसे बड़ी नशीली दवाओं की बरामदगी, जिसकी कीमत 100 करोड़ रुपये से अधिक है। सुप्राकांडी में असम STF और करीमगंज पुलिस के संयुक्त अभियान में भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद की गई है। इस सिलसिले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शानदार काम असम पुलिस वालो ने किया हैं।”

असम के मुख्यमंत्री की सराहना के जवाब में, असम के पुलिस महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि, “सराहना और मान्यता के लिए आभारी हूं सर। नशा मुक्त असम के आपके संकल्प को पूरा करने के लिए हमारी प्रतिबद्धता अटूट है।”

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: assam, drugs, foreign cigarettes, heroin, Karimganj, thefourth, thefourthindia, yaba tablets
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 03 01 at 11.38.08 AM - The Fourth
Religion

कब और कहाँ होगा अगला कुंभमेला?

1 वर्ष पहले

7 मार्च 1971: वो दिन जिसने इतिहास ही बदलकर रख दिया

राम मंदिर को भेंट की अनोखी घड़ी, एक साथ बताएगी 9 देशो का समय

किसानों की बदहाली: बारह करोड़ किसान सिर्फ पांच एकड़ खेती करते हैं

भारत-पाकिस्तान तनाव…पाकिस्तान ने UN से लगाई गुहार, अमेरीका ने भी की संकट टालने की पहल!

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

1 सप्ताह पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?