By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: बाढ-भूकंप भी हिला नही पाएंगे राम-मंदिर
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
3b813edb55ca4df6be19aeffab45659d1705311114797211 original - The Fourth
India

बाढ-भूकंप भी हिला नही पाएंगे राम-मंदिर

3डी स्ट्रक्चरल एनालिसिस की गई राम मंदिर के निर्माण से पहले।

Last updated: जनवरी 18, 2024 4:23 अपराह्न
By Parikshit 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

अयोध्या । भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बीच मंदिर के आर्किटेक्ट ने बताया कि मंदिर पर भूकंप और बाढ का भी असर नहीं होगा। अहमदाबाद-बीआरडी के आर्किटेक्ट चंद्रकांत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किए जाने वाले 1,200 करोड़ रुपये के राम मंदिर का हिमालय क्षेत्र में आने वाली बाढ़ और भूकंपरोधी होने के लिए परीक्षण किया गया है। उनके मुताबिक, यह मंदिर 2,500 साल तक सुरक्षित रहेगा। सोमपुरा (81) और उनके बेटे आशीष (51) ने मंदिर परिसर को डिजाइन किया। चंद्रकांत ने बताया कि वह स्वास्थ्य कारणों के कारण अभिषेक के लिए नहीं जाएंगे, लेकिन उनकी इच्छा है कि जब मंदिर पूरा हो जाए, तो उसे सभी धर्मों के लोगों के लिए खोला जाना चाहिए। चंद्रकांत ने देश और विदेश में 200 से अधिक मंदिरों को डिजाइन किया है। वह खुश हैं कि इस प्रोजेक्ट में उनके बेटे का हाथ है जो पेशेवर डिग्री के साथ परिवार में पहला मंदिर आर्किटेक्ट है।

कोई भी आपदा आए राम मंदिर को कुछ नहीं होगा

सोमपुरा ने प्रोजेक्ट की चुनौतियों के बारे में बताया। आशीष ने कहा कि यह दुनिया का पहला मंदिर होगा, जिसके निर्माण से पहले आपदा प्रतिरोध के लिए 3डी स्ट्रक्चरल एनालिसिस की गई है, जिसमें रिक्टर पैमाने पर 8 तक के भूकंप भी शामिल हैं। रूडक़ी में सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट ने यह सुनिश्चित करने के लिए स्ट्रक्चरल एनालिसिस किया कि चाहे कोई भी आपदा आए, इस मंदिर को कुछ नहीं होगा। आशीष ने कहा, यह उच्चतम बाढ़ स्तर (अब तक दर्ज) से 20 फीट अधिक है। राम मंदिर की दूसरी अनूठी विशेषता ‘सूर्य तिलक’ है, जहां छत (शिखर) पर लेंस लगाए जाएंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सूर्य की किरणें राम नवमी के दिन मूर्ति के माथे पर पड़ें।

पुजारी बनने के लिए कड़ी मेहनत

वहीं, निर्माणाधीन राम मंदिर से 700 मीटर दूर एक हॉल में 21 युवा भगवान राम के मंदिर के अर्चक, पुजारी बनने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। यह सभी 30 वर्ष से कम उम्र के हैं। इन युवा अर्चकों को कठोर चयन प्रक्रिया के बाद चुना गया है। देश के विभिन्न हिस्सों से लगभग 2,700 लोगों ने इसके लिए आवेदन किया था। यह सभी युवा सुबह 3.30 से 4 बजे के बीच उठते हैं और मंत्रों का जाप करते हुए दिन के प्रशिक्षण की तैयारी करते हैं। जिसमें घंटों, वैष्णवों के रामानंदी संप्रदाय की परंपराओं के अनुसार राम की पूजा करने की जटिलताओं को सीखना भी शामिल है। कडक़ड़ाती ठंड में, 21 युवा एक बड़े हॉल के फर्श पर बिछी चटाई पर कुछ कंबल और रजाई के साथ सोते हैं। यह एक सख्त ट्रेनिंग है, जिसमें उन्हें मंत्रों के उच्चारण, शास्त्र का ज्ञान, चरित्र निर्माण, योग आसन का प्रशिक्षण दिया जाता है।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: Ayodhya, earthquake, floods, Ram Mandir, shree ram, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

519b28be9291273de381176b21c1fda0 - The Fourth
India

कर्नाटक के बेलगावी जिले में आदिवासी महिला के साथ की बदसलूकी !

2 वर्ष पहले

मणिपुर में फिर हिंसा, CM बीरेन सिंह के काफ़िले पर हुआ हमला !

ना हेमंत, ना अशरफ.. कौन है, तीसरा शख्स महालक्ष्मी का कातिल ?

भोपाल की सियासत के चर्चित चेहरों की संपत्ति, अमीर हो गईं कृष्णा गौर

अमेरिका से भारत भेजा जाएगा 26/11 हमले का षड्यंत्रकारी ‘तहव्वुर हुसैन राणा’!

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

1 सप्ताह पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?