By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: भारत के Short Range Air Defence System …पाकिस्तान को हराने में अहम योद्धा!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 05 16 at 5.41.03 PM - The Fourth
Uncategorized

भारत के Short Range Air Defence System …पाकिस्तान को हराने में अहम योद्धा!

ये शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम अब हर सीमा चौकी के पास एक्टिव हैं

Last updated: मई 16, 2025 5:50 अपराह्न
By Saloni 10 महीना पहले
Share
5 Min Read
SHARE

ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना का एक संयुक्त अभियान था। यह 1971 के युद्ध के बाद पहली बार था जब तीनों सेनाओं ने इस प्रकार का अभियान चलाया। ऑपरेशन के तहत कुल 9 आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिनमें से 5 PoK में और 4 पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित थे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई के तहत कई मिसाइलें और ड्रोन भारतीय सीमाओं की तरफ भेजे मगर हैरानी की बात ये रही कि एक भी हमला सफल नहीं हो सका।

भारत का low level air defence network, जो अब सिर्फ S-400 जैसी लंबी दूरी की मिसाइलों पर निर्भर नहीं है। बल्कि भारत के पास अब ऐसे कई जबरदस्त Short range air defence system हैं, जो कम ऊंचाई पर आने वाले किसी भी खतरे को कुछ ही seconds में हवा में नष्ट कर सकते हैं।

  1. LLAD Guns – Low Level Air Defence Guns

इन्हें ‘आकाश की सीमा पर तैनात जवान’ कहा जा सकता है। ये वो शक्तिशाली तोपें हैं जिन्हें खासतौर पर दुश्मन के कम ऊंचाई पर उड़ते टारगेट्स (जैसे कि ड्रोन, हेलिकॉप्टर या लो-फ्लाइंग फाइटर जेट्स) को गिराने के लिए तैयार किया गया है। ये रडार सिस्टम की सहायता से आने वाले ऑब्जेक्ट को ट्रैक करते है और फिर पूरी सटीकता से टारगेट पर फायर किया जाता है।

राजस्थान और जम्मू सेक्टर में पाकिस्तानी ड्रोन हमले को इन गनों ने सेकंडों में हवा में उड़ा दिया। कई ड्रोन सीमा से 500 मीटर भी अंदर नहीं घुस सके।

  1. MANPADS – Man-Portable Air Defence Systems

ये भारत के वो साइलेंट वॉरियर्स में से एक हैं जो दुश्मन को कभी भी सरप्राइज़ दे सकते हैं। ये कंधे पर रखकर चलाए जाने वाले मिसाइल सिस्टम होते हैं…बिलकुल फिल्मी स्टाइल में, मगर असल ज़िंदगी में कहीं ज्यादा घातक। ये सिस्टम एक जवान द्वारा अकेले ऑपरेट किया जा सकता है। इंफ्रारेड या थर्मल सिग्नेचर के जरिए टारगेट को पकड़कर सेकंडों में उसे मार गिराने की क्षमता रखते हैं।

LAC के पास भारतीय जवानों ने पाकिस्तानी सीमा से आए सशस्त्र ड्रोन को MANPADS से तबाह किया।

  1. SR-SAMs – Short Range Surface to Air Missiles

भारत अब केवल आकाश या ब्रह्मोस जैसे लॉन्ग-रेंज सिस्टम पर ही नहीं, बल्कि SR-SAMs पर भी भरोसा कर रहा है। कम दूरी पर आने वाले हवाई खतरों को नष्ट करने के लिए यह मिसाइलें तैनात की जाती हैं। इसमें रडार, फायर कंट्रोल और लांचिंग यूनिट शामिल होती है।

DRDO और फ्रांस के MBDA के साथ मिलकर भारत में SR-SAMs विकसित किए गए हैं,जैसे ‘VL-SRSAM’ (Vertical Launch Short Range SAM)। जब पाकिस्तान ने पंजाब सेक्टर में लो-फ्लाइंग क्रूज मिसाइलें भेजीं, तब SR-SAMs ने उन्हें सीमा में दाख़िल होने से पहले ही हवा में उड़ा दिया।

इससे क्या साबित हुआ? पाकिस्तान ने सोचा कि भारत केवल S-400 जैसी हाई-प्रोफाइल तकनीक पर निर्भर है, मगर उसे ज़मीनी हकीकत नहीं पता थी। भारत के ये शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम अब हर सीमा चौकी के पास एक्टिव हैं और सबसे बड़ी बात, ये तेज़, सटीक और बेहद सस्ते हैं। एक ड्रोन जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपये है, उसे गिराने के लिए भारत सिर्फ़ कुछ लाख की मिसाइल या गोली खर्च कर रहा है।

ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पंजाब में मिसाइल और ड्रोन हमले किए। भारतीय Air Defence system, खासतौर पर S-400, ने इन सभी हमलों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया। इससे भारतीय सैन्य ठिकानों और नागरिक क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई।

ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सशस्त्र बलों की रणनीतिक क्षमता, सटीक योजना और आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। यह ऑपरेशन न केवल आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने में सफल रहा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यह संदेश भी दिया कि भारत अपनी संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: air defence system, india, india pakistan war, indian defence system, Operation Sindoor, pakistan, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2024 02 13 at 6.58.11 PM - The Fourth
Cities

इंदौर को बाल भिक्षुक मुक्त शहर बनाने की तैयारी!

2 वर्ष पहले

उज्जैन में स्थापित होगी 1 मार्च को विश्व की पहली ग्रीनविच ‘वैदिक घड़ी’ !

वो पुराने दिन : नीदरलैंड्स बना दुनिया का पहला देश जहां Euthanasia को लीगल किया गया

बदलते मौसम से 22 जिलों में भारी बारिश की संभावना

केंद्रीय बजट में मध्य प्रदेश की झलक: लाडली बहना जैसी..लखपति दीदी योजना

You Might Also Like

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत
World

Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?