By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: भारत-पाकिस्तान तनाव…पाकिस्तान ने UN से लगाई गुहार, अमेरीका ने भी की संकट टालने की पहल!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Untitled design 1 - The Fourth
World

भारत-पाकिस्तान तनाव…पाकिस्तान ने UN से लगाई गुहार, अमेरीका ने भी की संकट टालने की पहल!

पाकिस्तान के नेता देश की जनता के सामने भारत को चुनौती दे रहे हैं

Last updated: मई 1, 2025 12:37 अपराह्न
By Rajneesh 10 महीना पहले
Share
4 Min Read
SHARE

हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुँच गया है। इस हमले में 26 हिंदू tourists की जान गई, जिसके लिए भारत ने पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है, जबकि पाकिस्तान ने इन आरोपों को खारिज करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

इस बढ़ते तनाव के बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से अलग-अलग बातचीत की। रुबियो ने इस हमले की निंदा करते हुए भारत के साथ आतंकवाद के खिलाफ सहयोग की प्रतिबद्धता जताई और पाकिस्तान से जांच में सहयोग करने का आग्रह किया।

इस बातचीत के बाद एस जयशंकर ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने कहा है कि पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। भारतीय विदेश मंत्री ने लिखा…”अमेरिका (मार्को रुबियो) के साथ पहलगाम आतंकवादी हमले के बारे में चर्चा हुई। इस हमले के दोषियों, समर्थकों और प्लानिंग करने वालों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए।”

पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाया है कि वह सैन्य कार्रवाई की योजना बना रहा है और अमेरिका से भारत पर दबाव डालने की अपील की है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा है कि उन्हें विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली है कि भारत अगले 24-36 घंटों में सैन्य हमला कर सकता है।

पाकिस्तान के नेता देश की जनता के सामने भारत को चुनौती दे रहे हैं। पाकिस्तान के नेता देश की संसद में बाबरी मस्जिद की बुनियाद की ईंट रखने की बात कर रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान की सरकार भारत के हमले से डरकर यूनाइटेड नेशंस से गुहार लगा रही है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से पहलगाम में हुए घातक आतंकवादी हमले के बाद ‘भारत को सलाह’ देने की अपील की है।

अमेरिका से पहले United Nations ने भी इस मामले को लेकर दोनों देशों से बात की थी। UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस शहबाज शरीफ और एस जयशंकर से अलग-अलग फोन पर बात की थी। जयशंकर ने बताया कि एंटोनियो ने भी इस हमले की निंदा की दोनों के बीच इस बात पर सहमति बनी कि इसके लिए जवाबदेही तय की जाएगी।

भारत के विदेश मंत्री ने तब भी इस हमले के अपराधियों, प्लान बनाने वालों और समर्थकों को न्याय के कटघरे में लाने की बात की थी।

UN की ओर से जारी किए गए बयान में ये भी बताया गया कि महासचिव ने दोनों देशों के संभावित टकराव पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ऐसे टकराव के दुखद परिणाम हो सकते हैं। UN ने दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के प्रयासों में सहयोग देने की पेशकश भी की।

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ता तनाव न केवल दक्षिण एशिया की स्थिरता के लिए खतरा है, बल्कि वैश्विक शांति के लिए भी चिंता का विषय है। मध्यस्थता इस संकट को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है, लेकिन इसके लिए दोनों देशों की राजनीतिक इच्छाशक्ति और संवाद की जरूरत है।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: america, hindu tourists, india pakistan conflict, marco rubio, pahalgam attack, S Jaishankar, shahbaz sharif, thefourth, thefourthindia, UN
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

SBI1 - The Fourth
India

SBI: लोन चुकाने के लिए नई रणनीति के तहत आपके घर पर चॉकलेट भेजेंगी

2 वर्ष पहले

हेमंत सोरेन की FIR, 4 पत्रकारों को मिला समन

Asia Cup 2023: Super-4 मुकाबले में इंडिया और पकिस्तान फिर होंगे आमने-सामने

Elon Musk का बड़ा खुलासा, बेटे के नाम में छिपा भारत का गौरव

बिहार के बक्सर में पटरी से उतरी North East Express की 21 बोगियां

You Might Also Like

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

7 दिन पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

7 दिन पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

7 दिन पहले
Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत
World

Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?