By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: भाजपा प्रत्याशी पर आरोप : कभी रावण की पूजा तो…कभी हुक्का पीते वीडियो
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
download 4 - The Fourth
Politics

भाजपा प्रत्याशी पर आरोप : कभी रावण की पूजा तो…कभी हुक्का पीते वीडियो

मध्यप्रदेश चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की हो रही सबसे ज्यादा चर्चा।

Last updated: अक्टूबर 30, 2023 6:56 अपराह्न
By Parikshit 2 वर्ष पहले
Share
5 Min Read
SHARE

भोपाल। मध्यप्रदेश चुनाव में भाजपा के जिन प्रत्याशियों की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है उनमें नाम मोनिका बट्टी का भी है, जिन्हें अमरवाड़ा सीट से टिकट दिया गया है। वह गोंडवाना के पूर्व विधायक की बेटी हैं। उनको टिकट मिलने के बाद विरोधियों को बीजेपी को घेरने का मौका मिल गया है। दरअसल बीजेपी का दामन थामने से पहले मोनिका अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष थीं। विरोधी सवाल उठा रहे हैं कि मोनिका ने कई बार सनातन धर्म का अपमान किया है। राजनीतिक पंडित कह रहे हैं कि बीजेपी ने रावण की पूजा करने वाली, रामायण जलाने वाली और सनातन धर्म का अपमान करने वाले नेता की बेटी को टिकट दिया है। मोनिका बट्टी के पिता मनमोहन शाह बट्टी पर रामायण को जलाने का आरोप लगा था। पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया था। तब वह गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) के चीफ थे। बताया जाता है कि मनमोहन शाह बट्टी ने रावण का मंदिर अपने गांव देवरी में बनवाया है। इसमें उनका परिवार पूजा करता है। इसके अलावा दशहरे पर रावण को जलाने का विरोध करता है। इसके अलावा मोनिका के परिवार पर हिंदू विरोधी साहित्य बंटवाने का भी आरोप है। मनमोहन शाह बट्टी क्रांतिकारी विचारधारा के नेता थे, जिनकी साल 2020 में कोरोना के बाद आए हार्ट अटैक में मौत हो गई थी। राजनीतिक विश्लेषक कहते हैं कि मोनिका एक पढ़ी-लिखी नेता हैं, लेकिन उनके लिए रास्ता आसान नहीं होगा, क्योंकि जो उनको अपने पिता से राजनीतिक विरासत में मिला है, वह विवादों और आरोपों पर मोनिका बट्टी ने कहा कि इस बात के कोई सबूत नहीं कि रामायण जलाई गई। मेरे पिता घर से निकलने से पहले पूजा-पाठ किया करते थे। मैं गणपति की भक्त हूं, इसलिए गणेश चतुर्थी पर मैंने बीजेपी की मेंबरशिप ली है। मेरी माता हर रोज मां दुर्गा की पूजा करती हैं। रावण की पूजा वाले मामले पर मोनिका ने कहा कि आदिवासी लोग मानते हैं कि रावण उनके वंशज थे। दशहरे में काफी लोग उसकी पूजा करते हैं।

पिता के निधन पर संभाली

पार्टी की कमान मोनिका कुछ दिन पहले ही बीजेपी में शामिल हुई थीं। उन्हें खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सदस्यता दिलाई थी। वह गोंडवाना से पूर्व विधायक मनमोहन शाह बट्टी की बेटी हैं। बताया जाता है कि मोनिका को टिकट देकर कमलनाथ के गढ़ में बीजेपी ने बड़ा दांव खेला है। दरअसल, पहले मनमोहन शाह बट्टी भी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का गठन कर कमलनाथ को सीधी चुनौती दे चुके हैं। मनमोहन शाह बट्टी ने सरकारी नौकरी छोड़कर अपनी पार्टी का गठन किया था। हालांकि 2020 में कोरोना महामारी के संक्रमण के कारण उनका निधन हो गया था। इसके बाद पार्टी की कमान उनकी बेटी मोनिका ने संभाली थी। उधर, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के भी दो हिस्से हो चुके हैं। एक का नाम गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और दूसरे का अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी है। मोनिका बट्टी फिलहाल अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी की कमान संभाल रही थीं। अब हालांकि वह बीजेपी का हिस्सा बन गई हैं।

हुक्का पीते वीडियो सामने आया

अमरवाड़ा विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार मोनिका बट्टी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वे हुक्का पीते नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद छिंदवाड़ा की राजनीति गर्म हो गई है। विपक्ष ने वीडियो पर सवाल उठाते हुए मोनिका बट्टी पर हमला बोला है। वायरल वीडियो कब का है, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। बट्टी ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा कि जो वीडियो वायरल किया जा रहा है वह एडिट किए गया है। विपक्ष हमसे घबरा गया है इस कारण से इस तरह की हरकतें कर रहा है।

You Might Also Like

Congress की 24 को भोपाल में किसान महा पंचायत – Rahul Gandhi और Kharge भी आएंगे भोपाल

Cancer से महिला-मौत में मध्यप्रदेश अव्वल

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री AJIT PAWAR विमान हादसे में मृत, बारामती में शोक की लहर

BMC चुनाव : 41 साल बाद BJP का राज, चौंकाने वाली जीत और हैरान करने वाली हार

‘जो 500 करोड़ देगा.., वही मुख्यमंत्री बनेगा’ सिद्धू की पत्नी बोलीं

TAGGED: bhopal, bjp, Corona 2020, Enernal religion, Madhya Pradesh Elections
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

red fort delhi1 attr hero - The Fourth
Fourth Special

आज की तारीख – 35: दिल्ली बनी राजधानी, जिस ‘आबोहवा’ की वजह से चुना गया आज वही जानलेवा!

1 वर्ष पहले

क्या 50% की सीमा से आगे बढ़ना चाहिए आरक्षण?

धार में मतदान से पहले बीजेपी ने 42 बागी प्रत्‍याशियों को किया पार्टी से बाहर 

बाहरी राज्यों के अफसर संभालेंगे इंदौर का चुनाव

वही दिन, वही दास्तां : हिटलर ने अधिकारिक रूप से संभाली जर्मनी की कमान और लिख दिया रक्तरंजित इतिहास!

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 12 08 at 1.53.49 PM - The Fourth
Cities

MP में विधानसभा सत्र… कई विधायक शादी में!

3 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 12 04 at 12.45.53 PM - The Fourth
Cities

‘Private Hospital में Caesarean Delivery का दबाव नहीं बनाया जाएं’ मुख्यमंत्री ने कहा…!

3 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 11 26 at 7.05.05 PM - The Fourth
Cities

कौन हैं रीना, जिन्हें कांग्रेस ने सौंप दी MP की कमान

4 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 11 18 at 3.20.17 PM 1 - The Fourth
Politics

ये हैं लालू यादव का घर फोड़ने वाली 5 “मंथरा”… तेजस्वी के दोस्त

4 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?