By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: भारत बना दुनिया का चौथा सबसे बड़ा शेयर बाजार, अमेरिका पहले नंबर में
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
BSE 4 1 1920x1281 1 - The Fourth
India

भारत बना दुनिया का चौथा सबसे बड़ा शेयर बाजार, अमेरिका पहले नंबर में

भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को पीछे छोड़कर टॉप 10 मार्केट में अपनी जगह बना ली है।

Last updated: जनवरी 23, 2024 4:35 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही बड़ी इकॉनमी है, जिसका असर है कि, भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा स्टॉक मार्केट बन गया है। भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को पीछे छोड़कर टॉप 10 मार्केट में अपनी जगह बना ली है। इसी के साथ भारत के स्टॉक मार्केट और इंडियन एक्सचेंजों पर लिस्टेड शेयरों की कंबाइंड वैल्यू 4.33 ट्रिलियन डॉलर हो गई है, जबकि हॉन्ग कॉन्ग के शेयर मार्केट की वैल्यू 4.29 ट्रिलियन डॉलर रह गई है। इससे पहले पिछले साल दिसंबर में स्टॉक मार्केट पहली बार चार ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंचा था।

यह उपाधि प्राप्त करने के बाद, भारतीय शेयर बाजार ने अपनी विशिष्ट पहचान को और भी मजबूत किया है। भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को पीछे छोड़ते हुए एक नए आयाम को हासिल किया है और अब विश्व बाजार में अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति को और बढ़ावा दिया है। वर्तमान में, अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा शेयर बाजार है जिसकी कुल मार्केट कैप 50.86 ट्रिलियन डॉलर है। इसके बाद, चीन दूसरे नंबर पर है जिसकी मार्केट कैप 8.44 ट्रिलियन डॉलर है।

भारतीय शेयर बाजार ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी गति को बढ़ाते हुए एक अनोखा स्थान हासिल किया है। विभिन्न उद्यमिता क्षेत्रों में हुए सुधारों ने इसे और भी मजबूत बनाया है। शेयर बाजार की मार्केट कैप की वृद्धि का यह उच्च स्तर भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती को दर्शाता है और यह आने वाले समय में भी उच्चतम स्थिति में रहने की उम्मीद दिखाता है।

भारतीय शेयरों में पिछले साल काफी तेजी देखने को मिली थी। वहीं, जानकारों के मुताबिक, इस साल दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों के ब्याज दरों में कटौती का भी अनुमान है। इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा और इंडियन शेयर मार्केट में तेजी आएगी। इसके अलावा 1 फरवरी को देश का अंतरिम बजट भी पेश होना है। जिसमे होने वाली घोषणाओं का इंतजार निवेशकों को है।

हॉन्ग कॉन्ग का बाजार लगातार गिरने के पीछे चीन कारण है। चीन को आर्थिक मोर्चे पर कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा है, जिसका असर हॉन्ग कॉन्ग पर भी पड़ रहा है। अमेरिकी निवेशकों पर चीनी कंपनियों में निवेश कम करने का जबरदस्त दबाव है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स उम्मीद कर रहे थे कि कोरोना से जुड़ी पाबंदियों के हटने के बाद चीन की इकोनॉमी जोर पकड़ेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चीन की इकोनॉमी लगातार गिरती ही जा रही है। चीन की रियल एस्टेट कंपनियों ने हॉन्ग कॉन्ग के विदेशी निवेशकों से जमकर लोन ले रखा है। जिसका असर अब हॉन्ग कॉन्ग पर भी दिखने लगा है और उसका बाजार कम होने लगा है।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: america, china, hong kong, india, stock market, thefourth, thefourthindia, world's fourth largest stock market
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

india resumes e visa services for canadians 1700639604298 1700639604576 - The Fourth
World

भारत ने की रिश्ते सुधारने की पहल, कनाडा को मिली e-Visa की राहत

2 वर्ष पहले

Laura McClure ने संसद में दिखाया था खुद का Deep fake Nude पोस्टर, साहसिक कदम से अहम मुद्दे पर खिंचा सबका ध्यान

बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, कहा 1 करोड़ तक लगाया जाएगा जुर्माना

World NGO Day: आइए जानते है कब की गई शुरुआत !

सुनीता विलियम्स तीसरी बार अंतरिक्ष जाने वाली पहली यात्री महिला बनी 

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

7 दिन पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

7 दिन पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

7 दिन पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?