By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर के खिलाफ़ रेप का आरोप लगा !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
c7sjv6bg indian air force - The Fourth
India

भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर के खिलाफ़ रेप का आरोप लगा !

पुलिस लगातार प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश कर रही है।

Last updated: सितम्बर 11, 2024 6:03 अपराह्न
By Divya 1 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

भारतीय वायुसेना (IAF) की एक महिला फ्लाइंग ऑफिसर ने श्रीनगर एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात एक विंग कमांडर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। विंग कमांडर के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाने वाली शिकायत के बाद बडगाम पुलिस ने FIR दर्ज की है। पुलिस ने FIR के हवाले से बताया कि, 26 साल की महिला अधिकारी ने आरोप लगाया है कि, उसे लगातार यौन उत्पीड़न और मानसिक यातनाओं का सामना करना पड़ा है। भारतीय वायुसेना (IAF) ने कहा कि वह पुलिस के साथ जांच में सहयोग कर रही है। भारतीय वायुसेना के दोनों अधिकारी फिलहाल श्रीनगर में तैनात हैं। महिला अधिकारी की शिकायत के आधार पर बडगाम पुलिस ने IPC की धारा 376 (2) के तहत FIR दर्ज की है।

शिकायत में क्या-क्या लिखा?

महिला अफसर ने अपनी शिकायत में बताया कि, “31 दिसंबर 2023 को अधिकारियों के मेस में आयोजित न्यू ईयर पार्टी के दौरान उनके वरिष्ठ अधिकारी विंग कमांडर ने उनसे पूछा कि क्या तुमको गिफ्ट मिला है? जब महिला अफसर ने गिफ्ट मिलने की बात से इनकार किया, तो विंग कमांडर ने कहा कि गिफ्ट मेरे कमरे में है। इसके बाद विंग कमांडर मुझे कमरे में ले गए। वहां जाने पर विंग कमांडर ने मेरे साथ जबरन ओरल सेक्स किया। महिला अफसर ने इस दौरान कई बार विरोध किया लेकिन विंग कमांडर ने नहीं सुनी।”

महिला अधिकारी ने कहा कि, घटना के बाद मुझे समझने में समय लगा कि मेरे साथ क्या हुआ है। इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हुई थीं, लेकिन मुझे उस घटना के बाद रिपोर्ट करने से मना किया गया था। घटना के बाद भी सीनियर अफसर ने मेरे साथ ऐसे व्यवहार किया जैसे कुछ हुआ ही नहीं। यह सब देख कर मुझे मानसिक आघात पहुंचा है।

कर्नल-रैंक के अधिकारी ने की जांच

महिला अफसर कि शिकायत पर एक कर्नल-रैंक के अधिकारी को जांच के लिए नियुक्त किया गया था, लेकिन जांच निष्पक्ष नहीं थी। जनवरी में दो बार विंग कमांडर और महिला फ्लाइंग अफसर को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की गई थी। इसके बाद महिला अफसर ने अपने सीनियर की मौजूदगी पर आपत्ति जताई। जांच को बाद में बंद कर दिया गया।

इंटरनरल कमेटी से नहीं मिला इंसाफ

महिला अधिकारी ने शिकायत में कहा है कि, इस घटना को लेकर मैंने आर्मी की इंटरनल कमेटी में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन वहां से भी मुझे इंसाफ नहीं मिला। मुझे बार-बार मेडिकल जांच के लिए आग्रह करना पड़ा। इसके बाद महिला अफसर को छु‍ट्टी देने से इनकार कर दिया गया। महिला अधिकारी ने यह भी आरोप लगाया कि, उनकी व्यक्तिगत बातचीत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जिनसे वह बात करती हैं, उन्हें भी परेशान किया जा रहा है। इस मानसिक उत्पीड़न की वजह से मेरे मन में सुसाइड के विचार तक आने लगे हैं।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: budgampolice, IAF, indianairforce, legalaction, rapeallegation, securityforcesinvestigation, sexualharassment, srinagairforce, thefourth, thefourthindia, wingcommander, womenofficer
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

default happy face 01 sixteen nine - The Fourth
Politics

मोदी कैबिनेट ने लिए बड़े फैसले, जनता के हित या सिर्फ चुनावी दांव बतायेगा समय!

2 वर्ष पहले

केरल में भूस्खलन से मची तबाही, 80 से ज्यादा लोगों की मौत

आज की तारीख – 44: इरफान ख़ान का जन्म…तुमको याद रखेंगे गुरु!

एशियन गेम्स : चौथे दिन भारत का जलवा, मेडल टैली पर नंबर 5 पर पहुंचा

Youtube से सिख छापे नकली नोट, ड़ेढ लाख के नोट और प्रिंटर सहित 5 पकड़ाए

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

7 दिन पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

7 दिन पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

7 दिन पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?