By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: BHU छात्रा के साथ छेड़छाड़ मामले मे खुलासा! दो दिन पहले भी हुई थी वैसी ही घटना
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
iit bhu protest varanasi 2023 11 9d73c7051c04b6c2960dfcc990fd2549 - The Fourth
India

BHU छात्रा के साथ छेड़छाड़ मामले मे खुलासा! दो दिन पहले भी हुई थी वैसी ही घटना

दो दिन बाद वैसी घटना हुई इसलिए विरोध इतना बढ़ा।

Last updated: नवम्बर 4, 2023 7:42 अपराह्न
By Rajneesh 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

दो दिन पहले प्रसिद्ध संस्थान IIT – BHU के कैम्पस का माहौल गर्म है। हजारों छात्र छात्राएं सड़को पर है और सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी है। मामला एक छात्रा के साथ बाहरी लोगों द्वारा की गई छेड़खानी का है। इस प्रदर्शन के बीच आईआईटी बीएचयू प्रशासन ने नोटिस जारी कर कैम्पस में बाहरी लोगों के आने पर प्रतिबंध लगाया है। लेकिन इस बीच एक और बड़ा खुलासा हुआ है। अब बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में इसी तरह का एक और मामला सामने आ गया है। हालिया घटना के ठीक दो दिन पहले 30 अक्टूबर को कैंपस में दूसरी छात्रा के साथ भी कथित रूप से यौन उत्पीड़न हुआ था।छात्रा के साथ मौजूद एक स्टूडेंट से मारपीट भी की गई थी।

एक छात्र नेता के अनुसार – “30 अक्टूबर वाली घटना रात डेढ़ बजे ठीक उसी जगह पर हुई। घटना में वही चार लोग शामिल थे। वो दो गाड़ियों में आए थे। उन्होंने एक छात्रा को पीछे से छुआ और उसके साथी को पीटा। छात्रा मामले को बढ़ाना नहीं चाहती थी क्योंकि उसके माता-पिता सवाल उठाते।”

“जिस छात्र की पिटाई की गई थी उसने छात्र संसद के सदस्यों के साथ मिलकर 31 अक्टूबर को कॉलेज के प्रॉक्टर ऑफिस में ही लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। दो दिन बाद वैसी घटना फिर हुई इसलिए विरोध इतना बढ़ा।”

1 नवंबर को क्या हुआ था?

छात्रा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, वह बुधवार रात अपने एक दोस्त के साथ बाहर थी। वे करमन बाबा मंदिर के पास थे जब तीन लोग मोटरसाइकिल पर वहां आए और उसे जबरन एक कोने में ले गए और उसे उसके दोस्त से अलग कर उसका मुंह बंद कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने महिला को निर्वस्त्र कर उसका वीडियो बनाया और तस्वीरें खींच लीं।

शिकायत में कहा गया है कि उन्होंने उसे 15 मिनट के बाद जाने दिया और उसका फोन नंबर ले लिया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस ने कहा, ”देश के एक प्रतिष्ठित संस्थान का ये हाल है। यूपी के सीएम योगी इस कानून-व्यवस्था की स्थिति का ढिंढोरा पीटते हैं, जहां विश्वविद्यालय के अंदर एक छात्रा से छेड़छाड़ की जाती है।

इस बीच, आईआईटी-बीएचयू प्रशासन ने एक नया सुरक्षा उपाय लागू करने का फैसला किया है। उन्होंने घोषणा की कि कर्मचारियों और छात्रों के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाने के उद्देश्य से परिसर के भीतर सभी बैरिकेड्स रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत मिलने के तुरंत बाद ही लिखित शिकायत के आधार पर लंका थाने में आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है और कार्यवाही जारी है।

BHU प्रशासन ने दिया ये आश्वस्न

  1. क्लोज कैंपस यानी BHU और IIT-BHU कैंपस के बीच बाउंड्री बनेगी।
  2. दोषियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।
  3. IIT-BHU में CCTV कैमरों की मुकम्मल व्यवस्था की जाएगी। सुरक्षा के और भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

स्वदेशी हेलिकॉप्टर PRACHAND में उड़ान भरने वाली पहली राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू

PM MODI ने बनाया नया इतिहास: Instagram पर 100 Million Followers वाले प्रथम विश्व नेताडिजिटल दुनिया में अद्भुत उपलब्धि

Madhepura Station पर मां की लाश संग आठ घंटे बैठी रहीं मासूम बेटियां

Kerala हुआ “Keralam” तो बंगाल ने भी की नाम बदलने की मांग

TAGGED: Administration, Case, CM Yogi, IIT - BHU, student
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

ed2b921882a84648ab67fb14e844b225 768 432 - The Fourth
India

पुरुषों में बढ़ती आत्महत्या: अनदेखे दर्द की कहानी

1 वर्ष पहले

12 सालों के बाद भारत आएंगे पाकिस्तान के विदेश मंत्री 

लगातार कैंसिल हो रही परीक्षाओं से परेशान 23 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या

बैतूल समेत कई जिलों में बेमौसम बारिश से फसले हुई बर्बाद !

भारत में अधिकतर नेता अपराधी क्यों?

You Might Also Like

अश्लील कंटेंट पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 5 OTT प्लेटफॉर्म भारत में बैन
Entertainment

अश्लील कंटेंट पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 5 OTT प्लेटफॉर्म भारत में बैन

1 सप्ताह पहले
जिंदगी बचाने निकली AIR AMBULANCE बनी हादसे का शिकार
India

जिंदगी बचाने निकली AIR AMBULANCE बनी हादसे का शिकार

2 सप्ताह पहले
Rashmika ने की शादी की पुष्टि, पर आखिर कौन है ‘विरोश'
India

Rashmika ने की शादी की पुष्टि, पर आखिर कौन है ‘विरोश’

2 सप्ताह पहले
ये हैं भारत का ‘Epstein’… 33 मासूमों की ज़िंदगी से खेलकर कमाई का घिनौना धंधा
India

ये हैं भारत का ‘Epstein’… 33 मासूमों की ज़िंदगी से खेलकर कमाई का घिनौना धंधा

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?