By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: बिहार के नवादा में दबंगों का आतंक, दलितों के 80 घरों को आग के हवाले कर दिया
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2024 09 20 at 1.02.13 PM - The Fourth
India

बिहार के नवादा में दबंगों का आतंक, दलितों के 80 घरों को आग के हवाले कर दिया

नवादा में देखते ही देखते 80 घरों को किया आग के हवाले।

Last updated: सितम्बर 20, 2024 1:11 अपराह्न
By Anushka 1 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

बिहार के नवादा में कल शाम दबंगों ने महादलित टोला में खूब आतंक मचाया। इसके बाद इन सभी ने मिलकर पहले तो टोला में जमकर फायरिंग की और इसके बाद देखते ही देखते 80 घरों को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद अचानक मारपीट शुरू हो गई। गांव वालों में आक्रोश का माहौल है। नवादा की ये घटना पूरे देश में जंगल की आग की तरह फैल चुकी है। विपक्ष के तमाम नेताओं ने इस मामले को उठाया है और बिहार सरकार पर आरोप लगाए हैं।

भूमि विवाद को लेकर शुरू हुआ बवाल

पूरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है, जहां महादलित टोला में बड़ी संख्या में दलित समुदाय के लोग रहते हैं। दबंगों ने दलितों को निशाना बनाते हुए पहले ताबड़तोड़ फायरिंग की और फिर उनके घरों में आग लगा दी। बताया जा रहा है कि, ये पूरा मामला भूमि विवाद को लेकर शुरू हुआ, जो कई दिनों से दबंगों और दलितों के बीच चल रहा था। दबंगों ने गांव में पहुंचकर कई राउंड फायरिंग की। इससे भी जब उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने गांव को आग के हवाले कर दिया।

15 आरोपी गिरफ्तार

घटनास्थल पहुंचे अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि घटना के पीछे जमीन विवाद है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। इस सिलसिले में अब तक 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले से जुड़े अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि इलाके में प्रयाप्त संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है और अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

ग्रामीणों ने बताई आंखों देखी

मौके पर सदर एसडीओ अखिलेश कुमार, एसडीपीओ अनोज कुमार, एसडीपीओ सुनील कुमार समेत कई अधिकारी पहुंच गए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस पूरी घटना को प्राण बिगहा के नंदू पासवान और उसके साथियों ने अंजाम दिया है। कल शाम में नंदू अपने सैकड़ों साथियों को लेकर गांव पहुंचा और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान उसके साथियों ने कई ग्रामीणों को साथ मारपीट भी की और फिर घरों में आग लगा दी। पिछले साल नवंबर में भी ऐसी ही एक घटना को अंजाम दिया गया था। लोगों का आरोप है कि, पुलिस ने तब भी कोई कार्रवाई नहीं की थी।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: Bihar, communitysupport, dalitrights, enddiscrimination, humanrights, nawada, safetyforall, socialjustice, standtogether, thefourth, thefourthindia, violence
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

GAMES ASIA 238 1696334414598 1696334468342 - The Fourth
Sports

एशियाई पैरा खेलों में भारत के 100 पदक!

2 वर्ष पहले

Hollywood की Melissa Barrera को मंहगा पड़ा Gaza को समर्थन करना

ताइवान में 25 वर्षों में आया अभी तक का सबसे बडा़ भूकंप!

प्राग की यूनिवर्सिटी में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल !

देशभर मे बारिश का कहर, 235 जिलों मे बाढ़, इंदौर मे अब तक 19 इंच !

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

1 सप्ताह पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?