By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 8, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मिलेगा ‘भारत रत्न’ !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
karpuri - The Fourth
Politics

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मिलेगा ‘भारत रत्न’ !

जयंती से एक दिन पहले केंद्र सरकार ने की 'भारत रत्न' से सम्मानित करने की घोषणा।

Last updated: जनवरी 24, 2024 3:14 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

पिछड़े वर्ग के हितों की वकालत करने वाले और दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके कर्पूरी ठाकुर को ‘मरणोपरांत भारत रत्न’ से सम्मानित किया जाएगा। 24 जनवरी यानि आज कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती है। उनकी जयंती से एक दिन पहले ही केंद सरकार की ओर से कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का ऐलान किया गया है। काफी लंबे समय से बिहार की ओर से कर्पूरी ठाकुर को ‘भारत रत्न’ देने की मांग की जा रही थी।

कर्पूरी ठाकुर का जन्म समस्तीपुर जिले के पितौझिया गांव में हुआ था। कर्पूरी ठाकुर ने पटना से साल 1940 में मैट्रिक परीक्षा पास की और इसके बाद स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हुए। जिसके बाद उन्होंने समाजवाद का रास्ता चुना। वे साल 1942 में गांधी के असहयोग आंदोलन में भी शामिल हुए, जिसके चलते उन्हें जेल में भी रहना पड़ा। कर्पूरी ठाकुर बिहार के दूसरे उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री रह चुके है ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट में लिखा, ”मुझे बहुत खुशी है कि, भारत सरकार ने सामाजिक न्याय के प्रतीक महान जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया है, और वह भी ऐसे समय में जब हम उनकी जन्म जयंती मना रहे हैं। यह लोगों के लिए एक योद्धा समानता और सशक्तीकरण के दिग्गज के रूप में उनके स्थायी प्रयासों का एक प्रमाण है”। पीएम मोदी ने आगे लिखा, “यह पुरस्कार न केवल उनके उल्लेखनीय योगदान का सम्मान करता है, बल्कि हमें एक अधिक न्यायपूर्ण और न्यायसंगत समाज बनाने के उनके मिशन को जारी रखने के लिए भी प्रेरित करता है।”

कर्पूरी ठाकुर साल 1970 में पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। 22 दिसंबर 1970 को उन्होंने पहली बार मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली थी। उनका पहला कार्यकाल करीबन 163 दिन का रहा था। उसके बाद जब साल 1977 में भी जनता पार्टी को भारी जीत मिली और कर्पूरी ठाकुर दूसरी बार बिहार के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने अपने कार्यकाल में गरीबों, पिछड़ों और अति पिछड़े लोगों के हक में ऐसे कई काम किए, जिससे बिहार की सियासत में काफी परिवर्तन आ गया। इसके बाद कर्पूरी ठाकुर की राजनीतिक ताकत में जबरदस्त इजाफा हुआ और वो बिहार की सियासत में समाजवाद का बड़ा चेहरा बन गए।

भारत रत्न पाने वाले कर्पूरी ठाकुर बिहार से तीसरे नेता है। इससे पहले देश के पहले राष्ट्रपती डॉ. राजेन्द्र प्रसाद व लोकनायक जयप्रकाश नारायण को यह सम्मान दिया गया था। अभी तक देश में कुल 48 हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: bharat ratna, Bihar, cm karpuri thakur, pm narendra modi, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

Dream11 app download - The Fourth
India

Dream11 को भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा इनडायरेक्ट टैक्स नोटिस

2 वर्ष पहले

किताबों के बदले हाथ में बच्चा: सहेली के भाई ने उजाड़ी 10वीं की छात्रा की दुनिया

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

सीता पर नाराज सीता : कृति को दीपिका की खरी-खरी !

दुबई यात्रा के नाम पर की कई लोगों के साथ लाखों की धोखाधड़ी !

You Might Also Like

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत
World

Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?