By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 8, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: बिपरजॉय : खतरनाक हो रहा तूफान, हजारों को शिफ्ट किया
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
India

बिपरजॉय : खतरनाक हो रहा तूफान, हजारों को शिफ्ट किया

Last updated: जून 16, 2023 5:25 अपराह्न
By Divya 3 वर्ष पहले
Share
5 Min Read
SHARE

अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की 15 जून को गुजरात के कच्छ से टकरा ने की संभावना है। तेज हवाओं के साथ ही कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते गुजरात के 8 जिलो में पूरी तरह अलर्ट घोषित कर दिया हैं। केंद्र सरकार लगातार नजर बनाए हुए है। इसके लिए केंद्रीय मंत्रियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है, और वो मौके पर मौजूद है। हर कोई इस आने वाले खतरे को लेकर डरा हुआ है, क्योंकि इस तूफान की आहट तबाही के निशान दिखाने लगे है। प्रभावित होने वाले इलाकों में अभी से बर्बादी की तस्वीरें सामने आने लगी है। तेज हवा के साथ बारिश में कहीं पेड़ धराशाई हो गए हैं, तो कहीं सारा आलम ताश के पतों की तरह बिखर गया है। इन दिनों चक्रवात बिपरजॉय भीषण तूफान में बदल चुका है।

तटीय इलाकों को खाली करा रहा प्रशासन

कर्नाटक के तटीय जिलों पर इस तूफान की दहशत छाई हुई है। कर्नाटक के करीब 73 गांव तूफान की चपेट में आने की संभावना है। इसके अलावा महाराष्ट्र और गुजरात में बिपरजॉय की दहशत से समंदर किनारे कर्फ्यू सा लगने लगा है। ये बिपरजॉय तूफान कहां-कहां तबाही मचाएगा अभी इस ओर सरकारों का ध्यान नहीं है। फिलहाल सरकार की पहली चिंता वहाँ के लोगों की जान को बचाने की है। इसलिए प्रशासन तटीय इलाकों को जल्द से जल्द खाली कराने में लगी हुई है।

People being evacuated from Kutch districts Jakhau village on Monday ahead of Cyclone Biparjoys landfall. PTI 1 1 - The Fourth

द्वारकाधीश मंदिर बंद

मुंबई/अहमदाबाद। अरब सागर में आ रहे तूफान ‘बिपरजॉय का असर गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र पर पडऩे लगा है। राजस्थान में भी सुरक्षा बल अलर्ट पर हैं। गुजरात के आठ जिलों में बारिश हो रही है। द्वारकाधीश मंदिर को आज सुबह से बंद कर दिया गया है। तूफान की रफ्तार बीती रात कमजोर पड़ जाने से मौसम विभाग और प्रशासन के अफसरों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन आज सुबह से तूफान की रफ्तार तेज हो गई है। अब तक चार-पांच किलोमीटर की रफ्तार से आगे बढ़ रहा तूफान अब छह किलोमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है। आज शाम को गुजरात में सौराष्ट्र के कच्छ तट से तूफान टकराएगा। भारतीय नौसेना के हंसा, शिकरा सहित चार जहाज को अलर्ट पर रखा गया है।

राजस्थान में बोट किनारे पर, लंगर डाला

तूफान का असर राजस्थान की झीलों पर पडऩे के मद्देनजर उदयपुर की झील में मोटर बोट और नावों को किनारे पर लाकर लंगर डाल दिया गया है, ताकि ज्यादा नुकसान न हो। केरल में तूफान के असर से बारिश शुरू हो गई है। आज सुबह से तेज बारिश हो रही है।

ग्वालियर समेत इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक गुरुवार को भोपाल, मुरैना, रायसेन, गुना, भिंड ,ग्वालियर शिवपुरी, खरगोन, सीहोर, बुरहानपुर, उज्जैन, छिंदवाड़ा , खरगौन, सतना , दमोह,देवास, छतरपुर, सिवनी, कटनी, सागर और अनुपपुर में गरज चमक के साथ तेज हवा का अलर्ट है।

पीएम मोदी ने की समीक्षा बैठक

इस चक्रवात को लेकर पीएम मोदी ने खुद एक समीक्षा बैठक की थी। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल से फोन पर बात की और चक्रवात को लेकर जानकारी हासिल की, पीएम मोदी ने इस आपदा के हालात में केंद्र सरकार द्वारा सभी तरह की मदद देने का भरोसा जताया।

रेलवे ने रद्द कीं 67 ट्रेनें

पूर्वी मध्य अरब सागर से उठा ताकतवर चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ 36 घंटों तक और शक्तिशाली हो जाएगा। और यह उत्तर और उत्तर-पूर्व की तरफ आगे बढ़ेगा। इसलिए पश्चिम रेलवे द्वारा चक्रवात संभावित क्षेत्रों में किसी तरह की कोई दुर्घटना ना हो उससे बचने के लिए रेलवे ने 67 ट्रेनों के परिचालन को पूरी तरह से कैंसील करने का निर्णय लिया गया है।

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

स्वदेशी हेलिकॉप्टर PRACHAND में उड़ान भरने वाली पहली राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू

PM MODI ने बनाया नया इतिहास: Instagram पर 100 Million Followers वाले प्रथम विश्व नेताडिजिटल दुनिया में अद्भुत उपलब्धि

Madhepura Station पर मां की लाश संग आठ घंटे बैठी रहीं मासूम बेटियां

Kerala हुआ “Keralam” तो बंगाल ने भी की नाम बदलने की मांग

TAGGED: #ahmedabad, #bhopal, #cyclonebiparjoy, #highalert, #karnataka, #mumbai, #rajasthan
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

5lh3q0u4 e palaniswami aiadmk pti 625x300 23 June 22 - The Fourth
India

AIADMK – BJP गठबंधन टूटा। BJP को राज्य तो AIADMK को लोकसभा मे होगा नुकसान

2 वर्ष पहले

Global Hip-Hop के सबसे महान producers PART 2

बॉक्सिंग डे टेस्ट के पीछे की कहानी!

BMC चुनाव : 41 साल बाद BJP का राज, चौंकाने वाली जीत और हैरान करने वाली हार

‘’मणिपुर की महिलाओं को सोचो…फ्लाइंग किस का विरोध करने वालों’’

You Might Also Like

अश्लील कंटेंट पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 5 OTT प्लेटफॉर्म भारत में बैन
Entertainment

अश्लील कंटेंट पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 5 OTT प्लेटफॉर्म भारत में बैन

2 सप्ताह पहले
जिंदगी बचाने निकली AIR AMBULANCE बनी हादसे का शिकार
India

जिंदगी बचाने निकली AIR AMBULANCE बनी हादसे का शिकार

2 सप्ताह पहले
Rashmika ने की शादी की पुष्टि, पर आखिर कौन है ‘विरोश'
India

Rashmika ने की शादी की पुष्टि, पर आखिर कौन है ‘विरोश’

2 सप्ताह पहले
ये हैं भारत का ‘Epstein’… 33 मासूमों की ज़िंदगी से खेलकर कमाई का घिनौना धंधा
India

ये हैं भारत का ‘Epstein’… 33 मासूमों की ज़िंदगी से खेलकर कमाई का घिनौना धंधा

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?