By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: कार्बाइड गन और इंस्टा के ‘फन ट्रेंड’ ने छीनी बच्चों के आंखों की रोशनी, जुगाड़ वाली सस्ती गन से बच्चे घायल
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 10 23 at 12.11.13 PM - The Fourth
Cities

कार्बाइड गन और इंस्टा के ‘फन ट्रेंड’ ने छीनी बच्चों के आंखों की रोशनी, जुगाड़ वाली सस्ती गन से बच्चे घायल

दिवाली के समय सस्ती और जुगाड़ वाली कैल्शियम कार्बाइड गन का उपयोग बहुत तेजी से बड़ा है

Last updated: अक्टूबर 25, 2025 3:30 अपराह्न
By Rajneesh 4 महीना पहले
Share
5 Min Read
SHARE

पिछले कुछ सालों में दिवाली के समय सस्ती और जुगाड़ वाली कैल्शियम कार्बाइड गन का उपयोग बहुत तेजी से बड़ा है, लेकिन यह सस्ती देसी बंदूक बेहद खतरनाक साबित हो रही है, 15 साल से कम उम्र के बच्चों की आंखों को डैमेज कर रही है। यह गन न तो खिलौना है और न ही कोई पटाखा। यह एक प्रकार का रासायनिक बम है। पानी और कैल्शियम कार्बाइड के मिलन से जोरदार धमाका होता है। हैरानी की बात है कि यह बम खुले बाजार में 200 रुपये से भी कम में मिल रहा है। पिछले तीन-चार दिनों में पूरे मध्यप्रदेश में इस तरह कई मामले सामने आ चुके हैं।

कार्बाइड गन इंटरनेट मीडिया से वायरल होकर लाखों-करोड़ों बच्चों तक पहुंच गई है। बच्चे इसे दिवाली का नया ट्रेंड समझ बैठे। Y ट्रेंड इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ जिस वजह से बड़ी संख्या में बच्चे घायल होकर अस्पताल पहुंचे। कई की आंखों की रोशनी चली गई तो कुछ के चेहरे झुलसे। यह सब हुआ चंद सेकंड का सोशल मीडिया वीडियो शूट करने के चक्कर में। कार्बाइड गन को खतरनाक ट्रेंड माना जा रहा है पर इसके वीडियो अभी तक हटाए नहीं गए हैं।

19 से 21 अक्टूबर तक 122 मामले अलग-अलग अस्पतालों से सामने आए थे। इसके बाद गिनती थोड़ी कम हुई। इनमें से सबसे ज्यादा 36 केस भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में दर्ज हुए। विदिशा मेडिकल कॉलेज में 12, सागर मेडिकल कॉलेज में 3 और इंदौर में 3 केस आए थे।

नेत्र रोग विभाग के एक्सपर्ट ने चेताया

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में नेत्र रोग विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण खरे बताते हैं कि कार्बाइड की गन का आजकल लोग पक्षियों को भगाने, खेतों से जानवरों को भगाने, तेज आवाज करने या फिर मजे के लिए भी इसका उपयोग कर रहे हैं, लेकिन यह बहुत ही खतरनाक है. क्योंकि इसमें जो विस्फोट होता है वह अचानक हो जाता है. कभी-कभी इसमें जो नाल होती है, उसमें बार-बार जंग लगती है इसलिए साफ करना पड़ता है और सफाई देखने के लिए जब उस छेद में से देखते हैं तो कभी-कभी अचानक विस्फोट हो जाता है। उसमें बहुत तरह से इंजरी हो रही हैं जिससे कॉर्निया तक जल जाता है। इसके अलावा जो बारूद के कण निकलते हैं वह पूरे आंख में चिपक जाते हैं उनको एक-एक करके निकलना पड़ता है। कभी-कभी तो विस्फोट इतना तेज होता है कि आंख भी पूरी तरह से हट जाती है, इस तरह के केस आते रहते हैं, दिवाली ही नहीं और भी समय पर इस तरह के केस लगातार आ रहे है। किसी की एक आंख में किसी के दोनों आंख में इंजरी हो जाती है। खासकर बच्चों में जिनको इस तरह के शौक होते हैं उनमें यह देखने को मिल रहा, यह बहुत ही खतरनाक है इसलिए इसे बचना है तो यह अवैध है इसलिए उपयोग ही नहीं करना चाहिए बच्चों को दूर रखना चाहिए।

WhatsApp Image 2025 10 23 at 11.56.05 AM 3 - The Fourth

IGIMS स्थित चक्षु केंद्र के चीफ सह उप निदेशक डा. विभूति प्रसन्न सिन्हा के अनुसार दिवाली के पहले व बाद में अबतक करीब 50 बच्चे कार्बाइड गन से घायल होकर इलाज कराने आ चुके हैं। सरकारी व निजी अस्पतालों के आंकड़े समेकित न होने से अभी यह नहीं पता कि प्रदेश में कुल कितने बच्चे इसकी चपेट में आए होंगे लेकिन अनुमान है कि 150 से 200 तक लोग गंभीर या आंशिक रूप से जुगाड़ गन से दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं।

WhatsApp Image 2025 10 23 at 11.56.05 AM 2 - The Fourth

डॉक्टर विभूति व नेत्र रोग विशेषज्ञ निम्मी रानी के अनुसार कार्बाइड गन, दो प्लास्टिक पाइप एक थोड़ा मोटा व दूसरा थोड़ा पतला को ज्वाइंटर से जोड़ कर बनाया जाता है। मोटे पाइप को एक ओर से बंद कर उसमें कैल्शियम कार्बाइड व पानी डाल कर पाइप के ऊपर से गैस लाइटर लगाया जाता है। कैल्शियम कार्बाइड पानी के संपर्क में आने पर अत्यधिक ज्वलनशील एसिटिलिन गैस पैदा करती है जो जरा सी चिंगारी या अधिक दबाव से रोशनी के साथ विस्फोट करती है। बच्चे कैल्शियम कार्बाइड को पानी के संपर्क में लाने के लिए पहले पाइप को हिलाते हैं और फिर ऊपर से गैस लाइटर दबाते हैं तो विस्फोट होता है। कई बार विस्फोट नहीं होने पाइप के एक सिरे पर आंख लगाकर अंदर देखने का प्रयास करते हैं कि कैल्शियम कार्बाइल पानी के संपर्क में आ रहा है कि नहीं। इसी क्रम में अचानक तेजी से हुआ विस्फोट आंखों की रेटिना तक उड़ा देता है।

WhatsApp Image 2025 10 23 at 11.56.05 AM - The Fourth

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: bhopal, calcium carbide, carbide gun, diwali hazard, eye injuries, indore, madhya pradesh, ophthalmology, Sagar, thefourth, thefourthindia, Vidisha, viral trend
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

download - The Fourth
India

मंडला मे भारी मात्रा मे हो रहा था गोमांस का कारोबार, छापेमारी के बाद बुलडोजर से ढहाए गए अपराधियों के अवैध निर्माण वाले घर

2 वर्ष पहले

उज्जैन-इंदौर रोड में जल्द बनेगा उज्जैन एयरपोर्ट

वो पुराने दिन : 1965 का भारत-पाक युद्ध, आज ही के दिन भारत के पराक्रम ने पाकिस्तान को खदेड़ा था

रेलवे को फटकारने वाले जज को चीफ जस्टिस की चिट्ठी

AI के Misuse से personality rights का उल्लंघन एक चिंताजनक सवाल, सद्गुरु के मामले में कोर्ट ने दिया अहम ऑर्डर!

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

7 दिन पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

7 दिन पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

7 दिन पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?