By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: चहल और अय्यर ने पंजाब को दिलाई यादगार जीत, चेन्नई Playoffs की दौड़ से बाहर !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 05 01 at 11.08.23 AM - The Fourth
Sports

चहल और अय्यर ने पंजाब को दिलाई यादगार जीत, चेन्नई Playoffs की दौड़ से बाहर !

चेन्नई के लिए यह मुकाबला "Do or Die" जैसा था

Last updated: मई 1, 2025 11:12 पूर्वाह्न
By Mihir Dhekane 10 महीना पहले
Share
5 Min Read
SHARE

चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब और चेन्नई आमने-सामने थे। एक ओर पंजाब प्लेऑफ की दौड़ में अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहती थी, वहीं चेन्नई के लिए यह मुकाबला “Do or Die” जैसा था। लेकिन शानदार गेंदबाज़ी और कप्तानी पारी के दम पर पंजाब ने यह मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया और चेन्नई की playoffs की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। चेन्नई की चेपॉक स्टेडियम में ये पांचवी हार थी।

Curran की बेहतरीन पारी, फिर भी चेन्नई लड़खड़ाई

पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही जब सिर्फ 22 के स्कोर पर ही टीम के दो बल्लेबाज़ शेख रशीद (11) और आयुष म्हात्रे (7) आउट हो गए। रविंद्र जड़ेजा (17) एक अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। टीम 48 पर तीन विकेट गंवा चुकी थी। ऐसे मुश्किल वक्त में Sam Curran (88) ने एक बेहद कमाल की पारी खेलते हुए टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। Dewald Brevis (32) ने भी उनका बखूबी साथ निभाया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 78 रन की बेशकीमती साझेदारी की और टीम को संकट से निकाला। Curran शतक नहीं बना पाए लेकिन उनकी इस पारी ने टीम के उन पर भरोसे को बढ़ाया ही होगा। इन दोनों के आउट होने के बाद अन्य कोई खिलाड़ी टिककर नहीं खेल सका। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (11), शिवम दुबे (6) और दीपक हुड्डा (2) ही बना सके और चेन्नई ने 19.2 overs में 190 रन बनाए।

चहल की Hat-trick ने मैच का रूख मोड़ा

पंजाब की गेंदबाज़ी में एक बार फिर युज़वेंद्र चहल छा गए। 3 overs में 32 रन देकर उन्होंने 4 विकेट लिए। इस मैच में उन्होंने hat-trick भी ली। ये उनकी IPL में दूसरी hat-trick थी। उनके अलावा अर्शदीप सिंह aur Marco Jansen को 2-2 विकेट मिले। हरप्रीत ब्रार और Azmatullah Omarzai को एक-एक सफलता मिली।

अय्यर और प्रभसिमरन ने रखी जीत की नींव

191 के एक चैलेंजिंग लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी रही। प्रियांश आर्य (23) और इंपैक्ट प्लेयर प्रभसिमरन सिंह (54) ने पहले विकेट के लिए 44 रन जोड़े। इसके बाद आए श्रेयस अय्यर (72) ने कप्तानी पारी खेली और अच्छी मात्रा में चौके छक्के लगाकर fans का मनोरंजन किया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 72 की साझेदारी कर टीम को मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया। शशांक सिंह ने 23 रन का योगदान दिया। हालांकि इन लोगों के आउट होने के बाद नेहल वढेरा (5) और सूर्यांश शेडगे (1) जल्दी पैवेलियन लौट गए जिससे एक समय मैच फंसता हुआ दिख रहा था। लेकिन Josh Inglis (6) और Marco Jansen (4) टीम को विजय दिलाकर ही लौटे। पंजाब ने 4 विकेट और 2 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। श्रेयस अय्यर को अपने प्रदर्शन के लिए Man of the Match चुना गया।

चेन्नई की गेंदबाज़ी, लड़ाई में पीछे रह गई कोशिश

चेन्नई की ओर से खलील अहमद ने किफायती गेंदबाज़ी करते हुए 2 विकेट झटके। Matheesha Pathirana ने भी 2 विकेट लिए। इनके अलावा नूर अहमद और रवींद्र जड़ेजा को एक-एक सफलता मिली।

पंजाब मज़बूती से Trophy की दौड़ में, चेन्नई बाहर

इस हार से चेन्नई की playoffs की उम्मीदें समाप्त हो गई हैं। चेन्नई अपने इस बुरे अनुभव को भुलाकर अगले साल फिर से अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी। उन्हें आने वाले सीज़न में अपनी बल्लेबाज़ी की कमजोरियों पर काम करना होगा। वो उन्हें सुधारकर आने वाले समय में पुराने रंग में लौटना चाहेगी। वहीं पंजाब इस जीत से 13 points के points table में दूसरे स्थान पर पहुंच चुकी हैं। उनके इस साल के प्रदर्शन ने लोगों के दिलों में उनके लिए एक अलग ही जगह बना दी हैं। इस तरह के प्रदर्शन के बाद टीम खाली हाथ तो नहीं लौटना चाहेगी।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: cricket, CSK vs PBKS, ipl 2025, Punjab Kings, shreyas iyer, thefourth, thefourthindia, Yuzvendra Chahal
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

d63f32b4 rumah amal pdrm pic 110924 1 - The Fourth
World

मलेशिया के इस्लामिक वेलफेयर होम्स में यौन शोषण का आरोप, पुलिस ने छापेमारी कर आजाद कराए 402 बच्चे

1 वर्ष पहले

‘निठारी कांड’ के दोनों आरोपी बरी तो फिर गुनहगार कौन?

मंदिर-मस्जिद मे पढ़ा जाए वंदे मातरम… धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा

एशियन गेम्स : चौथे दिन भारत का जलवा, मेडल टैली पर नंबर 5 पर पहुंचा

क्यों मनाया जाता है हर साल 2 बार हिंदी दिवस?

You Might Also Like

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत
World

Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?