By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: चैंपियंस ट्रॉफी का होने जा रहा हैं ज़ोरदार आगाज़, भारतीय टीम खत्म करना चाहेगी खिताब का सूखा !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 02 18 at 5.18.25 PM - The Fourth
Sports

चैंपियंस ट्रॉफी का होने जा रहा हैं ज़ोरदार आगाज़, भारतीय टीम खत्म करना चाहेगी खिताब का सूखा !

2017 के बाद इस साल यह प्रतियोगिता 8 वर्षों के अंतराल के बाद खेली जायेगी।

Last updated: फ़रवरी 18, 2025 5:22 अपराह्न
By Mihir Dhekane 1 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

कल से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शानदार आगाज़ होने जा रहा हैं जिसमें दुनिया की टॉप 8 टीमें भाग लेंगी। 2017 के बाद इस साल यह प्रतियोगिता 8 वर्षों के अंतराल के बाद खेली जायेगी। आयोजन हाइब्रिड मॉडल में होगा जहां मैच दुबई और पाकिस्तान में खेले जायेंगे। भारत ने मेज़बान पाकिस्तान में टूर्नामेंट खेलने से मना कर दिया था जिसके बाद भारत के मुकाबले दुबई में खेले जायेंगे। यदि भारत फाइनल में पहुंचता हैं तो दुबई में अंतिम मैच खेला जाएगा, यदि ऐसा नहीं होता तो पाकिस्तान के लाहौर में ही यह मुकाबला होगा।

टीमों का बंटवारा!

सभी 8 टीमों को दो Groups में बांटा गया हैं जिसमें भारत Group – A में पाकिस्तान, न्यूज़ीलैंड और बांग्लादेश के साथ होगा, वहीं Group – B में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और अफ़ग़ानिस्तान जैसी टीमें होंगी।

भारत का प्रदर्शन!

भारतीय टीम का आईसीसी प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन consistent रहा हैं। टीम सेमीफाइनल अथवा फाइनल तक का सफर तो तय करती ही हैं। हालांकि अंतिम मुकाबलों में हमें दबाव में आने से बचना होगा। 2024 में T-20 विश्वकप जीतने के बाद , भारतीय टीम चैम्पियंस ट्रॉफी जीतकर इस प्रतियोगिता में भी 12 वर्षों के सूखे को ख़त्म करना चाहेगी।

किस-किस पर होगी नज़र?

इस बार इस टूर्नामेंट में विराट कोहली और रोहित शर्मा पर ही भारतीय फैंस की सबसे अधिक नज़रे टिकी होंगी। दोनों ही अपने कमाल के करियर के अंतिम पड़ाव पर है और ज़ाहिर है कि इस ट्रॉफी को जीतकर विदा लेना चाहेंगे। ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ शर्मनाक प्रदर्शन के बाद, इंग्लैंड को वनडे सीरीज में 3-0 से हराकर, टीम का मनोबल कुछ बढ़ा तो ज़रूर होगा। इंग्लैंड के खिलाफ शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन लाजवाब रहा था, कुछ वैसा ही परफॉर्मेंस फैंस इस प्रतियोगिता में भी उम्मीद करेंगे। ऑलराउंडर्स में अनुभवी रविंद्र जडेजा के साथ विस्फोटक हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और युवा वाशिंगटन सुन्दर होंगे। गेंदबाज़ी में जसप्रीत बुमराह की कमी ज़रूर टीम को महसूस होने वाली हैं, मगर उनकी गैरमौजूदगी में अनुभवी मोहम्मद शमी होंगे, जिन्हें अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा जैसे युवा चेहरों का साथ मिलेगा। स्पिनर्स में कुलदीप यादव होंगे। इस बार मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को भी स्क्वॉड में स्थान मिला हैं। इस फॉर्मेट में उनसे से भी अच्छे खेल की उम्मीद की जाएगी।

किससे मिलेगी चुनौती?

भारत भले ही एक मज़बूत टीम हैं, मगर खिताब तक की राह इतनी आसान भी नहीं हैं। भारत को पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड से चुनौती मिलेगी। पाकिस्तान ने 2017 फाइनल में हमें 180 रनों से शिकस्त दी थी। ऑस्ट्रेलिया के हाथों 2023 विश्वकप फाइनल में हमें पराजय मिली थी, उस हार की टीस आज भी ज़िंदा हैं और न्यूज़ीलैंड जिनसे पिछले कुछ समय से कड़ी टक्कर मिल रही हैं। पिछले अनुभवों से सीख लेकर हमें दबाव में आने से बचना होगा नहीं तो सारी मेहनत और अच्छे खेल पर पानी फिर जायेगा।

क्रिकेट फैंस के लिए रोमांच का समय!

क्रिकेट फैंस के लिए आने वाला समय बहुत रोमांचक होने वाला हैं। इस समय WPL चल रहा हैं, IPL भी मार्च में शुरू हो जायेगा और चैंपियंस ट्रॉफी कल से प्रारंभ हो रही हैं। यानी अगले कुछ समय तक फैंस का खूब मनोरंजन होगा।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: champions trophy 2025, cricket, icc, india cricket, rohit sharma, sports news, team india, thefourth, thefourthindia, Virat Kohli
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

nipah 1694771575234 1694771581467 - The Fourth
Health

Nipah Virus: इन 3 जोखिम कारकों से सावधान रहें

2 वर्ष पहले

Starc का कमाल, super over में दिल्ली की धमाकेदार जीत!

दुनिया के ज्यादातर तख्तापलट मे अमेरिका का हाथ

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

MTV EMA के Nominations मे Goa का रैपर भी शामिल

You Might Also Like

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

7 दिन पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

7 दिन पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

7 दिन पहले
Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत
World

Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?