By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: चुनाव से पहले झारखंड में 15 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
1200 675 21200146 805 21200146 1712835060622 - The Fourth
India

चुनाव से पहले झारखंड में 15 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण!

माओवादी संगठन के प्रमुख मिसिर बेकरा पर पुलिस ने रखा एक करोड़ रुपए का इनाम।

Last updated: अप्रैल 12, 2024 7:50 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

झारखंड के चाईबासा से एक अच्छी खबर सामने आई है। पूरे देश में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बीच 15 कुख्यात नक्सलियों ने एक साथ चाईबासा पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में दो महिला नक्सली हैं जबकि 13 पुरुष नक्सली हैं। इसमें से एक नक्सली नाबालिग भी है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों का कहना है कि, एक करोड़ के इनामी नक्सली पतीराम मांझी और मिसिर बेसरा के शोषण से वो लोग लंबे समय से परेशान थे।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों का सभी अधिकारीयों ने शॉल ओढ़ाकर और गुल्स्दस्ता देकर समाज की मुख्य धारा में स्वागत किया है। एसपी ने कहा कि, भारी संख्या में नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। इससे यह साफ है कि, पहले की तुलना में अब नक्सलियों कि संख्या में कमी हो रहीं हैं।

कोल्हान पुलिस आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों से लंबे समय से संपर्क में थी। DIG ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चेतावनी देते हुए कहा कि , माओवादी आत्मसमर्पण कर दे, नहीं तो जंगलों में पुलिस और सुरक्षा बलों के अभियान के दौरान पकड़े जायेंगे या मारे जायेंगे। अधिकारीयों ने अभी भी नक्सली संगठन से जुड़े नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने कि बात कही है। साथ ही बताया की आत्मसमर्पण निति से नक्सलियों का जीवन सुधर जाएगा और समाज की मुख्य धारा में जुड़कर बेहतर और सुख शांति से परिवार के साथ जीवन गुजार पाएंगे।

‘मिसिर बेसरा’ माओवादी संगठन की सेंट्रल कमेटी ‘सह ईस्टर्न रीजनल ब्यूरो’ का प्रमुख है। वह मूल रूप से गिरिडीह के पीरटांड़ का रहने वाला है और झारखंड, ओडिशा, प. बंगाल में हुई कई नक्सली घटनाओं का मास्टरमाइंड भी है। यही कारण है कि, तीन राज्यों की पुलिस ने उस पर एक करोड़ रुपए का इनाम रखा है। साथ ही अभी भी ‘मिसिर बेसरा’ कोल्हान क्षेत्र में छिपकर बैठा है और संगठन का संचालन कर रहा है।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली जोगेन कोड़ा ने कहा कि, हम 2019 से संगठन में जुड़े थे। हमें कोई जानकारी नहीं थी कि, संगठन कैसे काम करता है। हमें समझ ही नहीं आया कि, हम फोर्स है या माओवादी। हम बस संगठन तक सामान पहुंचाते थे। काम नहीं करने पर डराया जाता था कि, यहां से बाहर जाओगे तो पुलिस तंग करेगी। इसलिए संगठन में शामिल हो जाओ। साथ ही हमे नक्सली संगठन से काम करने के लिए कोई पैसा नहीं मिलता था।

15 कुख्यात नक्सलियों के नाम और दर्ज मामले

प्रधान कोड़ा के खिलाफ सबसे ज्यादा 8 मामले दर्ज है। इसके बाद चंद्रोमोहन के खिलाफ 7, पगला गोप के खिलाफ 5, विजय बोयपाई के खिलाफ 4, गंगा राम पूर्ति के खिलाफ 3, पेलोंग कोड़ा, बोयो कोड़ा, जोगेन कोड़ा,और रामजा पूर्ति के खिलाफ 2-2 मामले दर्ज हैं। सोहन सिंह, सुशील डोरेन चंपिया , सोनू चंपिया, मनी चंपिया, मोगा चंपिया के खिलाफ 1-1 मामला और इसमें एक नाबालिग लड़की भी है जिसके खिलाफ 1 मामला दर्ज है।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: forest, Jharkhand, Maoist, Naxals, Saranda, security forces, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

download 1 - The Fourth
India

क्रिकेट के सट्टे में फिल्मी सितारों पर ईडी ने मारे छापे !

2 वर्ष पहले

इंदौर से अहमदाबाद जा रही बस का एक्सीडेंट, 4 लोगो की मौत

मध्य प्रदेश विधानसभा में तस्वीर को लेकर विवाद, कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना !

‘Animal’ के बाद अब रणबीर कपूर निभाएंगे राम का किरदार, 2024 में शुरू होंगी रामायण फिल्म की शूटिंग

गौतम पर साथी ने किया गंभीर हमला, युवा खिलाड़ी सपोर्ट में उतरे

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

1 सप्ताह पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?