By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: दिल्ली का विजय रथ थमा, मुंबई 12 रन से जीती
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
399215.4 - The Fourth
Sports

दिल्ली का विजय रथ थमा, मुंबई 12 रन से जीती

दिल्ली की ओर से कुलदीप यादव सबसे सफल और किफायती रहे।

Last updated: अप्रैल 14, 2025 5:53 अपराह्न
By Mihir Dhekane 11 महीना पहले
Share
4 Min Read
SHARE

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में कल एक ऐसा मुकाबला देखने को मिला, जो लंबे समय तक क्रिकेट fans भुला नहीं पाएंगे। इस high-voltage मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराकर एक रोमांचक जीत दर्ज की।

मुंबई की अच्छी शुरुआत, तिलक की उम्दा बल्लेबाज़ी

दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। रोहित शर्मा (18) और Ryan Rickelton (41) ने मुंबई को अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद आए सूर्यकुमार यादव (40) और तिलक वर्मा (59) ने भी कमाल की पारियां खेलकर टीम की स्थिति को और मज़बूत किया। कप्तान हार्दिक पंड्या इस बार नहीं चल पाए और सिर्फ 2 रन पर चलते बने। अंत में नमन धीर (38*) ने अपनी टीम को अच्छा finish दिया और मुंबई ने 20 overs में 205 रन का बड़ा स्कोर बनाया।

दिल्ली की गेंदबाज़ी

दिल्ली की ओर से कुलदीप यादव सबसे सफल और किफायती रहे। उन्होंने 4 overs में 23 रन देकर 2 विकेट लिए। उनके अलावा विप्रज निगम को भी 2 विकेट मिले। मुकेश कुमार को एक सफलता मिली। इनके अलावा बाकी गेंदबाज़ विकेट लेने में नाकाम रहे और कुछ खास असर नहीं छोड़ सके।

दिल्ली की खराब शुरुआत, करुण की शानदार वापसी

206 के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनर Jake Fraser-McGurk पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले pavilion लौट गए। हालांकि इसके बाद करुण नायर (89) ने मोर्चा संभाला। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद IPL में वापसी करते हुए दमदार पारी खेली। उन्होंने एक ऐसी पारी खेली जिसे देखकर selectors को अब तो उन्हें गंभीरता से लेना ही चाहिए। ईशान पोरेल (33) ने भी उनका बखूबी साथ दिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 119 रन की शानदार साझेदारी की। जब तक ये दोनों क्रीज़ पर थे, ऐसा लग रहा था कि दिल्ली ये मैच आसानी से जीत लेगी। मगर इनके आऊट होते ही दिल्ली की पारी लड़खड़ाने लगी। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट जाने लगे।

दिल्ली की पारी लड़खड़ाई

केएल राहुल (15) पर ही चलते बने। अक्षर पटेल (9) भी दो चौके लगाकर आऊट हो गए। Tristan Stubbs भी 1 ही रन बना सके। इसके बाद आशुतोष शर्मा (17) और विप्रज निगम (14) ने एक बार फिर उम्मीद जगाई। दोनों के खेलते समय ऐसा लगने लगा था कि शायद दिल्ली ये मैच निकाल ही लेगी। मगर उनके आउट होते ही दिल्ली की बची हुई उम्मीदें भी खत्म हो गईं। आखिरकार दिल्ली की पूरी टीम 193 रन पर सिमट गई और मुंबई ने यह मुकाबला 12 रन से अपने नाम कर लिया।

मुंबई की जीत में कर्ण चमके

मुंबई की ओर से इंपैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे कर्ण शर्मा ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा Mitchell Santner ने 2 विकेट चटकाए। जसप्रीत बुमराह और दीपक चाहर को भी 1-1 सफलता मिली।

क्या मुंबई ने कर ली वापसी?

इस मैच को जीतकर मुंबई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो क्यों IPL की सबसे सफल टीमों में से एक हैं। उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम किया। वहीं, दिल्ली का विजय रथ इस हार के साथ थम गया। हालांकि इस हार से उन्हें बहुत बड़ा झटका नहीं लगेगा, लेकिन अब उनकी नजर अगले मुकाबले पर होगी। टीम अगला मैच जीतकर एक बार फिर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: cricket, cricket news, DC, Delhi Capitals, ipl, ipl2025, MI, mumbai indians, thefourth, thefourthnews
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

GettyImages 1191867914 e1734458783665 - The Fourth
World

ट्रंप बनाम ट्रूडो…भूत, वर्तमान और भविष्य!

1 वर्ष पहले

आज भारत बंद का ऐलान, नोएडा में धारा 144 लागू

साँपों की वजह से जकड़े जा सकते हैं एल्विश, FIR दर्ज़

दिल्ली कोचिंग हादसे के बाद मध्यप्रदेश में प्रशासन का एक्शन, कई कोचिंग संस्थान किए सील

IPL 2025 का महामुकाबला: कौन बनेगा नया Champion – पंजाब या बेंगलुरू?

You Might Also Like

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत
World

Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?