By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: दिल्ली में तेज रफ़्तार कार की टक्कर से पुलिसकर्मी की मौत
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
jagrannewpress 2023 09 19T1426361695113826032.482 - The Fourth
India

दिल्ली में तेज रफ़्तार कार की टक्कर से पुलिसकर्मी की मौत

इलाज के दौरान पुलिस सब-इंस्पेक्टर ने तोड़ा दम।

Last updated: सितम्बर 19, 2023 4:15 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
2 Min Read
SHARE

दिल्ली में मंगलवार को तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से ड्यूटी पर तैनात 54 वर्षीय दिल्ली पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मृतक की पहचान गंगासरन के रूप में हुई है और वह घटना के समय पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में पेट्रोलिंग ड्यूटी पर था। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम को पुलिस कर्मियों के एक्सीडेंट की सूचना मिली थी।

चेकिंग के दौरान हुआ हादसा

सूचना मिलने पर, पुलिस की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ”जांच के दौरान पाया गया है कि सब-इंस्पेक्टर गंगासरन और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर अजय तोमर ड्राइवर इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल जिप्सी में पेट्रोलिंग ड्यूटी पर थे।” अधिकारी ने कहा, ”सुबह करीब 5:30 बजे, उन्होंने रुटीन चेक के लिए एनएच 9 पर एक बोलेरो पिकअप को रोका। एसआई गंगासरन जिप्सी से बाहर निकल गए, जबकि एएसआई तोमर जिप्सी के अंदर ही रहे और वे बोलेरो पिकअप की जांच करने के लिए आगे बढ़े। बोलेरो का ड्राइवर राम गोपाल भी इंस्पेक्शन के लिए अपनी कार से बाहर निकला।’ अचानक गाजियाबाद से सराय काले खां की ओर आ रही तेज रफ्तार होंडा अमेज कार ने दिल्ली के नांगलोई के चंचल पार्क निवासी गंगासरन और रामगोपाल को पीछे से टक्कर मार दी। अधिकारी ने कहा, ”एएसआई तोमर ने गंगासरन और रामगोपाल दोनों को एलबीएस अस्पताल पहुंचाया।

इलाज के दौरान पुलिस सब-इंस्पेक्टर ने तोड़ा दम

इलाज के दौरान गंगासरन की मौत हो गई।” मृतक के परिवार में पत्नी और पांच बच्चे हैं। अधिकारी ने कहा, “बोलेरो चालक रामगोपाल को सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया।” अधिकारी ने कहा, “क्राइम टीम ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया और पांडव नगर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 279, 337, 304 A के तहत मामला दर्ज किया।”

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

स्वदेशी हेलिकॉप्टर PRACHAND में उड़ान भरने वाली पहली राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू

PM MODI ने बनाया नया इतिहास: Instagram पर 100 Million Followers वाले प्रथम विश्व नेताडिजिटल दुनिया में अद्भुत उपलब्धि

Madhepura Station पर मां की लाश संग आठ घंटे बैठी रहीं मासूम बेटियां

Kerala हुआ “Keralam” तो बंगाल ने भी की नाम बदलने की मांग

TAGGED: accident, ASI, Delhi police, High speed, Police checking, SI
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

Indore में MBA छात्रा की हत्या: प्रेम-आवेग और अंधविश्वास का सनसनीखेज मामला
Cities

Indore में MBA छात्रा की हत्या: प्रेम-आवेग और अंधविश्वास का सनसनीखेज मामला

3 सप्ताह पहले

राजनीति में आ रहे सुपर स्टार विजय !

महाकुंभ में भगदड़ कैसे मची? पहले भी कुंभ में हो चुकी हैं ऐसी घटना

अब बृजभूषण के निशाने पर “गंगा” , अवैध खनन का आरोप

देश को आर्थिक तरक्की पर ले जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री का निधन

You Might Also Like

अश्लील कंटेंट पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 5 OTT प्लेटफॉर्म भारत में बैन
Entertainment

अश्लील कंटेंट पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 5 OTT प्लेटफॉर्म भारत में बैन

1 सप्ताह पहले
जिंदगी बचाने निकली AIR AMBULANCE बनी हादसे का शिकार
India

जिंदगी बचाने निकली AIR AMBULANCE बनी हादसे का शिकार

2 सप्ताह पहले
Rashmika ने की शादी की पुष्टि, पर आखिर कौन है ‘विरोश'
India

Rashmika ने की शादी की पुष्टि, पर आखिर कौन है ‘विरोश’

2 सप्ताह पहले
ये हैं भारत का ‘Epstein’… 33 मासूमों की ज़िंदगी से खेलकर कमाई का घिनौना धंधा
India

ये हैं भारत का ‘Epstein’… 33 मासूमों की ज़िंदगी से खेलकर कमाई का घिनौना धंधा

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?