By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: दिग्वेश बने game-changer, लखनऊ ने मुंबई को 12 रन से हराया!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 04 05 at 11.27.53 AM - The Fourth
Sports

दिग्वेश बने game-changer, लखनऊ ने मुंबई को 12 रन से हराया!

ये उनका पहला ही IPL season हैं

Last updated: अप्रैल 5, 2025 11:34 पूर्वाह्न
By Mihir Dhekane 11 महीना पहले
Share
4 Min Read
SHARE

लखनऊ के Ekana Cricket Stadium में कल एक ऐसा मुकाबला खेला गया, जो लोग लंबे समय तक भुला नहीं पाएंगे। ये मैच एक बार फिर साबित कर गया कि इस लीग की असली जान सिर्फ बड़े स्टार्स ही नहीं, बल्कि युवा खिलाड़ी भी हैं। जहाँ हार्दिक पंड्या जैसे बड़े नामों ने धमाल मचाया, वहीं लखनऊ के युवा गेंदबाज़ दिग्वेश सिंह राठी ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया।

लखनऊ की तूफानी बल्लेबाज़ी

टॉस जीतकर मुंबई ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया जो गलत साबित हुआ। Mitchell Marsh (60) ने फिर बल्ले से ज़ोरदार प्रदर्शन किया। Aiden Markram ने भी 53 रनों की एक उम्दा पारी खेली। लखनऊ के consistent बल्लेबाज़ Nicholas Pooran इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और 12 के स्कोर पर चलते बने। कप्तान ऋषभ पंत (2) का खराब प्रदर्शन लगातार जारी हैं। Auction में 27 करोड़ में बिका यह खिलाड़ी 27 रन भी नहीं बना पाया हैं। बाद में युवा आयुष बडोनी (30) और विस्फोटक David Miller (27) की पारियों की बदौलत लखनऊ ने 203 रनों का एक challenging स्कोर बनाया।

हार्दिक का गेंद से ज़ोरदार प्रदर्शन

कप्तान हार्दिक पंड्या ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट लिए। उनके अलावा Trent Boult, अश्विनी कुमार और विग्नेश को एक-एक सफलता मिली। हालांकि इस मैच में लगभग हर गेंदबाज़ महंगा साबित हुआ।

सूर्यकुमार और नमन ने दिलाई उम्मीद

204 का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही। सिर्फ 17 के स्कोर पर Will Jacks (5) और Ryan Rickelton (10) आऊट हो गए। इसके बाद आए सूर्यकुमार यादव (67) और नमन धीर (46) ने टीम को संभालते हुए 69 रन की अहम साझेदारी की। इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए तिलक वर्मा की 23 गेंदों में 25 रनों की पारी के कारण उन्हें retire कर दिया गया जिसकी बहुत चर्चा हुई। हार्दिक पंड्या (28*) ने बल्ले से भी अच्छा खेल दिखाया। हालांकि अंत में game-changer बने दिग्वेश सिंह राठी, जिनके tight spell के कारण मुंबई को 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा। Fine लगने के बाद भी एक बार फिर उन्होंने “Notebook Celebration” किया। ये उनका पहला ही IPL season हैं और उन्हें बार-बार ऐसा करने से बचना चाहिए।

दिग्वेश ने पलटा मैच

लखनऊ के गेंदबाज़ों भी महंगे साबित हुए। इनमें से लगभग सभी ने 40 या उससे ज़्यादा लुटाए। सिर्फ दिग्वेश ही थे, जिन्होंने कसी हुई गेंदबाज़ी की। 4 overs में सिर्फ 21 रन देकर उन्होंने नमन धीर का विकेट लिया और इस प्रदर्शन के लिए उन्हें “Man of the Match” का खिताब मिला।

निष्कर्ष

यह मुकाबला पूरी तरह से एक high-scoring thriller रहा, जिसमें दोनों टीमों के बल्लेबाज़ों ने दम दिखाया, लेकिन गेंदबाज़ी में फर्क दिग्वेश ने ही पैदा किया। हार्दिक ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया, लेकिन उन्हें दूसरे गेंदबाज़ों का साथ नहीं मिला। वहीं लखनऊ ने एक टीम के तौर पर बेहतर प्रदर्शन किया और एक बड़ा स्कोर defend करते हुए इस सीज़न में एक अहम जीत दर्ज की।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: cricket, Digvesh Singh Rathi, Ekana Cricket Stadium, ipl, Lucknow Super Giants, mumbai indians, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

2823f51fba - The Fourth
Sports

बिश्नोई पहुंचे रैंकिंग के शीर्ष पर, ऋतुराज भी टॉप 10 मे

2 वर्ष पहले

खालिस्तानी आतंकी पन्नू के खिलाफ एनआईए की सख्त कार्यवाही !

आज की तारीख – 32: महानायक नेल्सन मंडेला ने ली अंतिम साँस

मध्यप्रदेश के कर्मचारी हड़ताल पर, कलेक्ट्रेट में काम ठप्प!

भारत सरकार ने Samsung स्मार्टफोन यूजर्स के लिए जारी किया अलर्ट

You Might Also Like

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत
World

Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?