By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
May 17, 2025
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: दशहरे का त्योहार, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
dussehera - The Fourth
Religion

दशहरे का त्योहार, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक

दशहरा हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है।

Last updated: अक्टूबर 12, 2024 11:07 पूर्वाह्न
By Divya 7 महीना पहले
Share
5 Min Read
xr:d:DAFF7f_n-go:3288,j:6117420875171159189,t:23102107
SHARE

“रावण के बुरे गुणों को छोड़, आओ अच्छाई की ओर बढ़ें, विजयदशमी के पावन पर्व में भलाई के आदर्शों पर चलें।”

हमारे देश में दशहरे के त्योहार को विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है। यह एक महत्वपूर्ण और हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है, जो हर साल अश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाता है। भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध किया था तथा देवी दुर्गा ने नौ रात्रि एवं दस दिन के युद्ध केदौरान महिषासुर का वध कर विजय प्राप्त की थी। इस दिन लोग ना केवल बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाते हैं, बल्कि अपने जीवन में सकारात्मकता और सत्य को अपनाने का संकल्प भी लेते हैं। पंचांग के अनुसार आश्विन शुक्ल दशमी तिथि 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 58 मिनट से शुरू होगी और 13 अक्टूबर को सुबह 9 बजकर 8 मिनट तक रहेगी।

क्यों मनाया जाता है दशहरा ?

14 वर्ष के वनवास के दौरान लंकापति रावण ने जब माता सीता का अपहरण किया, तो भगवान राम ने हनुमानजी को माता सीता की खोज करने के लिए भेजा था। हनुमानजी को माता सीता का पता लगाने में सफलता प्राप्त हुई और उन्होंने रावण को लाख समझाया कि, माता सीता को सम्मान सहित प्रभु श्रीराम के पास भेज दें। रावण ने हनुमानजी की एक बात नहीं मानी और अपनी मौत को निमंत्रण दे डाला। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने जिस दिन रावण का वध किया, उस दिन शारदीय नवरात्र की दशमी तिथि थी। राम ने 9 दिन तक मां दुर्गा की उपासना की और फिर 10वें दिन रावण पर विजय प्राप्त की।

नीलकंठ पक्षी को देखना होता है शुभ

पौराणिक मान्यता है कि, भगवान राम महादेव भगवान शिव के उपासक थे। रावण का वध करने से पहले भगवान राम ने नीलकंठ पक्षी का दर्शन किए थे। महादेव का भी एक नाम नीलकंठ है। सागर मंथन के बाद निकले विष को भगवान शिव ने अपने कंठ में धारण कर लिया था, जिसके कारण उनका कंठ नीला हो गया था। हिन्दू परंपरा में दुर्गा पूजा के विजयादशमी के दिन नीलकंठ पक्षी को देखना अत्यंत शुभ संकेत माना जाता है। इसके दर्शन महिषासुर, चंड-मुंड, शुंभ-निशुंभ आदि और भगवान राम की रावण पर विजय के रूप में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है।

इन जगहों पर बड़ी धूम-धाम से मनाते है दशहरा

मैसूर: भारत के कर्नाटक राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर मैसूर,विजयादशमी का असली आनंद लेने के लिए विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है। कर्नाटक में दशहरा मनाने की परंपरा 400 साल से भी ज़्यादा पुरानी है। इस शुभ अवसर पर मैसूर शहर का पूरा महल जगमगा उठता है।

दिल्ली: भारत की राजधानी दिल्ली भी दशहरा के त्योहार को अलग अंदाज में मनाती है। यह त्योहार लगातार मौज-मस्ती, धूमधाम और नृत्य के साथ मनाया जाता है। यह शहर बेहतरीन रामलीला नाटक की मेज़बानी के लिए भी मशहूर है।

कुल्लू: कुल्लू भारत का सबसे बेहतरीन पर्यटन स्थल है। कुल्लू में भी दशहरे के त्योहार को एक शाही उत्सव को तरह मनाया जात है,जो 7-8 दिनों तक चलता है। यह शहर अपनी विरासत के लिए भी प्रसिद्ध है।

वाराणसी: विजयादशमी का त्योहार मनाने के लिए वाराणसी एक और खूबसूरत भारतीय गंतव्य है। यह देश के सबसे पवित्र स्थानों में से एक है। दिल्ली की तरह वाराणसी में भी रामलीला के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

बरहा: दशहरे के दौरान बरहा आकर्षण का केंद्र बन जाता है। आपको इसके अनोखे उत्सव के लिए इस जगह पर अवश्य जाना चाहिए।

इस दिन रावण के बुरे कर्मों पर श्रीरामजी की अच्छाइयों की जीत हुई, इसलिए इसे बुराई पर अच्छाई की जीत के त्योहार के रूप में भी मनाते हैं। इस दिन रावण के साथ उसके पुत्र मेघनाद और उसके भाई कुंभकरण के पुतले भी जलाए जाते हैं।

आप सभी को ‘The Fourth’ की ओर से विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

You Might Also Like

नीरज चोपड़ा यानी भारत का बाहु – बल, कैसे उन्होंने फेंका इतिहास रचने वाला एक थ्रो?

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत का Diplomatic कदम, 7 All Party Delegations विदेश दौरे पर

भारत के Short Range Air Defence System …पाकिस्तान को हराने में अहम योद्धा!

IPL में विदेशी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी से पलट सकता है Playoffs का गणित

क्या तालिबान भारत से नज़दीकियाँ बढ़ा रहा है? भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच एक नई विदेश नीति की दिशा

TAGGED: celebrategoodness, celebration, durgapuja, Dussehra, dussehra2024, festivallove, festivalseason, goodoverevil, indianfestival, mythology, positivity, ramrajya, thefourth, thefourthindia, victoryofgood, vijayadashami
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

r1397786 1296x729 16 9 - The Fourth
Politics

विधायक विनेश फोगाट लापता… जुलाना मे लगे पोस्टर!

6 महीना पहले

मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी करने वाले हुए गिरफ़्तार

विकिलीक्स की रिपोर्ट से एमपी की राजनीति मे हलचल

पांड्या कहेंगे टाइटंस को टाटा, मुंबई तैयार हार्दिक का फिर से करने स्वागत?

मध्यप्रदेश मे जन्मे ‘डिनो’ पहुंचे रोलिंग स्टोन के कवर पर

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 05 15 at 4.18.59 PM - The Fourth
World

बलूच महिलाओं का दमन और विद्रोह!

2 दिन पहले
WhatsApp Image 2025 05 15 at 3.51.38 PM - The Fourth
India

भारतीय वायुसेना की बड़ी सफलता, Defence System को जाम कर कुछ Minutes में पूरा किया Operation

2 दिन पहले
imf logo - The Fourth
World

आतंक के दलाल को फिर Bailout, क्या IMF पर विश्वास करना चाहिए?

3 दिन पहले
WhatsApp Image 2025 05 14 at 2.16.56 PM - The Fourth
World

तुर्की ने भारत से किया विश्वासघात…मित्र विश्वासघात करे तो ‘महाभारत’ से सीख लेनी चाहिए

3 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?