By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: ED की छापेमारी के बाद कंपनी मालिक ने किया आत्महत्या का प्रयास, सूइसाइड नोट में ‘चिराग पासवान’ का भी नाम!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 01 31 at 3.14.03 PM - The Fourth
India

ED की छापेमारी के बाद कंपनी मालिक ने किया आत्महत्या का प्रयास, सूइसाइड नोट में ‘चिराग पासवान’ का भी नाम!

ED ने हाल ही में जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स के ठिकानों पर छापेमारी की थी।

Last updated: जनवरी 31, 2025 3:19 अपराह्न
By Rajneesh 1 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

भोपाल में पिछले कुछ समय से Electorate Department काले धन, टैक्स चोरी और धांधली के खिलाफ़ बड़ा कैम्पेन चला रही है। उसी सिलसिले में ED ने हाल ही में जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स के ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी में कई आपत्तिजनक दस्तावेज, नकदी, लग्जरी कारें, और संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए थे।

इस कार्यवाई के बाद कंपनी की डायरेक्टर पायल मोदी ने आत्महत्या का प्रयास किया, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना ने राजनीतिक और व्यावसायिक जगत में हलचल मचा दी है। पायल मोदी के सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है, और संबंधित अधिकारियों द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पायल मोदी की हालत गंभीर बनी हुई है।

पायल मोदी ने आत्महत्या के प्रयास से पहले चार पन्नों का एक सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें उन्होंने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, चंद्रप्रकाश पांडे, वेद प्रकाश पांडे, सुनील त्रिपाठी, भगवान सिंह मेवाड़ा, और हितेश पंजाबी पर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने लिखा कि ये सभी लोग चिराग पासवान की राजनीतिक शक्ति का उपयोग करके उनके परिवार को परेशान कर रहे हैं। इन व्यक्तियों ने उनकी कंपनी में चोरी की है, जिसके खिलाफ उन्होंने FIR दर्ज कराई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि उनकी फैक्ट्री और घर पर सीजीएसटी, ईओडब्ल्यू, ईडी, और FSSAI के छापे पड़ रहे हैं, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हैं।

पायल मोदी ने आगे लिखा कि। “मेरे तीन छोटे बच्चे हैं। इसके बावजूद मैं यह कदम उठा रही हूं। इन सभी रेड में मुझे और मेरे पति को परेशान किया जा रहा है। वह हार्ट के मरीज हैं, मुझे डर है कि उन्हें कुछ हो न जाए। उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है।”

ED की कार्रवाई में पता चला कि जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड मिलावटी दूध उत्पादों के उत्पादन और वितरण में शामिल थी। कंपनी ने फर्जी लैब प्रमाणपत्रों का उपयोग करके घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलावटी दूध उत्पाद बेचे। तलाशी के दौरान 25 लाख रुपये नकद, बीएमडब्ल्यू और फॉर्च्यूनर जैसी लग्जरी कारें, और 66 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए। साथ ही, 6.26 करोड़ रुपये की सावधि जमा भी फ्रीज की गई।

पायल मोदी के पति, किशन मोदी, ने भी आरोप लगाया है कि चिराग पासवान के करीबी पहले उनकी कंपनी में डायरेक्टर थे, लेकिन विवाद के बाद अलग हो गए। उन्होंने दावा किया कि इन लोगों ने उन्हें धमकी दी थी कि वो कंपनी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

इन आरोपों चिराग पासवान की पार्टी के प्रवक्ता प्रो. विनीत सिंह ने कहा कि आत्महत्या का प्रयास एक अनुचित व्यवहार है। अगर आपकी शिकायत मंत्री जी और पार्टी पदाधिकारियों के विरोध में है तो पुलिस में शिकायत कीजिए। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हमारी पार्टी आपके साथ खड़ी है और हम सुनिश्चित करेंगे कि आपको न्याय मिले।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: chirag paswan, electorate department, jayashree gayatri food products, piyal modi, Raid, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2024 06 20 at 1.48.53 PM - The Fourth
Education

इलाहाबाद HC: जाली दस्तावेज़ जमा करने वाली अभ्यर्थी पर NTA कर सकता है कार्यवाही

2 वर्ष पहले

नीतीश कुमार ने मारी फ्लोर टेस्टिंग में बाजी

भोपाल गैस त्रासदी: 40 साल बाद जहरीले कचरे का निपटान

किसान आंदोलन 2 दिन के लिए थमा !

FIFA QUALIFIERS : भारत फाइनल राउंड मे लेकिन अभी भी कतर का खतरा

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

1 सप्ताह पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?