By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: इंग्लैंड में पढ़ा, अब चंबल कर रहा पिता का चुनाव प्रचार !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2023 11 03 at 8.15.43 PM - The Fourth
Politics

इंग्लैंड में पढ़ा, अब चंबल कर रहा पिता का चुनाव प्रचार !

राजनीतिज्ञ होने की झलक भरत चौधरी में भी दिखाई देती है।

Last updated: नवम्बर 3, 2023 8:20 अपराह्न
By Parikshit 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

चंबल/इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी में अपनी राजनीतिक कौशल का परचम लहराने वाले भरत चौधरी इन दिनों चंबल की गलियों में घूम रहे। गांव-कस्बों में घूम-घूमकर वह बीजेपी की टेंशन बढ़ा रहे हैं। भरत अपने पिता राकेश चौधरी के लिए वोट मांग रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड में पढ़ाई की है। इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान भरत, अंग्रेजों को पछाड़ चुके हैं। उन्होंने छात्र संघ के चुनाव में अंग्रेज छात्रों को मात दी थी। उसी चुनावी कौशल का उपयोग अपने पिता के लिए कर रहे हैं। उनके पिता कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे हैं। भरत चौधरी कोई और नहीं, बल्कि कांग्रेस के भिंड विधानसभा सीट से प्रत्याशी राकेश चौधरी के बेटे हैं। वह इन दिनों अपने पिता के चुनावी अभियान में मदद करने आए हैं। पिता के लिए प्रचार कर रहे भरत चौधरी लोगों के बीच में जा रहे हैं। साथ ही पिता के लिए वोट मांग रहे हैं। वहीं, भरत चौधरी ने अभी तक राजनीति में आने का तो निर्णय नहीं किया है, लेकिन राजनीति उन्हें विरासत में ही मिली है। भरत चौधरी के दादा दिलीप चौधरी 1955 में लखनऊ यूनिवर्सिटी में प्रेसिडेंट का चुनाव जीते थे, जहां से चौधरी घराने की राजनीतिक शुरुआत हुई थी।

अंग्रेजों को हराकर प्रेसिडेंट चुने गए

भरत चौधरी के पिता राकेश चौधरी भिंड विधानसभा से अब तक 6 बार चुनाव लड़ चुके हैं और इस बार सातवीं दफा चुनाव मैदान में हैं। इसके साथ ही राकेश चौधरी कांग्रेस शासन काल में मंत्री भी रह चुके हैं। अपने पिता की तरह कुशल राजनीतिज्ञ होने की झलक भरत चौधरी में भी दिखाई देती है। भरत चौधरी ने इंग्लैंड की एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी में प्रेसिडेंट का चुनाव लड़ा। अंग्रेजों को हराकर प्रेसिडेंट चुने गए थे। इसके बाद भरत चौधरी एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ट्रस्टी भी चुने गए। वहीं, यूनिवर्सिटी के अनुभव को लेकर भरत चौधरी जब भारत वापस लौटे तो उन्होंने अपने पिता के साथ राजनीति में सहयोग करना शुरू कर दिया। कुछ दिनों पहले जब शिक्षक भर्ती घोटाला और दिव्यांग प्रमाण-पत्र घोटाला सामने आया तो भरत चौधरी ने युवाओं के साथ मिलकर जिला मुख्यालय पर विशाल बाइक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। साथ ही मंझे हुए नेता की तरह संबोधन भी दिया।

राजनीति का गुरु मंत्र सीख रहे

कांग्रेस ने भरत चौधरी के पिता राकेश चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाकर भिंड विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारा है। भरत चौधरी अपने पिता का साथ देने के लिए भिंड की सड़कों पर उतर आए हैं। भरत चौधरी चुनाव अभियान में अपने पिता की मदद करते हुए लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। साथ ही पिता के लिए वोट मांग रहे हैं। इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी से चंबल के राजनीति में आ चुके भरत चौधरी ने फिलहाल अपनी राजनीतिक भविष्य के बारे में कोई विचार नहीं किया है, लेकिन इस वक्त राजनीति में पूरी तरह रम गए हैं। उनके दिन के 24 घंटे अब राजनीति में ही गुजर रहे हैं और वे अपने पिता से ही राजनीति का गुरु मंत्र सीख रहे हैं।

You Might Also Like

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

Congress की 24 को भोपाल में किसान महा पंचायत – Rahul Gandhi और Kharge भी आएंगे भोपाल

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री AJIT PAWAR विमान हादसे में मृत, बारामती में शोक की लहर

UGC के नए नियमों से देश में मचा बवाल, सामान्य वर्ग ने जताई कड़ी आपत्ति

TAGGED: Bharat Singh Chaturvedi, campaign, edinburg university, england, politics
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

d8m5sf7 5c72512a d4c4 4101 9ee5 452d16587e29 - The Fourth
Music

Bollywood rap ने खराब किया देशी Hip Hop का काम

2 वर्ष पहले

तीनों राज्यों में CM के पद के लिए, नए चेहरे की तलाश की जा रही

‘जय श्री राम’ बोलने पर छात्र की पिटाई, शिक्षक और स्कूल संचालक की गिरफ्तारी

महिला फुटबॉलर विश्वकप: ब्राजील की फुटबॉलर ने सुनाई आपबीती…!

फिर किसान आंदोलन ! इस बार 6 महीने का राशन ले कर बैठेंगे

You Might Also Like

BMC चुनाव : 41 साल बाद BJP का राज, चौंकाने वाली जीत और हैरान करने वाली हार-thefourth.in
Politics

BMC चुनाव : 41 साल बाद BJP का राज, चौंकाने वाली जीत और हैरान करने वाली हार

2 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 12 08 at 2.37.00 PM - The Fourth
Politics

‘जो 500 करोड़ देगा.., वही मुख्यमंत्री बनेगा’ सिद्धू की पत्नी बोलीं

3 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 12 08 at 1.53.49 PM - The Fourth
Cities

MP में विधानसभा सत्र… कई विधायक शादी में!

3 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 11 26 at 7.05.05 PM - The Fourth
Cities

कौन हैं रीना, जिन्हें कांग्रेस ने सौंप दी MP की कमान

4 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?