By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: G20 को लेकर दिल्ली में क्या-क्या पाबंदियां रहेगी?
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
download 1 1 - The Fourth
India

G20 को लेकर दिल्ली में क्या-क्या पाबंदियां रहेगी?

G-20 सम्मेलन में शामिल होंगी सभी राष्ट्रध्यक्षों की पत्निया।

Last updated: सितम्बर 4, 2023 2:04 अपराह्न
By Divya 3 वर्ष पहले
Share
5 Min Read
SHARE

दिल्ली में हो रहे, G-20 शिखर सम्मेलन को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में सभी दुकानें, ऑफिस ,स्कूल कॉलेजस को 8 सितंबर से 10 सितंबर तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। इस दौरान सभी कर्मचारियों या श्रमिकों को पेड हॉलिडे दिया जाएगा। दिल्ली में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में अन्य देशों के प्रमुख मेहमान व बड़े-बड़े नेता शामिल होने वाले हैं इसलिए इस बैठक को बहुत अहम माना जा रहा है। ये सम्मेलन भारत के लिए काफी अहम है। इसको ध्यान में रखते हुए दिल्ली में बहुत जोरों-शोरों से तैयारी की जा रही है। सभी तरफ साफ-सफाई व खाने का मेन्यू भी तय किया गया है। उस मेन्यू में खाने के सभी व्यंजनों को शाकाहारी रखा गया है। इसके लिए दिल्ली के मौर्य शेरेटन होटल के विशेष शेफ को तय किया गया है।

कब हुई G-20 की स्थापना
G-20 की स्थापना 1999 में एशियाई वित्तिय संकट के बाद वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों के लिए वैश्विक आर्थिक और वित्तीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक मंच के रूप में की गई थी। 2007 के वैश्विक आर्थिक और वित्तीय संकट को मद्देनजर रखते हुए किया गया। जिसके बाद साल 2009 में इसे अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग के लिए प्रमुख मंच का नाम दिया गया।

सम्मेलन से पहले का कार्यक्रम
जी20 सम्मेलन के शुरू होने से पहले सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष राजघाट पहुचेंगे। इसके लिए लोक निर्माण विभाग राजघाट को सजाने के काम में लगा हुआ है। राजघाट चौराहा और इसके आसपास के इलाकों में पेड़-पौधों को लगाकर उन्हें सुंदर बनाने का काम किया जा रहा है। साथ ही राजघाट का दौरा करने के बाद सभी मेहमान वेन्यू पर वृक्षारोपण भी करेंगे।

नई दिल्ली जिले के लिए एडवाइजरी। 

• यहां बाहरी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
• सरकार ने ऑनलाइन क्लासेज और वर्क फ्रॉम होम की भी सलाह दी है, क्योंकि ट्रैफिक डायवर्जन के चलते लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
• डीटीसी, क्लस्टर, भारी वाहनों और निजी बसों का पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन जाने वालों की अनुमति मिलेगी, लेकिन उन्हें टिकट दिखाना पड़ेगा। साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें नई दिल्ली से बचकर जाने की सलाह दी है।

क्या है दिल्ली वालों के लिए राहत?

• नई दिल्ली जिले को छोड़कर पूरी दिल्ली में सामान्य तरीके से आवाजाही रहेगी। हालांकि, शिक्षण संस्थान, निजी और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगी।
• सरकार ने ऑनलाइन क्लासेज और वर्क फ्रॉम होम की भी सलाह दी है, क्योंकि ट्रैफिक डायवर्जन के चलते लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
• नई दिल्ली के, होटल जिनमें विदेशी मेहमान ठहरे हुए होंगे कर्मचारियों, ड्यूटी में लगे कर्मचारी और आवश्यक कार्यों में लगे कर्मियों को अपना आईकार्ड दिखाने के बाद ही आने-जाने की अनुमति दी जाएगी।
• खाने-पीने का सामान, दूध, फल और दवाइयों के वाहनों को नहीं रोका जाएगा।
• नई दिल्ली इलाके में रहने वाले लोगों पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा, लेकिन उन्हें पते से संबंधित दस्तावेज दिखाना होगा।
• सात सितंबर तक पूरी दिल्ली सामान्य दिनों की तरह चलती रहेगी।
• राज्य सरकार ने सभी व्यवसायिक संस्थानों को बंदी के दौरान अपने कर्मचारियों को पूरा वेतन देने का निर्देश दिया है।
• अस्पतालों में जाने के लिए रोक नहीं रहेगी, इलाज के दस्तावेज दिखाने होंगे।

सभी राष्ट्रध्यक्षों की पत्निया भी होंगी शामिल।
G 20सम्मेलन में सभी राष्ट्रध्यक्ष के साथ उनकी पत्नियां भी भारत आएंगी। उनके लिए भी दिल्ली में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सभी राष्ट्रध्यक्षों की पत्नियां सबसे पहले दिल्ली की नेशनल मॉर्डन आर्ट गैलरी का दौरा करेंगी। इसके बाद वे सभी पूसा स्थित इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टीट्यूट भी जाएगी।

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

स्वदेशी हेलिकॉप्टर PRACHAND में उड़ान भरने वाली पहली राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू

PM MODI ने बनाया नया इतिहास: Instagram पर 100 Million Followers वाले प्रथम विश्व नेताडिजिटल दुनिया में अद्भुत उपलब्धि

Madhepura Station पर मां की लाश संग आठ घंटे बैठी रहीं मासूम बेटियां

Kerala हुआ “Keralam” तो बंगाल ने भी की नाम बदलने की मांग

TAGGED: central bank governors, delhi, financeminister, G-20, G-20 Summit, G-20 summit 2023, goverment, india, rajghat
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

maxresdefault 2 - The Fourth
Music

Rap legend ‘बोहेमिया’ और ‘रफ्तार’ के बीच तकरार खत्म

2 वर्ष पहले

वो पुराने दिन : आज ही के दिन हुआ था ‘Heaven’s Gate’ Mass Suicide…क्या था पूरा केस?

राजस्थान मे “पनौती” मंत्रालय … नहीं मिलती दोबारा जीत !

दिल्ली के अलीपुर इलाके की पेंट फैक्ट्री में लगी आग, 11 लोग जिंदा जले !

अब Messi का करिश्मा होगा भारतीय मैदान पर!

You Might Also Like

अश्लील कंटेंट पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 5 OTT प्लेटफॉर्म भारत में बैन
Entertainment

अश्लील कंटेंट पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 5 OTT प्लेटफॉर्म भारत में बैन

1 सप्ताह पहले
जिंदगी बचाने निकली AIR AMBULANCE बनी हादसे का शिकार
India

जिंदगी बचाने निकली AIR AMBULANCE बनी हादसे का शिकार

2 सप्ताह पहले
Rashmika ने की शादी की पुष्टि, पर आखिर कौन है ‘विरोश'
India

Rashmika ने की शादी की पुष्टि, पर आखिर कौन है ‘विरोश’

2 सप्ताह पहले
ये हैं भारत का ‘Epstein’… 33 मासूमों की ज़िंदगी से खेलकर कमाई का घिनौना धंधा
India

ये हैं भारत का ‘Epstein’… 33 मासूमों की ज़िंदगी से खेलकर कमाई का घिनौना धंधा

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?